ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

योग दिवस पर पीएम मोदी का अमेरिका से संदेश, कहा- योग ने हमेशा जोड़ने का काम किया

UB India News by UB India News
June 22, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
योग दिवस पर पीएम मोदी का अमेरिका से संदेश, कहा- योग ने हमेशा जोड़ने का काम किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल योग दिवस के मौके पर अमेरिका में हैं. जहां पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग समारोह का नेतृत्व करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो संदेश के जरिए भारतीयों को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने योग के महत्व और उसके विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम (बुधवार) करीब साढ़े पांच बजे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेंगे. पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि मैं संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के आह्वान पर 180 से अधिक देशों का एक साथ आना ऐतिहासिक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में जब योग दिवस का प्रस्ताव आया तो इसे रिकॉर्ड संख्या में देशों ने समर्थन मिला.

योग एक विचार था, जिसे दुनिया ने अपनाया- पीएम मोदी

RELATED POSTS

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर न्यूयॉर्क से किए गए अपने संबोधन में भारतीयों से कहा कि योग एक विचार था, जिसे आज दुनियाभर ने अपनाया है. उन्होंने कहा कि आज योग ग्लोबिल स्पिरट बन गया है. योग ने हमेशा से जोड़ने का काम किया है. हमारे आदर्श हो, भारत का दर्शन हो या दृष्टि हो हमने हमेशा जोड़ने, अपनाने और अंगीकार करने वाली परंपरा को पोषित किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने नए विचारों का स्वागत किया है. उन्हें संरक्षण दिया है. हमने विविधताओं को समृद्ध किया है. उन्हें सेलिब्रेट किया है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि योग हर संभावना को प्रबल से प्रबलतम करता है. योग हमारी अंतदृष्टि को विस्तार देता है. योग हमें उस चेतना से जोड़ता है, जो हमें एकता का अहसास कराता है. पीएम ने कहा कि हमें योग के जरिए हमारे अंतर्विरोधों को खत्म करना है. हमें योग के जरिए विरोधों और प्रतिरोधों को खत्म करना है.

न्यूयॉर्क से अपने वीडियो संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, कर्म में कुशलता ही योग है. आजादी के अमृतकल में ये मंत्र बहुत अहम है जब हम योग की सिद्धि तक पहुंच जाते हैं. उन्होंने कहा कि योग के जरिए हमने कर्मयोग तक की यात्रा की. मुझे विश्वास है कि योग से हम अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाएंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी ने देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि हमारा सामर्थ्य, हमारा मानसिक विस्तार हमारी चेतना शक्ति इसी संकल्प के साथ आप सभी को योग दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल में अमेरिका का उनका ये पहला राजकीय दौरा है. पीएम मोदी का ये दौरान कई तरह से महत्वपूर्ण है. क्योंकि इसमें रक्षा डील के अलावा कई और मुद्दों पर भी चर्चा होनी की संभावना है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

by UB India News
August 14, 2026
0

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से...

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

by UB India News
August 13, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय...

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Next Post
दुनियाभर में आज 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम ,योग दुनिया के लिए भारत की महान सौगात’- राष्ट्रपति मुर्मू

दुनियाभर में आज 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम ,योग दुनिया के लिए भारत की महान सौगात'- राष्ट्रपति मुर्मू

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 61,900 के पार, निफ्टी 18,300 की रिकॉर्ड हाई पर

भारतीय शेयर बाजार ने आज अपना एतिहासिक रिकॉर्ड को पार किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend