ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एनडीए नेताओं के परिवारवाद की लिस्ट जारी कर फंसी आरजेडी

UB India News by UB India News
August 19, 2023
in पटना, राजद
0
एनडीए नेताओं के परिवारवाद की लिस्ट जारी कर फंसी आरजेडी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरजेडी बीजेपी के अंदर परिवारवाद की खोज में लगी है। आरजेडी ने इसकी लंबी लिस्ट सार्वजनिक की और सबसे अंत में लिखा क्रमशः यानी आगे भी परिवारवाद की खोज जारी है। इस लिस्ट का असर यह हो रहा है कि तेजस्वी यादव को अपने घर के परिवारवाद पर भी तर्क देना पड़ रहा है। परिवारवाद का आरोप लालू प्रसाद पर लगता रहा है। बिहार में रामविलास पासवान पर भी यह आरोप खूब लगता रहा था।

क्या बोले तेजस्वी यादव

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

परिवारवाद के सवाल पर जो जवाब रामविलास पासवान का रहा करता था, कमोबेश वही जवाब तेजस्वी यादव का भी शुक्रवार को आया। तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद के छोटे बेटे हैं, उनके राजनीतिक वारिस कहे जाते हैं और बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। परिवारवाद के आरोप पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि हम चुनाव जीत कर आते हैं।

जनता चुन कर लायी है कि हम खुद ही आ गए? लोगों ने हमें वोट दिया तब ना हम आए हैं! मेरे खिलाफ लोग चुनाव लड़े हैं। परिवारवाद को लेकर रामविलास पासवान का भी यही तर्क रहा करता था कि उनके भाई पशुपतिनाथ पारस या रामचंद्र पासावन को तो जनता चुनती है, वोट देती हैं।

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

एक और तर्क

परिवारवाद के पक्ष में एक और दिलचस्प बयान राजनीति में दिया जाता रहा है। तर्क यह कि जब डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बनता है, प्रोफेसर का बेटा प्रोफेसर बनता है, इंजीनियर का बेटा इंजीनियर बनता है तो किसी नेता का बेटा नेता क्यों नहीं बन सकता? इन दो तर्कों के उलट यह तर्क रहा है कि राजनीति में जब अपने परिवार के बाहर के लोगों की बजाय घर के लोगों को ही टिकट दिया जाएगा तो जीतेंगे वहीं ना! दूसरी बड़ी बात यह कि अपने रिश्तेदारों को राजनीतिक घराना उसी मजबूत सीट से चुनावी टिकट देती है जहां मजबूत स्थिति जीतने की दिखती है। इसके कई उदाहरण हैं।

जनता विकल्पहीनता की स्थिति में आ जाती है

वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार कहते हैं कि परिवावाद से कोई भी दल अछूता नहीं रहा है चाहे वो राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस हो या फिर भाजपा। सोसाइटी में यह दिखता है कि ज्यादातर डॉक्टर के पुत्र डॉक्टर बनते हैं लेकिन राजनीति में किसी नकारा पुत्र को भी टिकट मिल जाता है वह विधायक बन जाता है। जनता ऐसे नेताओं को इसलिए जिताती है कि जनता के पास विकल्पहीनता की स्थिति होती है।

तेजस्वी यादव को ही लें तो वे क्रिक्ट खेलते थे। लेकिन राजनीति में टिकट पा गए। नीतीश मिश्रा भी टिकट पा गए। मीसा भारती ने डॉक्टरी की पढ़ाई की। लेकिन लोकसभा का चुनाव लड़ दो बार हारीं और दो बार राज्यसभा भेजी गईं। राजीव गांधी पायलट थे। लेकिन इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री बनाए गए। वे कहते हैं कि जनता कई बार सबक भी सिखाती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
लालू यादव की जमानत को CBI की चुनौती

लालू यादव की जमानत को CBI की चुनौती

खुद तो हैं ही बिहार को भी बीमार करना चाह रहे नीतीश :सम्राट चौधरी

खुद तो हैं ही बिहार को भी बीमार करना चाह रहे नीतीश :सम्राट चौधरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend