Warning: getimagesize(https://ubindianews.com/wp-content/uploads/2023/05/bolg.jpg): Failed to open stream: HTTP request failed! HTTP/1.1 404 Not Found in /home/oglinuxc/ubindianews.com/wp-content/plugins/easy-social-share-buttons3/lib/modules/social-share-optimization/class-opengraph.php on line 612
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

निराश करता है यह पिछड़़ापन

UB India News by UB India News
May 10, 2023
in Lokshbha2024, ब्लॉग
0
निराश करता है यह पिछड़़ापन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

फ्रीडम इंडेक्स में भारत एकबार फिर पिछड़ गया। विश्व की मीडिया निगरानी संस्था रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक २०२३ में भारत विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में १६१ वें स्थान पर आ गया। यह कोई खुशफहमी पालने वाली बात नहीं है। बल्कि कुल १८० देशों में से भारत की रैंकिंग में यह गिरावट का संकेत देती है‚ जो चिंताजनक है। हालांकि इसे लेकर देश के विचारकों में कई प्रकार के मतांतर दिखाई दे रहे हैं‚ लेकिन यह मसला हमारी कमियों को भी उजागर करता है‚ इसमें दो राय नहीं है।

दरअसल‚ एक लोकतांत्रिक देश में जो होना चाहिए और सरकार जिस तरह का दावा करती है उससे हम लोग बहुत पीछे जा रहे हैं। पाकिस्तान‚ श्रीलंका और अफगानिस्तान भी हमसे आगे हैं। यह बहुत शर्म की बात है। हम उन छोटे और पड़ोसी देशों से भी पीछे हैं‚ जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वहां अराजकता की स्थिति है‚ खून–खराबे होते हैं और कई प्रकार की परेशानियां हैं। कुछेक वर्ष पहले हम श्रीलंका का हश्र देख चुके हैं। पाकिस्तान किस हाल में है‚ यह किसी से छुपा नहीं है। इसके बावजूद रैंकिंग में हम अगर पीछे चले गए हैं तो कहीं–न–कहीं हममें गड़बड़ी तो है‚ और उस गड़बड़ी को कैसे दुरु स्त किया जाए।

RELATED POSTS

विमान हादसे में भारत के इन बड़े नेताओं की गई जान……

पगड़ी, परंपरा और पहचान: 2015 से 2026 तक……………..

यह एक गंभीर चुनौती है। हम सबको मिलकर इस बारे में सोचना होगा। देश के नीति–निर्धारकों को भी गंभीर होना पड़ेगा कि इसे कैसे सुधारा जा सकता है। ऐसे में सरकार की भूमिका व जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। मतलब साफ है कि वैश्विक तौर पर भारत के लिए यह अच्छे लक्षण नहीं है। हालांकि कुछ लोगों का तर्क है कि फ्रीडम इंडेक्स की रिपोर्ट से प्रतीत होता है कि पश्चिम का भारत को बदनाम करने का यह एजेंडा भर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की तरक्की को पचा नहीं पा रहे हैं इसीलिए वे हर इंडेक्स में भारत को नीचा दिखाने की साजिश रचते हैं। मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रक्षा से लेकर कई क्षेत्रों में भारत स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा दे रहा है। पश्चिम के देशों से जो सामान आयात किया जाता था उस पर अब लगाम लग गई है। यही वजह है कि यूरोपीय देश भारत और पीएम मोदी की छवि को नाकारात्मक बनाने में जुटे हुए हैं। तर्क यह भी है कि हाल ही में अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने भारत में प्रेस की स्वतंत्रता और दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश में लोकतंत्र का समर्थन करने में पत्रकारों की भूमिका की सराहना की थी और कहा था कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है क्योंकि भारत के पास एक स्वतंत्र प्रेस है‚ जो असल में काम करती है। ऐसे में इस फ्रीडम इंडेक्स पर कैसे विश्वास किया जा सकता हैॽ कई लोगों ने रिपोर्ट हासिल किए जाने के तरीके पर भी सवाल उठा दिया। कई देशों और टिप्पणीकारों ने डब्लूपीएफआई के मानदंड‚ कार्यप्रणाली और आरएसएफ के कथित पूर्वाग्रहों‚ रैंकिंग में निष्पक्षता की कमी और पारदर्शिता की कमी के बारे में भी चिंता जताई है। गौरतलब है कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीते ३ मई को वैश्विक मीडिया निगरानी संस्था ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ यानी आरएसएफ ने अपनी यह वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित की है। फ़्रांस की पेरिस स्थित यह एनजीओ दुनियाभर के देशों में प्रेस की स्वतंत्रता पर हर वर्ष रिपोर्ट प्रकाशित करती है। रिपोर्ट में विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत की स्थिति पर चिंता जताई जा रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अन्य स्थिति जो सूचना के मुक्त प्रवाह को खतरनाक रूप से प्रतिबंधित करती है‚ वह नेताओं के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखने वाले कुलीन वर्गों की ओर से मीडिया संस्थानों का अधिग्रहण है। ये कोई नई बात नहीं‚ डब्लूपीएफआई रिपोर्ट २००२ में ८० के रैंक से‚ भारत की रैंक २०१० में १२२ और २०१२ में १३१ तक गिर गई। हाल ही में जारी २०२० डब्लूपीएफआई ने भारत को २०१९ से २ स्थान नीचे १४२ पर स्थान दिया है‚ यह बहुत चर्चा का विषय रहा है और मीडियाकर्मियों‚ राजनीतिक दलों‚ सरकारों‚ नौकरशाहों और सोशल मीडिया पर भी बहस और इस प्रकार डब्लूपीएफआई की कार्यप्रणाली पर करीब से नजर डालने की आवश्यकता है। एक तरफ तो भारत विश्व गुरु बनने की बात करता है और दूसरी तरफ फ्रीडम इंडेक्स में पिछड़ता जा रहा है। हाल के दौर में‚ खासकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन काल में यह दावा किया जा रहा है कि हम बहुत चीजों में आगे हो गए हैं। इस रिपोर्ट के बाद यह सब थोड़ा तर्कहीन लगता है। उधर आंकड़े बताते हैं कि अभी हम उस पायदान पर नहीं पहुंचे हैं‚ जिसमें खुद को इतना सबल और सक्षम दिखा सके।

अभी भी लोकतंत्र के लिए असमानता की खाई है। किसी देश से बराबरी करना अलग बात होती है और उसे पूरा करना अलग। नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार भारत सहित कई देशों में प्रेस स्वतंत्रता के सूचकांक खराब हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल भारत को १८० देशों में १५० वां स्थान दिया गया जो इस साल ११ पायदान गिरकर १६१ वें स्थान पर आ गया। इससे साफ जाहिर होता है कि पर इस हाल में लोकतांत्रिक मजबूती और विरासत को सहेजने की बहुत जरूरत है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विमान हादसे में भारत के इन बड़े नेताओं की गई जान……

विमान हादसे में भारत के इन बड़े नेताओं की गई जान……

by UB India News
January 28, 2026
0

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है. पिछले 7 महीने में यह दूसरी...

पगड़ी, परंपरा और पहचान: 2015 से 2026 तक……………..

पगड़ी, परंपरा और पहचान: 2015 से 2026 तक……………..

by UB India News
January 28, 2026
0

गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लुक हर साल सुर्खियों में रहता है क्योंकि उनके पहनावे में सिर्फ फैशन...

शैडो फ्लीट या डार्क फ्लीट एक बार फिर चर्चा में क्यों  …………..

शैडो फ्लीट या डार्क फ्लीट एक बार फिर चर्चा में क्यों …………..

by UB India News
January 24, 2026
0

अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। हाल के दिनों में...

चौतरफा मुश्किलों में घिरती नजर आ रही I-PAC और ममता ………..

चौतरफा मुश्किलों में घिरती नजर आ रही I-PAC और ममता ………..

by UB India News
January 22, 2026
0

पॉलिटिकल कंसल्‍टेंसी फर्म I-PAC चौतरफा मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है. बिना अस्तित्‍व वाली कंपनी से करोड़ों रुपये का...

फडणवीस सरकार के एक फैसले से बदल जाएगा पूरा गणित !

फडणवीस सरकार के एक फैसले से बदल जाएगा पूरा गणित !

by UB India News
January 21, 2026
0

बृह्नमुंबई महानगर पालिका चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब सभी की निगाहें मुंबई के मेयर पद की चुनाव...

Next Post
नए अध्याय की शुरुआत

नए अध्याय की शुरुआत

इमरान खान की गिरफ्तारी से सुलगा पाकिस्‍तान, मार्शल लॉ या PTI पर ‘आतंकी बैन’, आगे क्‍या हैं विकल्‍प?

इमरान खान की गिरफ्तारी से सुलगा पाकिस्‍तान, मार्शल लॉ या PTI पर 'आतंकी बैन', आगे क्‍या हैं विकल्‍प?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend