ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कर्नाटक चुनाव: वादों की झड़़ी………..

UB India News by UB India News
May 3, 2023
in Lokshbha2024, संपादकीय
0
कर्नाटक चुनाव के लिए बेंगलुरु में बीजेपी का संकल्प पत्र जारी , यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का किया वादा

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सत्तारूढ़ भाजपा ने कर्नाटक में दस मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जारी अपने चुनाव घोषणा–पत्र में वादों की झड़़ी लगा दी है। भाजपा कर्नाटक को दक्षिण के द्वार के रूप में देखती है। इसलिए राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए उसने युवाओं‚ महिलाओं और किसानों समेत सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है। कर्नाटक पिछले दिनों हिजाब विवाद के कारण सुर्खियों में रहा है। इसलिए भाजपा के केंद्रीय नेताओं का विश्वास है कि कर्नाटक हिन्दुत्व की प्रयोगशाला बन सकता है। शायद यही वजह है कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी लागू करने का वादा किया गया है। इस तरह पार्टी ने अपने मुख्य वैचारिक आधार की ओर वापसी की है। यूसीसी लागू करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। पार्टी ने राज्य में धार्मिक कट्टरतावाद और आतंकवाद के खिलाफ कर्नाटक स्टेट विंग नामक एक विशेष पुलिस विंग बनाने का भी वादा किया है। प्रतीत होता है कि इस विंग के गठन का वादा विशेषकर पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को रिझाने के लिए किया गया है। पिछले वर्ष वैचारिक संघर्ष में भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या हो गई थी। इसके कारण पार्टी के कार्यकर्ताओं में अपनी सरकार के प्रति काफी नाराजगी थी। पिछले तीन दशकों से यह परंपरा बन गई है कि राज्य में सत्तारूढ़ø दल सत्ता विरोधी लहर को रोककर निरंतरता में दूसरी बार सरकार बनाने में कामयाब नहीं हुआ है। भाजपा यह परंपरा तोड़़ना चाहती है। इसके लिए उसने अनेक कल्याणकारी योजनाओं का वादा किया है। गरीबी रेखा के दायरे में आने वाले परिवारों को उगादि‚ गणेश चतुर्थी और दीपावली के अवसर पर तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंड़र देने का वादा किया है। ‘पोशाने’ योजना के तहत प्रत्येक बीपीएल परिवार को हर दिन आधा लीटर ‘नंदनी’ दूध और मासिक राशन किट के माध्यम से पांच किलो श्रीअन्न दिया जाएगा। पिछली कांग्रेस सरकार की इंदिरा कैंटीन की तर्ज पर भाजपा ने घोषणा–पत्र में हर निगम वार्ड़ में ‘अटल आहार केंद्र’ की स्थापना का वादा किया है। भाजपा के मुख्यमंत्री वासवराज बोम्मई राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में असमर्थ रहे हैं‚ जिसके कारण लोगों में अच्छी खासी नाराजगी है। अब देखना है कि भाजपा अपनी विरोधी कांग्रेस और जनता दल (एस) द्वारा पेश की जा रही चुनौतियों का चुनाव में किस तरह सामना करती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं का नाम वर्ष 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमेन लीडर्स लिस्ट में आना उस...

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

by UB India News
July 30, 2026
0

भारत में डिजिटल कम्युनिकेशन तेजी से सार्वजनिक बातचीत और चर्चाओं को आकार दे रहा है। हाल के वर्षों में, प्राइवेट...

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

by UB India News
July 29, 2026
0

पेपर लीक के खिलाफ पेश विधेयक पर लोकसभा में मंगलवार से चर्चा चल रही है. इस दौरान सत्ता पक्ष और...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

Next Post
देश की बैंकिंग प्रणाली मजबूत” : बाजार में उथलपुथल के बीच RBI

मजबूत है कारोबारी मॉड़ल.....

जल स्रोतों को बचाना चुनौतीपूर्ण…….

जल स्रोतों को बचाना चुनौतीपूर्ण.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend