भारतीय शेयर बाजार में अच्छी ते
जी का दौर जारी है। आज हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला है। बीएसई सेंसेक्स 104.49 अंक चढ़कर 61,868.74 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 39.00 अंक उछलकर 18,302.40 पर कारोबार कर रहा है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। अगर निफ्टी 18,300 के ऊपर टिक कर कारोबार करता है तो यह 18,500 की ओर जाएगा। सेंसेक्स में शामिल शेयरों को देंखे तो 26 में तेजी और सिर्फ 4 में गिरावट देखने को मिल रही है। बजाज फिनसर्व में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, भारती एयरटेल और इन्फोसिस में गिरावट देखने को मिल रही है।
टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, टाइटन, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, एचडीएफसी, बजाजा फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, एसबीआई, सनफार्मा, एचटीएल टेक, भारती एयरटेल और एचयूएल लाल निशान के साथ खुले हैं।
बाजार में हुआ शानदार डेब्यू
मैनकाइंड फार्मा की शेयर बाजार में 9 बजकर 44 मिनट में लिस्टिंग हुई. कंपनी का इश्यू प्राइस 1080 रुपये था जब लिस्टिंग बेल बजी तो कंपनी का शेयर 20 फीसदी के प्रीमियम के साथ 1300 रुपये पर ओपन हुआ. बीएसई पर एक घंटे में ही कंपनी का शेयर 30 फीसदी से ज्यादा के प्रीमियम के साथ 1,399.95 रुपये पर पर पहुंच गया. मौजूदा समय में कंपनी का शेयर 29.35 फीसदी के प्रीमियम के साथ 1397 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 30 फीसदी के प्रीमियम के साथ 1,399 रुपये के साथ हाई पर पहुंच गया. मौजूदा समय में कंपनी का शेयर 29 फीसदी प्रीमियम के साथ 1,392.80 रुपये पर कारोबार कर रहा है.
कितना हुआ फायदा
अब सवाल ये है कि आखिर निवेशकों को एक घंटे के कारोबार में कितना फायदा हो चुका है. इसे आंकड़ों और उदाहरण से समझने का प्रयास करते हैं. आईपीओ का लॉट साइज 13 शेयरों का था. जिसकी कीमत 14,040 रुपये थी. अगर किसी निवेशक ने 7 लॉट में निवेश किया होगा तो उसकी कुल इंवेस्टमेंट वैल्यू 98,280 रुपये हो गई होगी. आज कंपनी लिस्ट हो चुकी है और कारोबारी सत्र के दौरान का कंपनी का शेयर 1,399.95 रुपये के साथ हाई पर पहुंचा है. इसका मतलब है कि 91 शेयरों की इंवेस्टमेंट वैल्यू बढ़कर 1,27,395.45 रुपये हो गई. इसका मतलब है कि एक घंटे में निवेशक को 29,115.45 रुपये का मुनाफा हो गया.
बाजार 62 हजार के पार
मैनकाइंड के शानदार डेब्यू को देखते हुए शेयर बाजार को बूस्टर मिला है. शेयर बाजार कारोबारी सत्र में 62 हजार के पार चला गया है. बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10 बजकर 53 मिनट पर 61,978.06 रुपये पर कारोबार कर रहा है. कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 62,007.52 अंकों के पार पहुंचा. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 68.20 अंकों की तेजी के साथ 18,332.60 अंकों पर कारोबार कर रहा है.







