ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चंद्रयान -3 : करोड़ों लोगों ने हृदय की आंखों से देखा वैज्ञानिक चमत्कार

UB India News by UB India News
August 26, 2023
in खास खबर
0
चंद्रयान -3 : करोड़ों लोगों ने हृदय की आंखों से देखा वैज्ञानिक चमत्कार

RELATED POSTS

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विफलता की ज़मीन पर भारत ने सफलता का बीज बो दिया है। यह अंतरिक्ष में भारत की नई उड़ान का नया अध्याय है। वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत और तकनीक, बुधवार को सफल हो गई। वे वैज्ञानिक जो महीनों अपने घर नहीं गए। जिन्होंने वर्षों अथक मेहनत की, उनकी सफलता इस रूप में हुई कि भारत दुनिया का पहला देश हो गया है जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचा है। यूँ तो चाँद पर हमसे पहले अमेरिका, रूस और चीन भी पहुँच चुके हैं लेकिन दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाला भारत पहला देश है।

भारत दक्षिणी ध्रुव पर इसलिए पहुँचा क्योंकि जिस सतह तक कोई नहीं पहुँच सका वहाँ की स्थिति के बारे में पता लगा सके। बुधवार को जब इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान -3 की कहानी सुना रहे थे, अपने अनुभव साझा कर रहे थे, करोड़ों लोगों की आँखों में ख़ुशी के आंसू थे। इसके पहले की विफलता के ताने और उन सब को सहन करते हुए चंद्रयान को सफलता का पर्याय बनाने के पीछे की कहानी भावुक भी थी और सबक़ देने वाली भी।

यह सफलता इसलिए भी बड़ी है क्योंकि हाल ही में रूस का चंद्रयान लूना विफल हो चुका है। यह दुनिया के सामने हमारी वैज्ञानिक ताक़त का तिरंगा है। जो देश कभी भारत को ताना मारा करते थे, यह उन्हें हमारा करारा जवाब है। यह सफ़र भारत ने चंद्रयान -1 से शुरू किया था और चंद्रयान तीन के रूप में मिली बड़ी सफलता उस शुरूआत का ही फल है जो चंद्रयान -1 से शुरू हुई थी।

अब चंद्रयान चाँद की सतह का अध्ययन करेगा। हो सकता है वहाँ पानी की तलाश भी करें। धरती के चौदह दिन बराबर होता है चाँद का एक दिन। इस एक दिन में भारत को कई सफलताएँ मिलने की उम्मीद है। निश्चित तौर पर नई पीढ़ी के लिए यह सफलता एक ऐतिहासिक उदाहरण साबित होगी। हिंदुस्तान की यह चंद्रक्रांति वर्षों तक याद रखी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जोहानसबर्ग से भारतीयों को चंद्रयान की सफलता की बधाई दे रहे थे, तो जिस ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने वे गए हैं, वहाँ मौजूद देश भी यह सब सुन रहे थे। ख़ासकर, चीन जिसने कभी कहा था कि चाँद को मामा कहने वाले क्या जाएँगे चाँद पर, वह भी हैरत में पड़ गया होगा। आख़िरकार हम चाँद पर पहुँच गए और हमने कर दिखाया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था !………….

by UB India News
August 13, 2026
0

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी।...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

नासा-इसरो द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग के क्षेत्र में हुई अहम पहल………………

नासा-इसरो द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग के क्षेत्र में हुई अहम पहल………………

by UB India News
August 13, 2026
0

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को अपने मून बेस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण...

JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी, CM आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी, CM आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

by UB India News
August 13, 2026
0

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन गुरुवार...

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

Next Post
बिहार में आज से शिक्षक भर्ती परीक्षा, 8 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, केन्द्रों पर धारा 144 लागू

बिहार में आज से शिक्षक भर्ती परीक्षा, 8 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, केन्द्रों पर धारा 144 लागू

बिहार सरकार और राजभवन में खींचतान के बीच CM नीतीश कुमार ने राज्यपाल से की मुलाकात

बिहार सरकार और राजभवन में खींचतान के बीच CM नीतीश कुमार ने राज्यपाल से की मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend