ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी और खरगे पहुंचे शांति वन

UB India News by UB India News
May 28, 2023
in खास खबर, दिन विशेष
0
जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी और खरगे पहुंचे शांति वन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आज यानी शनिवार (27 मई) को 59वीं पुण्यतिथि है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं.

Birthday greetings to Shri @nitin_gadkari Ji. His passion towards infrastructure creation is reflected in his great efforts to expand India’s roads network. May he be blessed with a long and healthy life.

— Narendra Modi (@narendramodi) May 27, 2023

RELATED POSTS

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पूर्व पीएम नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल शांति वन पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. पूरे देश में भारत के पहले पीएम नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. जवाहरलाल नेहरू का आज ही के दिन 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था.

‘नेहरू के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं’
पीएम नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती. लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया. ‘हिन्द के जवाहर’ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि.

‘हमेशा रहेगी उनकी विरासत’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत हमेशा रहेगी. भारत के विचार और स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और आधुनिकता के उन मूल्यों पर मशाल की तरह प्रकाश डालती रहेगी, जिसके लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया. उनकी दूरदर्शिता और अहमियत हमेशा हमारी अंतरात्मा और कार्यों का मार्गदर्शन करते हैं.

‘स्वतंत्रता सेनानी और सम्मानित राजनेता’
कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक महान स्वतंत्रता सेनानी. एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री. एक लोकतांत्रिक शख्स जिसने हमारे गणतंत्र की नींव रखी. दुनिया भर में सम्मानित एक राजनेता. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने सभी उत्तराधिकारियों के अनुसरण के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया. पंडित जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

Next Post
दुनिया की संसदों से कितनी अलग है सबसे पुराने लोकतंत्र की नई संसद?

दुनिया की संसदों से कितनी अलग है सबसे पुराने लोकतंत्र की नई संसद?

नई संसद की क्या जरूरत थी? इतिहास बदल देंगे या…

नई संसद की क्या जरूरत थी? इतिहास बदल देंगे या...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend