ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एनडीए हो या महागठबंधन बिहार में तबादले हर वक्त क्यों रहते हैं विवादों में….

UB India News by UB India News
July 27, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार, ब्लॉग
0
नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में तबादलों को लेकर हमेशा ही विवाद होता रहता है। नीतीश कुमार एनडीए के साथ रहें या महागठबंधन के साथ, तबादलों के बारे में जब भी उन्हें गड़बड़ी की शिकायत मिली, उन्होंने तबादले रद्द कर दिए। ताजा मामला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में तबादलों का है। संबंधित विभाग के मंत्री आलोक मेहता ने अपने विभाग में 480 तबादले किए थे। नीतीश को शिकायतें मिल रही थीं कि इसमें पैसों का खेल हुआ है। इसके बाद सारे तबादले रद्द कर दिए गए हैं। सीएम नीतीश का कहना है कि तबादले के नियम तय हैं। राजस्व व भूमि सुधार विभाग के तबादलों में कुछ गड़बड़ी शिकायतें मिली थीं।

तेजस्वी के नजदीकी हैं मंत्री आलोक मेहता
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री आलोक मेहता राजद कोटे से आते हैं। उन्हें डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव का बेहद करीबी माना जाता है। उन्होंने इस साल 30 जून को कई अंचलाधिकारी (Circle Officer), बंदोबस्त पदाधिकारी और चकबंदी पदाधिकारियों का तबादला किया था। मंत्री का तबादला आदेश सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को निरस्त कर दिया। संयुक्त सचिव की ओर से तबादला रद्द करने का आदेश जारी हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तबादलों में नियमों का ख्याल नहीं रखा गया था। एनडीए सरकार के कार्यकाल में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तब चर्चा में आया था, जब विभागीय मंत्री बीजेपी के रामसूरत राय थे। नीतीश कुमार ने उनके तबादला आदेश को भी रद्द कर दिया था। आलोक मेहता हाल में चर्चा में तब आए थे, जब वे राजगीर में आयोजित मलमास मेले के उद्घाटन समारोह में नहीं पहुंचे थे। डेप्युटी सीएम तेजस्वी ने भी बिना कुछ कहे उद्घाटन समारोह से दूरी बना ली थी। हालांकि कार्यक्रम का आयोजन तेजस्वी यादव के पर्यटन और आलोक मेहता के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ही किया था।

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

स्वास्थ्य विभाग में भी रद्द हुए थे तबादले
जून महीने में ही स्वास्थ्य विभाग में करीब 500 कर्मियों के तबादले हुए थे। स्वास्थ्य विभाग डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव के जिम्मे है। तबादले के वक्त तेजस्वी विदेश दौरे पर थे। अचरज तो तब हुआ, जब शाम को तबादले का आदेश जारी हुआ और सुबह तबादला रद्द करने का फरमान आ गया। माना गया कि तबादलों में नियमों की अनदेखी की गई। उन लोगों के तबादले भी कर दिए गए, जो उस श्रेणी में आते ही नहीं थे। इसे भी पावर पॉलिटिक्स के रूप में देखा गया। इसलिए कि एक अधिकारी ने तबादले का आदेश जारी किया तो दूसरे ने अगली सुबह उसे रद्द करने का नोटिस निकाल दिया। स्वास्थ्य विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) का आदेश अपर मुख्य सचिव के ओएसडी ने निरस्त कर दिया। तबादले का आदेश स्वास्थ्य निदेशक प्रमुख राकेश चंद्र सहाय वर्मा ने निकाला और विभागीय अपर मुख्य सचिव के ओएसडी सतीश रंजन सिन्हा ने इसे आदेश रद्द किया। तब इस बात की भी चर्चा हुई थी कि तबादलों से तेजस्वी नाराज हैं। उन्हीं के कहने पर तबादले का आदेश निरस्त किया गया।

कहीं सियासी जोर आजमाइश तो नहीं हो रही
सूबे के सियासी हलके में सियासी खींचतान की संभावना भी जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार बिना इसकी परवाह किए फैसले लेते रहे हैं कि आरजेडी की मदद से वे सरकार चला रहे हैं। सवर्णों को लेकर आलोक मेहता ने विवादित बयान दिया था। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने तब इसका तीखा विरोध किया था। हालांकि बाद में मेहता ने सफाई दी और कहा कि उनका मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने जब रामचरितमानस पर विवादित बयान दिया था, तब भी नीतीश कुमार को बुरा लगा था। अब तो शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव केके पाठक के जरिए नीतीश ने उनको भी काबू में कर लिया है। चंद्रशेखर की हालत इतनी पतली हो गई है कि पाठक से विवाद के बाद उन्होंने दफ्तर जाना भी छोड़ दिया है। उनकी सबसे हास्यास्पद स्थिति तब हुई, जब आरजेडी दफ्तर में लगने वाले दरबार में वे लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। किसी बिल्डर के खिलाफ एक शिकायत मिली तो उन्होंने वहां के डीएम को फोन लगाया, लेकिन डीएम ने उनसे यह कह कर बात नहीं की कि अभी वे बिजी हैं। इसलिए यह आशंका जताई जा रही है कि नीतीश कुमार किसी को इस भ्रम में नहीं पड़ने देना चाहते कि उनके बूते सरकार चल रही है तो वे कुछ भी कर सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
अफ्रीकी देश नाइजर में सेना का तख्तापलट

अफ्रीकी देश नाइजर में सेना का तख्तापलट

अपने ही व्यान में घिरे गहलोत- PMO ने कहा आपका दफ्तर बोला था नही शामिल होंगे सीएम

अपने ही व्यान में घिरे गहलोत- PMO ने कहा आपका दफ्तर बोला था नही शामिल होंगे सीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend