ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शरद पवार NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं , गठबंधन का नया नाम ‘महायुति’ होगा : अजित पवार

UB India News by UB India News
July 4, 2023
in खास खबर
0
महाराष्ट्र की सियासत का ‘सुपर संडे’, NCP में फूट; अजित पवार अपने 30 विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल , अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली ,  एनसीपी के 9 विधायक मंत्री बने ,

RELATED POSTS

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अजित पवार के शिंदे सरकार में शामिल होने से महाराष्ट्र की सियासत में हड़कंप मच गया है। अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाया गया है और उनके समर्थक विधायकों को मंत्री पद मिला है। ऐसे में एनसीपी की तरफ से महाराष्ट्र ईकाई के प्रमुख जयंत पाटिल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि एनसीपी के 9 सदस्यों ने राष्ट्रीय और राज्य अध्यक्ष को जानकारी दिए बिना शपथ ली। उनकी ये भूमिका गैरकानूनी है। शरद पवार को अंधेरे में रखकर ये कदम उन्होंने उठाया। एनसीपी की राज्य अनुशासन कमेटी ने उनके इस कदम पर अपात्रता पिटीशन को विधानसभा अध्यक्ष के पास हार्ड कॉपी और मेल के जरिए भेजा है। ई मेल और वाट्सऐप पर ये अपात्रता पिटीशन भेजी गई है।

शरद पवार NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं- अजित पवार

डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, हमने महाराष्ट्र की भलाई के लिए यह फैसला लिया है। यह पूछे जाने पर कि अब NCP का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, अजित पवार ने कहा कि क्या आप भूल गए हैं कि शरद पवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

अजित पवार ने गठबंधन का नया नाम रखा ‘महायुति’

अजित पवार ने गठबंधन का नया नाम महायुति रखा है। उन्होंने कहा, मैं सुप्रिया सुले को नहीं निकालूंगा।

अजीत पवार ने क्या कहा?

अजीत पवार ने कहा- मैं कई वर्षों से विधानसभा में हूं। नेता विपक्ष को चुनने का अधिकार स्पीकर का होता है जिसके पास संख्या ज्यादा होती है उसे ये पद मिलता है। विधायकों में भ्रम फैलाने के लिए ये सब हो रहा है। कई विधायक हमारे साथ है हम सभी साथ मिलकर काम कर रहें है। देश में मोदी के नेतृत्व में जो आगे बढ़ रहा है उसमें सहयोग देंगे। अगर केंद्र की विचारधारा और राज्य की विचारधारा अलग होती है तो निधी मिलने में दिक्कत होती है

अजित पवार गुट ने सुनील तटकरे को बनाया महाराष्ट्र का अध्यक्ष

अजित पवार गुट की तरफ से सुनील तटकरे को NCP का महाराष्ट्र अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई है। अजित पवार गुट ने कहा कि जयंत पाटिल को राष्टवादी कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष पद से निकाला जा रहा है। NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि सुनील तटकरे को पार्टी में संगठनात्मक बदलाव करने का अधिकार होगा।

अजित पवार के नेतृत्व में हम सरकार में शामिल हुए’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रफुल्ल पटेल ने कहा- अजित पवार के नेतृत्व में हम सरकार में शामिल हुए। NCP के संगठन के बारे में आपको जानकारी देना है। संगठन में बड़े पैमाने पर नियुक्ती करने की शुरूवात हमने कर दी है। अजित पवार को सभी विधायकों ने विधिमंडल का नेता चुना है। अनिल पाटिल को चीफ व्हीप बनाया गया है, इसकी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को दी गई है।

प्रफुल्ल पटेल-सुनील तटकरे पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

प्रफुल्ल पटेल और सुनिल तटकरे को शरद पवार ने NCP से बाहर कर दिया है। शरद पवार ने कहा कि मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सुनिल तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के नाम एनसीपी पार्टी के सदस्यों के रजिस्टर से हटाने का आदेश देता हूं।

प्रफुल्ल पटेल NCP से बाहर

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने “पार्टी विरोधी गतिविधियों” के लिए सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के नाम एनसीपी पार्टी के सदस्यों के रजिस्टर से हटाने का आदेश दिया।

अजित गुट के 2 विधायक शरद पवार कैंप में लौटे

महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। अजित गुट के 2 विधायक शरद पवार कैंप में लौट गए हैं। विधायक राजू नवघरे शरद कैंप में वापस लौट आए हैं। इसके अलावा विधायक मकरंद पाटिल की भी शरद गुट में वापसी हो गई है। ये दोनों विधायक कल शपथ ग्रहण में शामिल थे।

विधायकों ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले अजित पवार को एनसीपी का नया गुट नेता बनाया: सूत्र

विधायकों ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले अजित पवार को एनसीपी का नया गुट नेता बनाया। विधानसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपा। अनिल पाटिल जो एनसीपी के चीफ व्हिप थे, उन्होंने पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई थी। जिसमें अजित पवार को विधानसभा में ग्रुप लीडर चुना गया। इस कार्रवाई का पत्र विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा गया। जिस वक्त अजित पवार ने नेता विपक्ष पद से इस्तीफा दिया, उसके बाद पार्टी विधायकों की बैठक में ग्रुप लीडर तय किया गया।
इस मामले में अजित पवार जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत की उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझना...

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

by UB India News
August 14, 2026
0

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर से विवाद खड़ा दिया...

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

गृह मंत्रालय (MHA) ने आज जनगणना के लिए 40 सवालों की एक सूची जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया...

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते...

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है....

Next Post
पीएम मोदी ने बुलाई बड़ी बैठक, मंत्रियों से कहा- ‘अपना रिपोर्ट कार्ड साथ लाएं’

पीएम मोदी ने बुलाई बड़ी बैठक, मंत्रियों से कहा- 'अपना रिपोर्ट कार्ड साथ लाएं'

दरभंगा एम्स के निर्माण पर फिर ग्रहण!

नीतीश कुमार के कई विधायक-सांसद हैं BJP के संपर्क में : सुशील मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend