ADVERTISEMENT
Saturday, August 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी की तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा का आज आखिरी दिन , द्विपक्षीय वार्ता में उठा ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले का मुद्दा

UB India News by UB India News
May 25, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
पीएम मोदी की तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा का आज आखिरी दिन , द्विपक्षीय वार्ता में उठा ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले का मुद्दा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ऑस्‍ट्रेलिया में मंदिरों पर हमला, भारत स्‍वीकार नहीं करेगा. ऑस्ट्रेलिया के तीन दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश में मंदिरों पर हमलों का मुद्दा उठाया. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भविष्य में ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. पीएम मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष अल्बनीज के साथ संयुक्त संबोधन के दौरान कहा, ‘पीएम एंथनी अल्बनीज और मैंने पूर्व में ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों के मुद्दे पर चर्चा की है. हमने आज भी इस मामले पर चर्चा की. हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे.’

पीएम मोदी ने कहा, “कोई भी तत्व जो अपने कार्यों या विचारों से भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को नुकसान पहुंचाता है, उसे स्‍वीकार नहीं किया जाएगा. पीएम अल्बनीज ने आज मुझे एक बार फिर आश्वासन दिया कि वह भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.”

RELATED POSTS

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

दरअसल, खालिस्तानी उग्रवाद के कई मामले और खालिस्तानी कार्यकर्ताओं और भारत समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के कई हिस्सों में सामने आए हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय झंडे जलाए गए और यहां तक ​​कि एक हिंदू मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई. इससे पहले, मार्च में अपनी भारत यात्रा के दौरान अल्बनीज ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया धार्मिक इमारतों में होने वाली किसी भी अतिवादी कार्रवाई और हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा और हिंदू मंदिरों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई के लिए कोई जगह नहीं है.

ऑस्ट्रेलियाई पीएम द्वारा अपने भारतीय समकक्ष को दिए गए आश्वासन के बारे में मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए, अल्बनीस ने कहा, “मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है, जो लोगों की आस्था का सम्मान करता है. हम इस तरह के कार्यों और हमलों को बर्दाश्त नहीं करते हैं. ऑस्ट्रेलिया में इसका कोई स्थान नहीं है. फिर चाहे कोई मंदिर हो, मस्जिद हो या फिर चर्च.”

ऑस्‍ट्रेलियाई पीएम ने कहा, “और हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पुलिस और हमारी सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से हर कार्रवाई करेंगे कि इसके लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़े. हम एक सहिष्णु बहुसांस्कृतिक राष्ट्र हैं, और ऐसे कृत्‍यों के लिए ऑस्ट्रेलिया में कोई जगह नहीं है.”

बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोवाल भी मौजूद रहे. बैठक के बाद दोनों देशों ने समझौता ज्ञापनों पर (MoU) पर हस्ताक्षर किए. इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने एंथोनी अल्बनीज को क्रिकेट विश्व कप में भारत आने का न्योता भी दिया. दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

by UB India News
August 15, 2026
0

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह...

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

by UB India News
August 15, 2026
0

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से...

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

by UB India News
August 13, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय...

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

Next Post
28 महीने में बनकर तैयार हुआ भव्य नया संसद भवन, 28 मई को राष्ट्र को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नए संसद भवन के उद्घाटन पर छिड़ी सियासी जंग, कई विपक्षी दलों ने बायकॉट का किया ऐलान.....

G7 सदस्य देशों के रूसी डायमंड पर बैन के फैसले का असर भारत के हीरा मार्केट पर दिखेगा….

G7 सदस्य देशों के रूसी डायमंड पर बैन के फैसले का असर भारत के हीरा मार्केट पर दिखेगा....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend