ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एक भारत श्रेष्‍ठ भारत… यूपी की कालीन राजस्थान के पत्थर, नई संसद में पूरे देश की सुगंध

UB India News by UB India News
May 29, 2023
in खास खबर
0
एक भारत श्रेष्‍ठ भारत… यूपी की कालीन राजस्थान के पत्थर, नई संसद में पूरे देश की सुगंध
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज का दिन ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कुछ देर में नई संसद भवन का उद्घाटन (New Parliament Inauguration) करने वाले हैं। नई संसद भव्‍यता का नमूना है। पूरा देश अंदर से इसकी तस्‍वीरें देख चुका है। अब वह उद्घाटन समारोह का साक्षी बनेगा। नए संसद भवन में पूरे देश की सुंगध है। इसे बनाने में हर जगह से कुछ-कुछ इस्‍तेमाल हुआ है। नए संसद भवन में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की कालीन, त्रिपुरा के बांस से बने फर्श और राजस्थान के पत्थर की नक्काशी भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती है। नई संसद में इस्‍तेमाल सागौन की लकड़ी महाराष्ट्र के नागपुर से लाई गई। वहीं, लाल और सफेद बलुआ पत्थर राजस्थान के सरमथुरा से लाया गया। राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले और हुमायूं के मकबरे के लिए बलुआ पत्थर भी सरमथुरा से लाया गया था। केशरिया हरा पत्थर उदयपुर, अजमेर के निकट लाखा से लाल ग्रेनाइट और सफेद संगमरमर अंबाजी राजस्थान से मंगवाया गया था।

एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना
नई संसद को देखने के बाद मुंह से बस वाह निकलता है। लेकिन, शुरू से इसे बनाने में इस बात का ख्‍याल रखा गया कि यह पूरे देश का प्रतिनिधित्‍व करती हो। यही कारण है कि देश के कोने-कोने से कुछ-कुछ चीजों का इस्‍तेमाल हुआ। एक अधिकारी ने कहा, ‘एक तरह से लोकतंत्र के मंदिर के निर्माण के लिए पूरा देश एक साथ आया। इस तरह नई संसद ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना को दर्शाती है।
लोकसभा और राज्यसभा कक्षों में ‘फाल्स सीलिंग’ के लिए स्टील की संरचना केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव से मंगाई गई है। जबकि नए भवन के लिए फर्नीचर मुंबई में तैयार किया गया। इमारत पर लगे पत्थर की ‘जाली’ राजस्थान के राजनगर और उत्तर प्रदेश के नोएडा से मंगवाई गई थी।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

हर जगह है प्रतिन‍िध‍ित्‍व
अशोक चिह्न के लिए सामग्री महाराष्ट्र के औरंगाबाद और राजस्थान के जयपुर से लाई गई थी। वहीं, संसद भवन के बाहरी हिस्सों में लगी सामग्री को मध्य प्रदेश के इंदौर से खरीदा गया था। पत्थर की नक्काशी का काम आबू रोड और उदयपुर के मूर्तिकारों ने किया। पत्थरों को कोटपूतली, राजस्थान से लाया गया था।

नए संसद भवन में निर्माण गतिविधियों के लिए ठोस मिश्रण बनाने के लिए हरियाणा में चरखी दादरी से निर्मित रेत या ‘एम-रेत’ का इस्तेमाल किया गया। ‘एम रेत’ आर्टिफिशियल रेत का एक रूप है। इसे बड़े सख्त पत्थरों या ग्रेनाइट को बारीक कणों में तोड़कर बनाया जाता है। यह नदी की रेत से अलग होती है।

निर्माण में इस्तेमाल की गईं ‘फ्लाई ऐश’ की ईंटें हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मंगवाई गई थीं। वहीं, पीतल के काम लिए सामग्री और पहले से तैयार सांचे गुजरात के अहमदाबाद से लिए गए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
2047 तक भारत बने विकसित देश…” जानिए नीति आयोग की बैठक की 10 बड़ी बातें

2047 तक भारत बने विकसित देश..." जानिए नीति आयोग की बैठक की 10 बड़ी बातें

भारतीय स्वतंत्रता सेनानी​ वीर सावरकर की 150वीं जयंती आज

भारतीय स्वतंत्रता सेनानी​ वीर सावरकर की 150वीं जयंती आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend