ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अब प्याज़ नहीं, टमाटर रुला रहा है……

UB India News by UB India News
July 7, 2023
in Lokshbha2024, कारोबार, संपादकीय
0
अब प्याज़ नहीं, टमाटर रुला रहा है……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अब तक गृहिणियों को सिर्फ़ प्याज़ ही रुलाता रहा है, लेकिन पिछले कुछ हफ़्तों से टमाटर की वजह से भी आंखों में आंसू आ जाते हैं. देशभर में टमाटर के दाम लगातार ‘उत्तर दिशा की ओर’ बढ़ रहे हैं, और हिन्दुस्तानी रसोई की सबसे अहम सब्ज़ी टमाटर अब उत्तराखंड राज्य के गंगोत्री धाम में 250 रुपये प्रति किलोग्राम और उत्तरकाशी जिले में 180 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने लगा है.

एक सब्ज़ी विक्रेता का कहना है कि समूचे इलाके में टमाटर अचानक ही महंगे होते चले गए हैं. टमाटर की बढ़ती कीमतों का खामियाज़ा आम उपभोक्ता भुगत रहे हैं… अब तो लोग टमाटर खरीदने को तैयार ही नहीं हैं… गंगोत्री, यमुनोत्री में टमाटर 200 से 250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहे हैं…”

RELATED POSTS

98% मांगें मानीं तो फिर क्यों नहीं थमा रांची का छात्र आंदोलन?

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

बहुत-से लोग सब्ज़ियों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के लिए प्रमुख टमाटर-उत्पादक क्षेत्रों में मौजूद गर्मी के साथ-साथ भारी बारिश को भी ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं, जिसके चलते आपूर्ति शृंखला बाधित हुई है.

टमाटर वैसे भी ज़्यादा समय तक सही नहीं रह पाता है, यानी अन्य सब्ज़ियों की तुलना में जल्दी खराब हो जाता है, और यह भी इसकी कीमतों के बढ़ते चले जाने की एक वजह है.

दक्षिण भारत के शहर चेन्नई में टमाटर फ़िलहाल 100-130 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है.

टमाटर की लगातार बढ़ती कीमतों की चुभन को महसूस करते हुए तमिलनाडु सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राजधानी चेन्नई में राशन की दुकानों पर 60 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर बेचना शुरू कर दिया है.

उधर, कई अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक में भी हालिया दिनों में टमाटर की कीमतें आसमान को छू गई हैं. राजधानी बेंगलुरू में टमाटर की कीमतें 101 से 121 रुपये प्रति किलोग्राम तक चल रही हैं. टमाटर की ऊंची कीमतों के लिए मार्च और अप्रैल में अचानक हुई तापमान वृद्धि को ज़िम्मेदार माना जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप टमाटर की उपज पर कीटों के हमले हुए, और बाज़ार भाव बढ़ गए.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

98% मांगें मानीं तो फिर क्यों नहीं थमा रांची का छात्र आंदोलन?

98% मांगें मानीं तो फिर क्यों नहीं थमा रांची का छात्र आंदोलन?

by UB India News
August 10, 2026
0

JPSC-JSSC में गड़बड़ी को लेकर झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी है. छात्र झारखड पब्लिक सर्विस कमीशन ( JPSC) की...

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
अजित पवार गुट का बड़ा फैसला , अजित पवार बने NCP के अध्यक्ष, शरद पवार को पद से हटाया

अजित छीन लेंगे पार्टी या शरद ही रहेंगे बॉस!

तो बदल सकती है तस्वीर………

तो बदल सकती है तस्वीर.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend