ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हम न तो एनडीए के साथ हैं और न ही I.N.D.I.A गठबंधन के साथ’ : केसीआर

UB India News by UB India News
August 3, 2023
in खास खबर, प्रदेश
0
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव आज पहुंचेंगे पटना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

2024 लोकसभा चुनावों को लेकर अब एनडीए और विपक्षी गठबंधन INDIA हर छोटे-छोटे दल को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहा है। इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे इन दोनों गठबंधनों के मंसूबों को झटका लगा है। केसीआर ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी न तो एनडीए के साथ है और न ही इंडिया एलायंस के साथ।

हम अकेले नहीं, हमारे कई दोस्त-केसीआर

उन्होंने महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे के बाद संवाददाताओं से कहा, “हम उनमें से किसी के भी साथ नहीं हैं। हम अकेले नहीं हैं, हमारे कई दोस्त हैं।” उन्होंने कहा, “लोगों ने एनडीए और इंडिया को देखा है। नया क्या है? उन्होंने 50 साल तक शासन किया लेकिन कुछ नहीं बदला। बदलाव की जरूरत है।” उन्‍होंने सुझाव दिया कि मीडियाकर्मी भी देश में बदलाव लाने में योगदान दें।

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

महाराष्ट्र में पार्टी ने 50 फीसदी काम पूरा कर लिया-केसीआर

केसीआर ने कहा कि बीआरएस महाराष्ट्र में विभिन्न स्तरों पर समितियों का गठन करेगा और उन्होंने महाराष्ट्र में काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में बीआरएस के 14.10 लाख पदाधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने महाराष्ट्र में 50 फीसदी काम पूरा कर लिया है। अगले 15 से 20 दिनों में हर गांव में काम पूरा हो जाएगा। केसीआर ने कहा कि महाराष्ट्र के पास सभी संसाधन हैं। धन-संपदा की कोई कमी नहीं है और रोजगार के भरपूर अवसर हैं। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद जैसा शहर पानी की कमी से जूझ रहा है।

महाराष्ट्र में दलितों को उचित स्थान नहीं मिला-केसीआर

केसीआर ने सवाल किया कि दलित समाज कब तक परेशान रहेगा? महाराष्ट्र में दलितों को उचित स्थान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देश ने बराक ओबामा को राष्ट्रपति बनाने के लिए भेदभाव को किनारे रख दिया, ऐसा करके अमेरिका ने अपने पाप धो दिए।

अंबाबाई मंदिर में पूजा-अर्चना की

विशेष विमान से कोल्हापुर पहुंचने के बाद उन्होंने महालक्ष्मी माता अंबाबाई मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। केसीआर ने बाद में वाटेगांव का दौरा किया और प्रख्यात कवि और लेखक अन्नाभाऊ साठे की 103वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक सार्वजनिक बैठक में भाग लिया। उन्होंने मांग की कि केंद्र को साठे को भारत रत्‍न से सम्मानित किया जाना चाहिए। केसीआर ने अन्नाभाऊ साठे को महान कवि बताते हुए उनके साहित्य का राष्ट्रीय और विदेशी भाषाओं में अनुवाद करने का आह्वान किया।केसीआर ने कोल्हापुर में छत्रपति साहू महाराज स्मारक का भी दौरा किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
संसद के मानसून सत्र का आज चौथा दिन ,अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में ‘INDIA’ गठबंधन

मानसून सत्र के दौरान आज दिल्ली सेवा बिल पर दो बजे होगी चर्चा, हंगामे के हैं आसार

आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, हर रोज बैठेगी 5 जजों की संविधान पीठ

आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, हर रोज बैठेगी 5 जजों की संविधान पीठ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend