ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लेबर एंगेजमेंट ग्रुप की जी-20 मीटिंग को लेकर पटना पूरी तरह तैयार,

UB India News by UB India News
June 22, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
लेबर एंगेजमेंट ग्रुप की जी-20 मीटिंग को लेकर पटना पूरी तरह तैयार,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजधानी पटना में लेबर एंगेजमेंट ग्रुप की G20 बैठक (Patna G20 Meeting) होने जा रही है। इसकी मेजबानी को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। जानकारी के मुताबिक, जी-20 मीटिंग के लिए आज डेलिगेट्स पटना पहुंचेंगे, उनका बिहार में भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए कल्चरल इवेंट के साथ-साथ वेलकम डिनर भी रखा गया है। बिहार के आर्टिस्ट इस मौके पर सांस्कृतिक परफॉर्मेंस से विदेशी मेहमानों का दिल जीतेंगे।

जानकारी के मुताबिक, ये कार्यक्रम 21 जून को राजधानी पटना के एक पॉश होटल में वेलकम डिनर के साथ शुरू होगा। जिसमें कलाकार हल्के वाद्य संगीत के साथ परफॉर्मेंस देंगे। जी-20 बैठक की राज्य नोडल अधिकारी बंदना प्रेयशी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बिहार की जीवंत विरासत का सच्चा प्रतिबिंब हैं। हम दृढ़ता से मानते हैं कि हमारे समर्पित प्रयास हमारी संस्कृति को सबसे आकर्षक तरीके से लेकर आएंगे। सांस्कृतिक शो के क्रिएटिव डायरेक्टर सुबोध पोद्दार के अनुसार, दर्शक दूसरे दिन ज्ञान भवन में बिहार में लुप्त हो रहे ‘कठघोड़वा’ डांस को देखेंगे।

RELATED POSTS

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

सुबोध पोद्दार ने बताया कि संगीतकारों के साथ घोड़वा आर्टिस्ट के चार ग्रुप मंच संभालेंगे जिसकी पृष्ठभूमि स्थानीय कलाकार तैयार करेंगे। इसके बाद दर्शकों को ‘रसन चौकी’ की धुनों में डूबने का मौका मिलेगा। ये भी एक पुराना म्यूजिकल बैंड आर्ट फॉर्म है। बायोस्कोप के माध्यम से बिहार की जीवंतता का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें राज्य के खूबसूरत और मनोरम दृश्यों को पेश किया जाएगा।

जी-20 मीटिंग के दूसरे दिन यानी 22 जून को बापू सभागार में, 20 बौद्ध भिक्षु मंत्रोच्चार करते हुए दर्शकों के बीच पहुंचेंगे। फिर दूसरे सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। इस दौरान 30-35 मिनट लंबे शो में ‘कजरी’ लोक नृत्य, ‘मुखौटा’ (मुखौटा) डांस, ‘झरनी’ नृत्य, ‘छठ पूजा’ गीत और होली प्रदर्शन सहित ग्रामीण बिहार की सुंदरता को पेश किया जाएगा। ज्ञान भवन में तीसरे दिन ‘रास लीला’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें फूलों की पंखुड़ियों के जरिए प्रदर्शन होगा। पोद्दार ने बताया कि हमारे पास 150 कलाकारों का प्रतिभाशाली ग्रुप है। इसकी उम्र 20 से 28 के बीच है, जो बिहार के विभिन्न क्षेत्रों, मुख्य रूप से पटना से हैं। उन्होंने इस महीने की शुरुआत से ही इस मीटिंग में परफॉर्मेंस को लेकर प्रैक्टिस तेज कर दी थी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत की उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझना...

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

by UB India News
August 14, 2026
0

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर से विवाद खड़ा दिया...

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

गृह मंत्रालय (MHA) ने आज जनगणना के लिए 40 सवालों की एक सूची जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया...

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते...

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है....

Next Post
दुनिया में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई करने के लिए बनाए गए ढ़ांचे में कुछ बहुत ही गलत हो रहा है….

दुनिया में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई करने के लिए बनाए गए ढ़ांचे में कुछ बहुत ही गलत हो रहा है....

सीएम नीतीश की तबीयत खराब, कैबिनेट की बैठक के साथ सभी कार्यक्रम किए गये रद्द…..

सीएम नीतीश की तबीयत खराब, कैबिनेट की बैठक के साथ सभी कार्यक्रम किए गये रद्द.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend