ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विपक्षी पार्टियों की मीटिंग से पहले महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, आज पटना में महागठबंधन निकालेगा कैंडिल मार्च

UB India News by UB India News
June 4, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
विपक्षी पार्टियों की मीटिंग से पहले महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, आज पटना में महागठबंधन निकालेगा कैंडिल मार्च
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में पहलवान आंदोलन पर है और बिहार में पहलवानों के समर्थन में सियासी घमासान शुरू हो गया है. आंदोलन पर बैठे पहलवानों का समर्थन कर सियासी कुश्ती का खेल जारी है और इस सियासी कुश्ती के खेल में पटखनी बीजेपी को ही देने की तैयारी है. दिल्ली में पहलवानों के आंदोलन की आग अब बिहार भी पहुंच चुकी है. पहलवानों का महागठबंधन का साथ मिला है. विपक्षी पार्टियों की मीटिंग से पहले महागठबंधन का ये शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है. आज पटना में महागठबंधन कैंडिल मार्च निकालेगा. महिला पहलवानों के पक्ष में निकलने वाला ये कैंडिल मार्च इनकम टैक्स गोलंबर से डाक बंगला चौराहा तक जाएगा.

महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन

RELATED POSTS

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

आंदोलन पर बैठे पहलवानों का आरोप बीजेपी सांसद पर है और पहलवानों का समर्थन कर महागठबंधन बीजेपी को सियासी पटखनी देने की तैयारी कर रही है. पहलवानों के समर्थन के साथ-साथ केंद्र सरकार के खिलाफ महागठबंधन की रणनीति भी तैयार है. सबसे पहले आज महिला पहलवानों के पक्ष में कैंडिल मार्च निकला जाएगा. उसके बाद 15 जून को केंद्र सरकार के खिलाफ जातिगत जनगणना, महंगाई, बेरोजगारी पर प्रदर्शन होगा. किसानों की आय दोगुनी करने की मांग को लेकर भी प्रदर्शन किया जाएगा. सभी जिलों और प्रखंडों में धरना प्रदर्शन होगा. महागठबंधन का मकसद केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता के बीच लाना है.

महागठबंधन की तैयारी को बीजेपी का जवाब

अब पहलवानों के समर्थन में कैंडल मार्च कर बीजेपी को घेरने की महागठबंधन की तैयारी है तो जवाब बीजेपी के पास भी है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि विपक्षी दलों के पास मोदी सरकार के खिलाफ मुद्दे बचे नहीं तो खिलाड़ियों की आड़ में सियासी दांव खेलने की नौबत आ गई है. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जिस बीजेपी सांसद के खिलाफ पहलवान यौन शोषण के आरोप लगाये हैं उन पर बकायदा मामले दर्ज किये जा चुके हैं. जांच चल रही है तो कैंडल मार्च के जरिये इस आंच को भड़काने की कोशिश भी नाकाम होगी.

महागठबंधन के कैंडल मार्च में कौन-कौन शामिल?
RJD
JDU
HAM
कांग्रेस
CPI
CPI(ML)
CPM

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत की उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझना...

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

by UB India News
August 14, 2026
0

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर से विवाद खड़ा दिया...

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

गृह मंत्रालय (MHA) ने आज जनगणना के लिए 40 सवालों की एक सूची जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया...

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते...

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है....

Next Post
तिहाड़ जेल से बाहर आए मनीष सिसोदिया, दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी हैं पूर्व उपमुख्यमंत्री

तिहाड़ जेल से बाहर आए मनीष सिसोदिया, दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी हैं पूर्व उपमुख्यमंत्री

जनवरी की ठंड, सरयू का जल और 265 सीटों का संकल्प……….

जनवरी की ठंड, सरयू का जल और 265 सीटों का संकल्प..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend