ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

7 राज्यों को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट को 2 नए जज

UB India News by UB India News
July 8, 2023
in कानून, खास खबर
0
7 राज्यों को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट को 2 नए जज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले ‘सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम’ ने बॉम्बे और गुजरात सहित 7 हाई कोर्ट्स के चीफ जस्टिस की नियुक्ति के लिए केंद्र को नामों की सिफारिश भेजी है। 3 सदस्यों वाले इस कॉलेजियम में जस्टिस संजय कृष्ण कौल और जस्टिस संजीव खन्ना भी शामिल हैं। इस कॉलेजियम ने बुधवार को जजों के नाम की सिफारिश की और इसके प्रस्तावों को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर पोस्ट किया गया। उसने बॉम्बे, गुजरात, तेलंगाना, केरल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश और मणिपुर हाई कोर्ट्स के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए नामों की सिफारिश की है।

बॉम्बे हाई कोर्ट के लिए इनके नाम की हुई सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए नामों की सिफारिश करने वाले शीर्ष अदालत के 5-सदस्यीय कॉलेजियम ने केंद्र से तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और केरल में उनके समकक्ष जस्टिस एस वेंकटनारायण भट्टी को सुप्रीम कोर्ट के जजों के रूप में पदोन्नत किए जाने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय के नाम की सिफारिश की है। बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस का पद जस्टिस रमेश डी धानुका के रिटायरमेंट के बाद खाली हुआ है।

RELATED POSTS

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

गुजरात हाई कोर्ट की CJ हो सकती हैं जस्टिस सुनीता
इसी प्रकार कॉलेजियम ने गुजरात हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर नियुक्ति के लिए जस्टिस सुनीता अग्रवाल के नाम की सिफारिश की है, जो वर्तमान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीश हैं। प्रस्ताव में कहा गया है कि जस्टिस सोनिया जी गोकानी के रिटायरमेंट के कारण गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त है। इसमें कहा गया है, ‘न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल के नाम पर विचार करते समय, कॉलेजियम ने इस तथ्य को ध्यान में रखा है कि वह देश के किसी उच्च न्यायालय की एकमात्र मौजूदा महिला मुख्य न्यायाधीश होंगी, क्योंकि वर्तमान में उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों में से कोई भी महिला नहीं है।’

उड़ीसा और आंध्र प्रदेश को भी मिलेंगे नए चीफ जस्टिस
प्रस्ताव में कहा गया है कि अगस्त 2023 में जस्टिस एस. मुरलीधर के रिटायरमेंट के बाद उड़ीसा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस का पद रिक्त हो जाएगा। इसमें कहा गया है, ‘उपरोक्त बात को ध्यान में रखते हुए, कॉलेजियम यह सिफारिश करने का निर्णय लेता है कि जस्टिस सुभाशीष तलपात्रा को जस्टिस एस. मुरलीधर के रिटायरमेंट के बाद उड़ीसा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर नियुक्त किया जाए।’ कॉलेजियम ने कहा कि जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नति की वजह से आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस का पद 19 मई, 2023 को खाली हो गया था और इस पद के लिए जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा गया है।

जानें, केरल हाई कोर्ट के लिए किसके नाम की सिफारिश
कॉलेजियम ने कहा कि उसके द्वारा की गई एक अलग सिफारिश के संदर्भ में जस्टिस एस. वेंकटनारायण भट्टी को शीर्ष अदालत में पदोन्नत किए जाने के परिणामस्वरूप केरल हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस का पद रिक्त हो जाएगा। कॉलेजियम ने केरल हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस आशीष जे. देसाई के नाम की सिफारिश की है, जो वर्तमान में गुजरात हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस का कार्यभार संभाल रहे हैं। इसमें कहा गया है कि कॉलेजियम की एक अलग सिफारिश के संदर्भ में जस्टिस भुइयां को शीर्ष अदालत में पदोन्नत करने के परिणामस्वरूप तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस का पद खाली हो जाएगा।

तेलंगाना हाई कोर्ट के लिए भेजा गया जस्टिस अराधे का नाम
कॉलेजियम ने तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस आलोक अराधे के नाम की सिफारिश की है, जो वर्तमान में कर्नाटक हाई कोर्ट के जज हैं। इसमें कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में जस्टिस पीवी संजय कुमार को प्रमोशन की वजह से मणिपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद फरवरी 2023 में खाली हो गया था। कॉलेजियम ने मणिपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सिद्धार्थ मृदुल के नाम की सिफारिश की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

by UB India News
August 10, 2026
0

पार्लियामेंट के मॉनसून सत्र के आखिरी चार दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस और भाजपा ने अपने सांसदों के लिए सदन...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

by UB India News
August 10, 2026
0

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन मामले पर सदन में जवाब देंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

by UB India News
August 10, 2026
0

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट मार्च के बीच बड़ा एक्शन लिया गया है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी कि JPSC...

अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग का आज 23वां दिन , ट्रंप ने ईरान को पावर प्लांट तबाह करने की धमकी…………….

ट्रंप की गाजा शांति योजना पर घमासान…………

by UB India News
August 10, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के एक पुराने लेख के अंश 'ट्रुथ सोशल' पर साझा...

हिंदू समाज की एकता से टूटेंगी आसुरी शक्तियां………..

जेन जी से समझेगा संघ कहां क्या खटक रहा?

by UB India News
August 10, 2026
0

सोशल मीडिया के दौर में जेन जी के सवाल अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे में हैं। पुरानी व्यवस्थाओं...

Next Post
आज देश को मिलेंगी 2 और वंदे भारत एक्सप्रेस, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

आज देश को मिलेंगी 2 और वंदे भारत एक्सप्रेस, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

पवार Vs पवार Day-3: महाराष्‍ट्र की राजनीति में उठापटक जारी

शरद पवार के कुनबे में सेंधमारी! अजित पवार के संपर्क तीन और विधायक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend