ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार के कई विधायक-सांसद हैं BJP के संपर्क में : सुशील मोदी

UB India News by UB India News
July 3, 2023
in पटना, भाजपा
0
दरभंगा एम्स के निर्माण पर फिर ग्रहण!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी ने बड़ा दावा करते हुए बताया कि जेडीयू के कई विधायक और सांसद बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं. बीजेपी नेता के इस दावे के साथ ही जेडीयू में टूट की बात जोर पकड़ने लगी है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि अब जेडीयू में भगदड़ मचेगी, लेकिन नीतीश कुमार के वापस एनडीए में आने का कोई सवाल नहीं. क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही साफ कर दिया है. चाहे नीतीश जो कर लें तो भी NDA में वापसी नहीं होगी. देखिए बिहार में बगावत की स्थिति बन रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 17 सालों में किसी विधायक या सांसद मिलने का 1 मिनट का भी वक्त नहीं दिया है. सांसद लोगों को इंतजार करना पड़ता था अब वह प्रत्येक विधायक सांसद को आधा आधा घंटा समय दे रहे हैं.

“नाजुक मुद्दा, आम राय बनाने की हो कोशिश” : समान नागरिक संहिता पर RJD और JDU
बीजेपी नेता ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने राहुल गांधी को अपना नेता मान लिया है और तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है, तब से जनता दल में विद्रोह की स्थिति है. कोई भी जदयू का विधायक या सांसद ना तो राहुल गांधी को स्वीकार करने के पक्ष में है और ना ही तेजस्वी यादव को. असल में कई सांसदों को लग रहा है कि उनका टिकट काटने वाला है पिछली बार उनको 17 सीट मिली थी क्या इस बार वह इतनी सीट जीत पाएंगे. इस बार 5 से 10 सीट से ज्यादा जीतने की स्थिति में नहीं है. सांसदों को लग रहा है कि पता नहीं उनका भविष्य क्या होगा नीतीश कुमार के बाद उनका क्या होगा. सारे लोग अपना भविष्य अंधकारमय में देख रहे हैं.

RELATED POSTS

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

शर्म से डूब मरना चाहिए…

इसलिए भगदड़ की स्थिति है, विधायक और सांसद दूसरे दलों से संपर्क कर रहे हैं. अगर नीतीश कुमार अपना यह निर्णय वापस लेते हैं कि तेजस्वी उनके उत्तराधिकारी नहीं होंगे तो यह एक अलग स्थिति होगी, सही में पार्टी में टूट की स्थिति है. उन्होंने निर्णय तो यहां तक कर लिया है कि जनता दल यू का राष्ट्रीय जनता दल में विलय कर लेंगे. यह समय की बात है इसमें 4 महीने लगता है या 6 महीने जो खलबली मची हुई है. उसे नीतीश कुमार घबराए हुए हैं. साथ ही सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग हम लोगों से भी संपर्क में हैं लेकिन किसको लेंगे नहीं लेंगे. इसमें बहुत कुछ निर्भर करता है. कुल मिलाकर एक और अस्थिरता का माहौल है. लालू जी ने अपना उत्तराधिकारी तेजस्वी को घोषित कर दिया है. लेकिन यहां नीतीश जी ने अपना उत्तराधिकारी तो घोषित किया नहीं है.

अब नीतीश कुमार का अपना वोट बैंक जिसको लव-कुश कहते हैं वह भी बिखर गया है और बीजेपी के साथ आ गया है. ऐसे में आने वाले दिनों में कुछ भी हो सकता है. इसलिए मैंने कहा कि जेडीयू के अंदर भगदड़ की स्थिति है. अमित शाह जी पहले ही साफ कर चुके हैं कि किसी कीमत पर नीतीश कुमार को वापस नहीं लिया जाएगा, बहुत हो गया आपको 17 साल हमने ढोया. मैं ललन सिंह की बात पर कोई जवाब नहीं दूंगा. कुल मिलाकर वह अपनी पार्टी को पहले बचाएं वह बीजेपी के चिंता ना करें. बीजेपी अखिल भारतीय पार्टी अपने विधायक और सांसदों को बचाएं जो सिटी बन रही है, उसमें सबसे ज्यादा नाराजगी तो ललन सिंह को लेकर है.

ललन सिंह ने लालू प्रसाद यादव से हाथ मिला लिया, पहले लालू को जेल भेजो आया, अब लालू से गलबहियां कर रहे हैं. विधायकों को बिना विश्वास में लेकर गठबंधन तोड़ दिया गया. जिनके खिलाफ नीतीश कुमार हमेशा लड़ते रहें. आपने उनसे हाथ मिला लिया एक असमंजस की स्थिति पार्टी में बनेगी. ऐसी स्थिति में भविष्य में क्या होगा यह कहना मुश्किल है. वहीं समान नागरिक संहिता पर बात करते हुए कहा कि पार्लियामेंट्री पैनल की बैठक गोपनीय होती है. फिलहाल बस इतना ही कह सकता हूं रिफॉर्म्स इन पर्सनल लॉ इस मुद्दे पर हमने लॉ कमीशन को बुलाया है. मंत्रालय को भी बुलाया है, बाकी मीटिंग में क्या होगा क्या नहीं होगा यह गोपनीय मुद्दा रहता है.

सुशील कुमार मोदी के जनता दल यूनाइटेड में टूट को लेके दिए बयान पर ललन सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये तो मुंगेरी लाल के हसीन सपने के समान हैं. ललन सिंह ने महाराष्ट्र के घटना क्रम पर भी एनसीपी नेता शरद पवार का बचाव करते हुए बीजेपी पर धन बल का दुरुपयोग का आरोप लगाया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। दिल्ली में नीतीश कुमार अपनी पार्टी के सांसदों से...

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

शर्म से डूब मरना चाहिए…

by UB India News
August 13, 2026
0

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण के मामले में सियासत तेज हो गई...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

बांकीपुर में BJP को क्यों करारी हार का सामना करना पड़ा?

by UB India News
August 13, 2026
0

विधायक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार की बड़ी वजह जेन जी के आक्रोश को नहीं, बल्की...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का ऐलान, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, तभी दे सकेंगे परीक्षा

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE...

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार सरकार ने युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए लिए कई अहम फैसले ………..

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार सरकार ने युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और गांवों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में कई...

Next Post
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच मैं एन बीरेन सिंह ने कहा मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगा

बीरेन सिंह ने इस्तीफा वापस क्यों लिया ?

क्या वसुंधरा सीएम पद की उम्मीदवार बनेंगी ?

क्या वसुंधरा सीएम पद की उम्मीदवार बनेंगी ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend