ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ओडिशा में भीषण हादसे का असर, अब तक 90 ट्रेनें रद्द, 46 को किया गया डायवर्ट

UB India News by UB India News
June 5, 2023
in खास खबर, परिवहन
0
ओडिशा में भीषण हादसे का असर, अब तक 90 ट्रेनें रद्द, 46 को किया गया डायवर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे (Odisha Train Accident) के बाद करीब 90 ट्रेन को रद्द किया गया है, जबकि 46 ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. इसके साथ ही 11 ट्रेन को उनके गंतव्य से पहले ही रोक दिया गया है. हादसे के कारण प्रभावित ज्यादातर ट्रेन दक्षिण और दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन की हैं. शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे में अभी तक 288 यात्रियों की मौत होने की सूचना है.

भारतीय रेल के दो जोन द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे ने चेन्नई-हावड़ा मेल, दरभंगा-कन्याकुमारी एक्सप्रेस और तीन जून को चलने वाली कामख्या-एलटीटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है. रेलवे ने चार जून को चलने वाली पटना-पुरी विशेष ट्रेन भी रद्द कर दी है. दक्षिण रेलवे ने तीन जून की रात 11 बजे मंगलोर से रवाना होने वाली मंगलोर-संतरागाछी विवेक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, चार जून को चेन्नई से सुबह सात बजे रवाना होने वाली डॉक्टर एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – शालीमार कोरोमंडल एक्सप्रेस, चार जून को चेन्नई से सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर रवाना होने वाली डॉक्टर एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – संतरागाछी एसी सुपरफास्ट ट्रेन को भी रद्द कर दिया है.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

दक्षिण रेलवे ने रंगपाड़ा उत्तर – इरोड सुपरफास्ट विशेष ट्रेन, छह जून को गुवाहाटी से सुबह छह बजकर 20 मिनट पर रवाना होने वाली गुवाहाटी – श्री एम. विश्वेश्वरैय्या बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सात जून को कामख्या से दोपहर दो बजे रवाना होने वाली कामख्या – श्री एम. विश्वेश्वरैय्या बेंगलुरु एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया है. रेलवे ने 11 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले रोकने का निर्णय लिया है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने हादसे से प्रभावित यात्रियों के रिश्तेदारों को मौके तक ले जाने के लिए तीन जून को दोपहर चार बजे हावड़ा से बालासोर तक एक विशेष मेमू (एमईएमयू) ट्रेन चलायी है. यह ट्रेन संतरागाछी, उलूबेरिया, बागनान, मछेड़ा, पानस्कुरा, बालिचाक, खड़गपुर, हिजली, बेल्दा और जलेश्वर में रूकेगी.

दक्षिण रेलवे भी हादसे से प्रभावित लोगों के परिजनों/रिश्तेदारों के लिए चेन्नई से भद्रक तक विशेष ट्रेन चला रहा है. शनिवार शाम तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में अभी तक 288 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है. ओडिशा सरकार के अधिकारियों ने शनिवार रात करीब आठ बजे बताया कि लगभग 1,175 यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से 793 को छुट्टी दे दी गई और 382 का इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि दो मरीजों को छोड़कर सभी की हालत स्थिर है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
नहीं हुई थी तीन ट्रेनों की टक्कर , ओडिशा ट्रेन हादसे पर रेलवे ने प्रेस कांफ्रेंस में किया खुलासा

नहीं हुई थी तीन ट्रेनों की टक्कर , ओडिशा ट्रेन हादसे पर रेलवे ने प्रेस कांफ्रेंस में किया खुलासा

रेल हादसे के 36 घंटे बाद भी 100 से ज्यादा शव लावारिस……

रेल हादसे के 36 घंटे बाद भी 100 से ज्यादा शव लावारिस......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend