ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मणिपुर में साजिश? हथियार, गोला-बारूद और जंगी सामान बरामद

UB India News by UB India News
June 10, 2023
in खास खबर, पूर्वी भारत
0
मणिपुर में साजिश?  हथियार, गोला-बारूद और जंगी सामान बरामद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर (Manipur Violence) में सुरक्षा बलों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान कम से कम 35 हथियार और जंगी सामान बरामद किए गए हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मणिपुर की राजधानी इंफाल को असम और देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर अभियान के एक हिस्से के रूप में ये कार्रवाई की गई. जिससे मणिपुर तक जरूरी सामानों की फ्री आवाजाही सुनिश्चित की जा सके. अधिकारी ने कहा कि पहाड़ी और घाटी क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न तरह के 35 हथियार, गोला-बारूद और जंगी सामान बरामद किए गए.

पूर्वोत्तर के इस राज्य में महीने भर से चले आ रहे जातीय संघर्ष से प्रभावित लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. बुधवार को संयुक्त तलाशी अभियान के पहले दिन सुरक्षा बलों ने 29 हथियार बरामद किए थे. जिनमें ज्यादातर स्वचालित, मोर्टार, हथगोले, छोटे हथियार, गोला-बारूद और जंगी सामान थे. उन्होंने कहा कि गैर-एएफएसपीए (Non-AFSPA Areas) वाले इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान मजिस्ट्रेट मौजूद थे. अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान पर्याप्त उपाय किए गए थे. जिसका उद्देश्य इलाके में सुरक्षा बलों का वर्चस्व कायम करने के अलावा हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी के जरिये समुदायों के बीच तनाव को कम करना था. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्थानीय आबादी को असुविधा न हो.

RELATED POSTS

शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा क्यों दिया ..

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

गौरतलब है कि मणिपुर में पिछले एक महीने पहले भड़की जातीय हिंसा में कम से कम 100 लोगों की जान चली गई थी और 310 अन्य घायल हो गए थे. कुल 37,450 लोग वर्तमान में 272 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं. अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद पहली बार 3 मई को मणिपुर में झड़पें हुईं. मेइती मणिपुर की आबादी का लगभग 53 प्रतिशत हैं और ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं. जनजातीय नागा और कुकी जनसंख्या का 40 प्रतिशत हिस्सा हैं और पहाड़ी जिलों में निवास करते हैं. राज्य में शांति बहाल करने के लिए सेना और असम राइफल्स के करीब 10,000 जवानों को तैनात किया गया है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा क्यों दिया ..

शहजाद पूनावाला ने BJP से इस्तीफा क्यों दिया ..

by UB India News
July 31, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस्तीफा दे दिया है. शहजाद पूनावाला ने भाजपा नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप...

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

बांकीपुर उपचुनाव में किसने मारी बाजी! उपचुनाव में हुई 34.30% वोटिंग

by UB India News
July 31, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बांकीपुर सीट पर गुरुवार को वोटिंग हुई। इस बार कुल 34.30% वोटिंग हुई...

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

by UB India News
July 31, 2026
0

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में बैठे- बैठे बिहार सरकार से एक सवाल पूछकर...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Next Post
विपक्षी एकता की पटना बैठक से दूर रहेंगे KCR, बीजेपी-कांग्रेस दोनों से भी बनाई दूरी

विपक्षी एकता की पटना बैठक से दूर रहेंगे KCR, बीजेपी-कांग्रेस दोनों से भी बनाई दूरी

पाकिस्तान अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर में ,आर्थिक वृद्धि दर सिर्फ 0.29 फीसदी

पाकिस्तान अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर में ,आर्थिक वृद्धि दर सिर्फ 0.29 फीसदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend