ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मंत्रिपरिषद के विस्तार पर उप मुख्यमंत्री का ग्रहण लगा है!

UB India News by UB India News
July 27, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार, संपादकीय
0
मंत्रिपरिषद के विस्तार पर उप मुख्यमंत्री का ग्रहण लगा है!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मंत्रिपरिषद का विस्तार की असंभावनाओं का पर लग गए हैं। न जाने कितनी बार इस प्रसंग को लेकर खबरें बनती रही। राहुल गांधी हो या अखिलेश सिंह यहां तक कि लालू प्रसाद यादव ने भी मंत्री परिषद विस्तार को लेकर कहा। पर अभी तक यह विस्तार नहीं हो पाया है। जब कभी भी खुले मंच पर मंत्रिपरिषद के विस्तार को लेकर बातें उठी हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तरफ इशारा कर आगे बढ़ जाते हैं। तो क्या इसका मतलब यह तो नहीं कि मंत्रिपरिषद के विस्तार पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का ग्रहण लगा है। या कि सामाजिक समीकरण की संतुष्टि हेतु आरजेडी और कांग्रेस के सवर्ण मंत्री बनने वाले हैं इसलिए टालमटोल!

विपक्षी एकता की मुहिम में जब राहुल गांधी आए थे तो जाने के दौरान मंत्रिपरिषद विस्तार को लेकर पूछा था। तब भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारा लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की तरफ किया था। फिर उन्होंने आवाज देकर पूछा था ‘एक गो न’। तब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था नही ‘दो गो’। विधायक की संख्या के बल पर चार मंत्री कांग्रेस के बन सकते हैं। बाबजूद, मामला जस का तस रहा। हां, अखबारों में अपने अपने सूत्र के हिसाब से मंत्रिपरिषद के विस्तार की खबरें लिखी जाती रही। पर मंत्रिपरिषद का विस्तार नहीं हुआ। लेकिन जब हम के संतोष सुमन ने जैसे ही मंत्री पद से इस्तीफा दिया तत्काल रत्नेश सदा को मंत्री बना दिया। लेकिन सुधाकर सिंह और कार्तिकेय सिंह की भरपाई नहीं हो सकी।
Bihar News: ‘ट्रांसफर-पोस्टिंग में बहुत गड़बड़ी थी’, तेजस्वी के सामने नीतीश ने खोल दी पोल, देखिए Video

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

कारगिल विजय दिवस पर फिर नीतीश कुमार ने दोहराया संवाद
कल यानी बुधवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिपरिषद पर कहा कि शीघ्र होगा। रिक्त पद तो भरेंगे ही इसके अलावा भी मंत्रिपरिषद का विस्तार होगा। महागठबंधन में कोई मतभेद नहीं है। मंत्रिपरिषद विस्तार पर तेजस्वी यादव की तरफ इशारा करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मंत्रिपरिषद विस्तार को लेकर ये बताएंगे। यह कोई पहला मौका नहीं जब मंत्रिपरिषद विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की तरफ इशारा नहीं किया हो।

तो क्या तेजस्वी यादव विस्तार के पक्ष में नहीं?
ऐसे में कई सवाल उठ खड़े होते हैं। क्या राजद के भीतर सब कुछ ठीक ठाक नहीं? क्या तेजस्वी यादव ए टू जेड राजनीति के दबाव में तो नहीं? क्या सुधाकर सिंह और कार्तिकेय सिंह को फिर से मंत्री बनाने का दवाब तो नहीं झेल रहे हैं तेजस्वी? आखिर नीतीश कुमार के लगातार इशारे के बाबजूद तेजस्वी क्यों नहीं कर रहे हैं मंत्रिपरिषद का विस्तार। क्या उन्हें लगता है विवाद में फस जाने का डर लग रहा है क्या?

मंत्रिपरिषद का विस्तार कोई अर्जेंसी तो नहीं है। जदयू से बनना तो नहीं है। कांग्रेस और राजद से बनना है। यह भी है कि जब चार्जशीटेड होकर तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं तो कार्तिकेय सिंह को मंत्री क्यों नहीं बनाया जायेगा? एक हकीकत यह भी है कि संभावित मंत्रियों के नाम में सवर्ण मंत्री का बनना तय माना जा रहा है। यह सरकार चुकी पिछड़ों की राजनीति करती है, इसलिए भी बहुत गंभीरता से इस मसले को कोई नहीं ले रहा है। जहां तक कांग्रेस से मंत्री बनने हैं तो शायद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव कांग्रेस को औकात में रखना चाहते हों। इतने आयोग के गठन हो रहे हैं, पर कांग्रेस को जगह नहीं मिल रही है। पहले तो कुछ माह दो नहीं एक मंत्री को लेकर ताले। अब दो पर स्वीकृति मिली है तो देखिए कब तक टालते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एनडीए हो या महागठबंधन बिहार में तबादले हर वक्त क्यों रहते हैं विवादों में....

अफ्रीकी देश नाइजर में सेना का तख्तापलट

अफ्रीकी देश नाइजर में सेना का तख्तापलट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend