ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मणिपुर में हिंसा के बीच IRB कैंप पर भीड़ ने किया अटैक, हथियार लूटने की कोशिश में एक की मौत

UB India News by UB India News
July 6, 2023
in अपराध, खास खबर
0
मणिपुर में हिंसा के बीच IRB कैंप पर भीड़ ने किया अटैक, हथियार लूटने की कोशिश में एक की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मणिपुर में 3 मई की रात को हिंसा भड़की थी. 2 महीने पूरे हो गए हैं. राज्य और केंद्र सरकार दोनों शांति के लिए प्रयास कर रहे हैं. लेकिन, हिंसा है कि थमने का नाम नहीं ले रही. मंगलवार, 5 जुलाई को मणिपुर के थौबल जिले में संघर्ष देखने को मिला. भीड़ ने कथित तौर पर इंडियन रिजर्व फोर्स (IRB) के एक कैंप से हथियार और गोला-बारूद लूटने की कोशिश की. भीड़ को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने हवाई फायरिंग की, जिसमें 27 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस पूरी झड़प के दौरान असम राइफल्स के एक जवान के पैर में भी गोली लगी है.

आजतक से जुड़े अनुपम मिश्रा की एक रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि भीड़ ने हथियार और गोला-बारूद लूटने के लिए खंगाबोक इलाके में तीसरी आईआरबी बटालियन के शिविर पर हमला करने की कोशिश की. भीड़ ने सेना के वाहन को भी आग लगा दी. सुरक्षाबलों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया. जैसे ही सशस्त्र भीड़ ने गोलियां चलाईं, सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

इस दौरान एक युवक को गोली लगी. युवक का नाम रोनाल्डो है, जिसे गोली लगने के बाद तुरंत थौबल जिला अस्पताल ले जाया गया, उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर्स ने उसे इंफाल के एक अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. 10 अन्य लोग घायल भी हुए हैं. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

4 जुलाई को मणिपुर के थौबल जिले के खंगाबोक में इंडिया रिजर्व बटालियन से हथियार लूटने के प्रयास को सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया. दंगाईयों को रोकने के प्रयास में एक दंगाई मारा गया, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए. भीड़ ने अतिरिक्त बलों की आवाजाही को रोकने के लिए नाकेबंदी कर दी थी. हालांकि, असम राइफल्स और रैपिड एक्शन फोर्स की अतिरिक्त टुकड़ियों ने स्थिति को नियंत्रण किया.

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में 3 मई को पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद राज्य में पहली बार हिंसा भड़क उठी. अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और कई सौ लोग घायल हुए हैं. हिंसा से बचने के लिए हजारों लोगों ने राहत शिविरों में शरण ले रखी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
मौत बनी चट्टान… 3 सेकंड में कार का कचूमर! 2 लोगों की मौत ,खौफनाक वीड‍ियो

मौत बनी चट्टान... 3 सेकंड में कार का कचूमर! 2 लोगों की मौत ,खौफनाक वीड‍ियो

अजित कैंप की बैठक में छगन भुजबल का बड़ा दावा- 40 से ज्यादा विधायक हमारे साथ

अजित कैंप की बैठक में छगन भुजबल का बड़ा दावा- 40 से ज्यादा विधायक हमारे साथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend