ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गंगा दशहरा पर सौगात , हरिद्वार के हर की पौड़ी की तर्ज पर 115 करोड़ की लागत से बनेगा सिमरिया गंगा घाट सीएम ने किया शिलान्यास

UB India News by UB India News
May 31, 2023
in अध्यात्म, बेगुसराय
0
गंगा दशहरा पर सौगात , हरिद्वार के हर की पौड़ी की तर्ज पर 115 करोड़ की लागत से बनेगा सिमरिया गंगा घाट सीएम ने किया शिलान्यास
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गंगा दशहरा के अवसर पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बेगूसराय के समिरया गंगा घाट को बड़ी सौगात दी है. 115 करोड़ की लागत से गंगा घाट के सौन्दर्यीकरण का शिलान्यास किया है. इस अवसर पर गंगा आरती का भी आयोजन किया गया. जल संसाधन विभाग द्वारा सौन्दर्यीकरण का काम कराया जा रहा है.  हरिद्वार के हर की पौड़ी की तर्ज पर सिमरिया गंगा तट पर जानकी पौड़ी का निर्माण समेत गंगा तट को विकसित किया जाएगा। इसका एनिमेटेड वीडियो भी सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी किया गया है।

सालों से चल रही प्रक्रिया पूरी

RELATED POSTS

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

बता दें कि जिलेवासियों द्वारा कई वर्षों से इसकी मांग की जा रही थी। पिछले साल 9 नवंबर को राजकीय कल्पवास मेला के समापन पर सिमरिया आए नीतीश कुमार ने गंगा तट का निरीक्षण कर इसे हरिद्वार के तर्ज पर विकसित करने के लिए योजना बनाने का निर्देश भी दिया था। बीते हफ्ते टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पश्चिम बंगाल की कंपनी जीके झा कन्ट्रक्शन को काम मिला है। 18 माह में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।

राजेन्द्र पुल से निर्माणाधीन सिक्सलेन सड़क पुल तक 550 मीटर लंबा स्थाई स्नान घाट रिवर फ्रंट का विकास, गंगा महाआरती स्थल, स्नान घाट एवं चेंजिंग रूम , स्नान घाट के समानांतर सुरक्षा व्यवस्था, धार्मिक अनुष्ठान के लिए मंडप निर्माण, पार्किंग, वाच टावर, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, लैंडस्केपिंग, शौचालय, धर्मशाला, पाथ वे, प्रकाश की व्यवस्था, कल्पवास मेला क्षेत्र में मिट्टी भराई के अलावे एनएच 31 से सिमरिया गंगा तट तक आवागमन सुगम बनाने के लिए फोरलेन सड़क निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण कार्य भी किया जाना है।

सीएम के आगमन की सभी तैयारियां पूरी

सिमरिया गंगा घाट पर सीएम के आगमन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर 12:30 बजे सड़क मार्ग से आएंगे। सिमरिया गंगा घाट पर बने स्विस कॉटेज में थोड़ी देर विश्राम करने के बाद जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट से स्थाई सीढ़ी घाट सहित अन्य कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह गंगा किनारे जाकर भूमि पूजन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी योगेन्द्र कुमार ने अधिकारियों के साथ पूरे सिमरिया घाट का निरीक्षण कर एक-एक पहलुओं की जानकारी ले रहे हैं एवं आवश्यक दिशा-निर्देश देने में जुटे हैं।

करीब 45 मिनट रुकेंगे सीएम, मीडिया से भी करेंगे बात

सीएम सिमरिया में करीब 40 से 45 मिनट रुकेंगे। शिलान्यास और भूमि पूजन के अलावे अन्य कार्यक्रम के लिए दस पगोड़ा (स्विस कॉटेज) और करीब दो हजार लोगों के बैठने के लिए पंडाल भी बनाया गया है। जहां पर शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री मीडिया ब्रीफिंग भी करेंगे।

श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसका रखा जाएगा ख्याल,सुरक्षा के चाक चौबन्ध इंतजाम

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि व्यवस्था ऐसी है कि गंगा दशहरा के अवसर पर स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा भी नहीं हो। श्रद्धालुओं के गंगा स्नान और कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग व्यवस्था बनाई गई है। मुख्यमंत्री जिस घाट पर जाएंगे, उस घाट को 10:30 बजे के लगभग खाली कराया जाएगा। डबल लेयर बैरिकेडिंग बनाई गई है। आठ डीएसपी, 150 पुलिस पदाधिकारी और आठ सौ पुलिसकर्मियों के साथ क्विक रिस्पांस टीम को भी तैनात किया गया है। जांच अभियान सोमवार से ही शुरु है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ : मंदिर भी बना, अयोध्या भी बदली ,भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है…………

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

भारतीय क्या स्वभाव से ही भ्रष्ट होते हैं? ऐसे भ्रष्ट कि भगवान राम तक को न बख्शें। दशकों से लोग...

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...

जगन्नाथ रथ यात्रा : आस्था, समरसता और गतिशील जीवन का महापर्व…………

जगन्नाथ रथ यात्रा : आस्था, समरसता और गतिशील जीवन का महापर्व…………

by UB India News
July 17, 2026
0

पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो रही है। तीनों...

Next Post
आज जब राष्ट्र की सेवा में हमारे 9 साल पूरे हो रहे हैं, मैं विनम्रता और आभार से भर गया हूं………..

आज जब राष्ट्र की सेवा में हमारे 9 साल पूरे हो रहे हैं, मैं विनम्रता और आभार से भर गया हूं...........

मार डालने का कोई पछतावा नहीं……….

मार डालने का कोई पछतावा नहीं..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend