ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेठी से राहुल? वाराणसी से प्रियंका?

UB India News by UB India News
August 20, 2023
in Lokshbha2024, संपादकीय
0
अमेठी से राहुल? वाराणसी से प्रियंका?

RELATED POSTS

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने ऐलान कर दिया कि राहुल गांधी अमेठी से ही अगले साल लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे क्योंकि अमेठी की जनता ने स्मृति ईरानी का काम देख लिया, अब अमेठी की जनता फिर राहुल गांधी की राह देख रही है। अजय राय ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी चाहें तो वाराणसी से लड़ सकती हैं, कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देंगें। अजय राय को एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है और अजय राय ने राहुल गांधी के बारे में एलान कर दिया। अजय राय 2014 और 2019 में वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं, दोनों बार बुरी तरह हार चुके हैं। बीजेपी के नेताओं ने अजय राय को इसी इतिहास की याद दिलायी। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एक दौर था जब यूपी में कांग्रेस अस्सी सीटें जीतती थी, अब सिर्फ दो-तीन सीटें जीतने पर जोर है, कांग्रेस की अब ये हालत हो गई है। राहुल गांधी को इस वक्त लेह में हैं, वहां फुटबॉल का मैच देख रहे हैं, इसलिए ये कहना तो मुश्किल है कि अजय राय ने राहुल गांधी से पूछ कर उनकी अमेठी की उम्मीदवारी का एलान किया है या नहीं। लेकिन अच्छा ये हुआ कि कम से उन्होंने ये नहीं कहा कि राहुल सिर्फ अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे। कम से कम राहुल के पास थोड़ा स्कोप तो रहेगा लेकिन अजय राय ने प्रियंका गांधी के सामने मुसीबत खड़ी कर दी। अब अगर कांग्रेस को प्रियंका चुनाव मैदान में उतारेगी तो उसके लिए सीट का फैसला करना मुश्किल होगा क्योंकि अगर वाराणसी से प्रियंका को नहीं उतारा तो कहा जाएगा कि कांग्रेस ने पहले ही मोदी से हार मान ली और अगर मजबूरी में प्रियंका को वाराणसी से उतारा तो नुकसान प्रियंका का होगा क्योंकि 1991 के बाद से वाराणसी की सीट पर हमेशा बीजेपी ही जीती है और नरेन्द्र मोदी ने पिछले दो चुनाव रिकॉर्ड वोटों से जीते। इसलिए लगता है कि अजय राय अति उत्साह में कुछ ज्यादा ही बोल गए। उन्होंने राहुल और प्रियंका दोनों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

by UB India News
July 29, 2026
0

पेपर लीक के खिलाफ पेश विधेयक पर लोकसभा में मंगलवार से चर्चा चल रही है. इस दौरान सत्ता पक्ष और...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी………………………

पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी………………………

by UB India News
July 22, 2026
0

कथित राजनीतिक दल काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के संसद चलो मार्च के समय प्रदर्शनकारियों ने जैसी हिंसा की, वह...

Next Post
क्या सब अमीर हो रहे हैं?

क्या सब अमीर हो रहे हैं?

स्कॉलरशिप स्कीम घोटाला……….

स्कॉलरशिप स्कीम घोटाला..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend