ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जिसका भी ये लोग बुरा चाहेंगे उसका भला ही होगा

UB India News by UB India News
August 11, 2023
in खास खबर, सांसद
0
जिसका भी ये लोग बुरा चाहेंगे उसका भला ही होगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद में लगातार तीन दिनों से अविश्वास प्रस्ताव पर बहस हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) संसद के निचले सदन यानी लोकसभा में पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि देश की जनता ने हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है और मैं देश की करोड़ों जनता के प्रति अपना आभार जताने के लिए यहां आया हूं. अविश्वास प्रस्ताव ईश्वर का आदेश है. विपक्ष 2018 में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे. तब मैंने कहा था कि अविश्वास प्रस्ताव हमारी पार्टी का फ्लोर टेस्ट नहीं है, बल्कि ये विपक्ष का ही फ्लोर टेस्ट है. एक तरह से विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ होता है.

पीएम मोदी ने कहा कि संसद में विपक्ष ने गंभीरता नहीं दिखाई है. कई अहम बिलों को संसद में पारित किया गया है. विपक्ष ने ये सिद्ध कर दिया है कि उनके लिए देश से पहले दल है. आपको गरीब की चिंता नहीं है, बल्कि सत्ता की भूख की चिंता है. आपको देश के युवाओं की चिंता नहीं है, बल्कि राजनीतिक भविष्य की चिंता है. 2024 में एक बार फिर सारे रिकॉर्ड तोड़कर आएंगे. 2024 में हमें भव्य विजयी मिलेगी.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष तैयारी करके क्यों नहीं आते हैं. देश विपक्ष को देख रहा है और आपके एक एक शब्द को सुन रहा है. विपक्ष ने हर बार देशवासियों को निराशा दिया है. जिनके खुद के बही खाते बिगड़े होते हैं वो भी हमसे हिसाब ले रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने गुड़ का गोबर कर दिया. आखिर कांग्रेस की क्या मजबूरी थी कि अधीर रंजन चौधरी को दरकिनार कर दिया गया. अधीर बाबू के प्रति हमारी पूरी संवेदना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि कई ऐसे बिल थे जो गांव, गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी के लिए थे, उनके कल्याण, भविष्य के साथ जुड़े हुए थे, लेकिन उनको (विपक्ष) इसकी चिंता नहीं है… विपक्ष के आचरण, व्यवहार से सिद्ध हुआ है कि उनके लिए देश से अधिक दल है, देश से बड़ा दल है, देश से पहले प्राथमिकता दल की है. मैं समझता हूं कि गरीब की भूख की चिंता नहीं है, आपको सत्ता की भूख सवार है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपने इस प्रस्ताव पर किस तरह की चर्चा की है. मैं सोशल मीडिया पर देख रहा हूं कि ‘आपके दरबारी भी बहुत दुखी हैं.’ विपक्ष ने फील्डिंग का आयोजन किया, लेकिन चौके-छक्के यहीं से लगे. उन्होंने आगे कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, 5 साल में साढ़े 13 लाख करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं. डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि जल जीवन मिशन से चार लाख लोगों की जान बची है.

उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान देश के विकास पर होना चाहिए… यह समय की मांग है. हमारे युवाओं में सपनों को साकार करने की शक्ति है… हमने देश के युवाओं को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, आकांक्षाएं और अवसर दिए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 3 दिन में विपक्ष के नेता भरपूर अशब्दों को प्रयोग कर रहे हैं. विपक्ष बोलता है कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी.

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के लोगों को एक सीक्रेट वरदान मिला है कि ये जिनका बुरा चाहते हैं उसका हमेशा भला हो जाता है. इसका एक उदाहरण मैं ही हूं. मैं विपक्ष की गाली को टॉनिक मानता हूं. विपक्ष ने बैंकिंग सेक्टर का बुरा किया, लेकिन हमारे बैंकों का मुनाफा दोगुना हो गया. विदेशों से लोगों को लाकर आलोचना कराई गई. विपक्ष ने HAL का बुरा चाहा, लेकिन आज एचएएच देश की आन-बान-शान है. एलआईसी भी आज मजबूत हो रही है.

उन्होंने आगे कहा कि सरकारी कंपनियों को गाली दे तो आप शेयर लगा दीजिए, फायदा ही होगा. जिन संस्थाओं की मृत्यु की बात करते हैं वो चमक जाता है. देश को कोसते हैं, लेकिन देश मजबूत होगा. इन लोगों को देश के परिश्रम, पराक्रम पर भरोसा नहीं है. हमारी सरकार के तीसरे टर्म में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था होगा. जिम्मेदार विपक्ष सवाल पूछता है, सुझाव देता, लेकिन ये भी मुझे ही सिखाना पड़ेगा.

उन्होंने आगे कहा कि देश का विश्वास है कि आप 2027 में  जब अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे, तब दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर होगी. कांग्रेस के शासन में गरीबी बढ़ी, देश कंगाल होने की कगार पर था. 2014 के बाद टॉप 5 में अपनी जगह बनाई. कांग्रेस को लगता है कि ये जादू से हुई. रिफार्म, परफार्म और ट्रांसफार्म के बदौलत देश इस मुकाम पर पहुंचा है. निरंतर परिश्रम करते रहेंगे और परिणाम होगा कि हम तीसरे नबंर पर पहुचेंगे. विपक्ष की सोच अविश्वास से भरी है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि विपक्ष ने हमारी सभी योजनाओं पर निराशा फैलाई और माखौल उड़ाया. विपक्ष ने मेक इन इंडिया का मजाक उड़ाया. कांग्रेस और उनके साथियों को भारत के सामर्थ्य पर भरोसा नहीं है. पहले की सरकारों को पाकिस्तान से प्रेम था, उनकी बातों पर ही भरोसा था. कश्मीर जलता था, लेकिन कांग्रेस को हुर्रियत पर भरोसा था. अलगावदियों पर भरोसा था. भारत ने आतंकवाद पर स्ट्राइक किया. भारत की सेना पर भरोसा नहीं दुश्मन के दावों पर भरोसा था. विपक्ष के पास मैगनेटिक पावर है. भारत के लिए अपशब्द पर इनको भरोसा था. बेतुकी बातों को महत्व देना कांग्रेस की फितरत है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

by UB India News
July 28, 2026
0

आज संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

by UB India News
July 28, 2026
0

संसद के दोनों सदनों में सोमवार को हंगामे के बाद पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया....

Next Post
ऑपरेशन अलर्ट चलायेगा BSF….

ऑपरेशन अलर्ट चलायेगा BSF....

मणिपुर पर अपील………

मणिपुर पर अपील.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend