ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रतिस्पर्द्धा सही है, बेईमानी नहीं…

UB India News by UB India News
July 8, 2023
in Lokshbha2024, टेक्नोलॉजी
0
प्रतिस्पर्द्धा सही है, बेईमानी नहीं…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सोशल मीडिया बाज़ार में जूझ रहे माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर (Twitter) को शिकस्त देने के लिए मेटा (Meta) द्वारा लॉन्च किया गया ऐप थ्रेड्स (Threads) लॉन्च के कुछ ही घंटे बाद कानूनी उलझनों से घिर गया है. लॉन्च से अब तक तीन करोड़ से ज़्यादा यूज़र जुटा लेने वाले ऐप Threads को प्रतिद्वंद्वी कंपनी ने यह कहते हुए मुकदमे की चेतावनी दी है कि Threads पर Twitter के ‘बौद्धिक संपदा अधिकारों’ का उल्लंघन किया गया है.

अरबपति व्यवसायी एलन मस्क के वकील एलेक्स स्पाइरो ने Meta के CEO मार्क ज़करबर्ग को खत लिखा है, और उन पर ‘ट्विटर के व्यापारिक गुरों और अन्य बौद्धिक संपदा के गैरकानूनी दुरुपयोग’ का आरोप लगाया है. यह खत सबसे पहले समाचारपत्र ‘सेमाफ़ोर’ द्वारा प्रकाशित किया गया.

RELATED POSTS

एआई स्पर्धा से उठ रहे है सवाल – कौन तय करेगा कि दुनिया कैसे सोचेगी…………..

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

खत में Meta पर ट्विटर के दर्जनों पूर्व कर्मचारियों को काम पर रखने का आरोप लगाया गया, जिनकी ‘Twitter के व्यापारिक गुरों और अन्य अत्यधिक गोपनीय जानकारी तक पहुंच थी और अब भी है…’

एलेक्स स्पाइरो ने खत में लिखा, “Twitter का इरादा अपने बौद्धिक संपदा अधिकारों को सख्ती से कायम रखने का है, और मांग करता है कि Meta ट्विटर के व्यापारिक गुरों या अन्य अत्यधिक गोपनीय जानकारी का उपयोग बंद करने के लिए तत्काल कदम उठाए…”

एलन मस्क ने इसी ख़बर का ज़िक्र करने वाले एक ट्वीट के जवाब में कहा, “प्रतिस्पर्द्धा ठीक है, बेईमानी नहीं…”

Meta ने अपने बचाव में दावा किया है कि Threads की इंजीनियरिंग टीम में ट्विटर का कोई भी पूर्व कर्मचारी नहीं है.

Meta प्रवक्ता एंडी स्टोन ने Threads पर लिखे एक पोस्ट में कहा, “थ्रेड्स की इंजीनियरिंग टीम में कोई भी ट्विटर का पूर्व कर्मचारी नहीं है – ऐसा हरगिज़ नहीं है…”

एलन मस्क के स्वामित्व वाले Twitter के लिए Threads अब तक सामने आई चुनौतियों में सबसे बड़ी है. इससे पहले भी जद्दोजहद का सामना करते रहे Twitter के सामने कई प्रतिस्पर्द्धी आए, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में से एक ट्विटर की जगह कोई नहीं ले पाया.

Threads पर यूज़र टेक्स्ट और लिंक पोस्ट कर सकते हैं और दूसरों के संदेशों का जवाब दे सकते हैं या उन्हें दोबारा पोस्ट कर सकते हैं – यह ट्विटर से बहुत मिलता-जुलता है.

इंस्टाग्राम (Instagram) और फेसबुक (Facebook) भी Meta के ही उत्पाद हैं, और इंटरनेट की दुनिया में अपने प्रतिस्पर्द्धियों के उत्पादों की नकल तैयार करने का उनका लम्बा और कामयाब इतिहास रहा है. कंपनी का रील्स (Reels) फीचर टिकटॉक (TikTok) के वायरल वीडियो ऐप की नकल था, और स्नैपचैट (Snapchat) के बाज़ार में आने के बाद Meta ने गायब हो जाने वाली स्टोरीज़ (Stories) का फ़ीचर पेश किया.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

इंटरनेट बैकएंड एल्गोरिदम, डाटा व एआई के जरिये एक नई सामाजिक-आर्थिक वर्गीय व्यवस्था पैदा कर रहा !

एआई स्पर्धा से उठ रहे है सवाल – कौन तय करेगा कि दुनिया कैसे सोचेगी…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

अमेरिका दुनिया के सबसे उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल बेच रहा है, जबकि चीन दूसरे सबसे उन्नत एआई मॉडल मुफ्त...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

क्या CJP प्रोटेस्ट में  FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

क्या CJP प्रोटेस्ट में FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली में CJP के समर्थन में जुटे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आपस की बात छिपाने के लिए एक नई तकनीक...

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

by UB India News
July 6, 2026
0

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

Next Post
अब प्याज़ नहीं, टमाटर रुला रहा है……

अब प्याज़ नहीं, टमाटर रुला रहा है......

अजित पवार गुट का बड़ा फैसला , अजित पवार बने NCP के अध्यक्ष, शरद पवार को पद से हटाया

अजित छीन लेंगे पार्टी या शरद ही रहेंगे बॉस!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend