ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भगोड़े अमृतपाल सिंह का फाइनेंसर रहा है पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ के बेटे का करीबी!

UB India News by UB India News
March 29, 2023
in Lokshbha2024
0
भगोड़े सिख कट्टरपंथी अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमृतपाल सिंह के खालिस्तानी कुनबे के सबसे बड़े राजदार को लेकर सुरक्षा एजेंसी ने बड़ा खुलासा किया है. सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल का फाइनेंसर दलजीत कलसी, पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा के बेटे का करीबी है. कलसी के लिंक कमर जावेद बाजवा के बेटे साद बाजवा की कंपनी से जुड़े थे. साद की कंपनी दुबई में है. कलसी दो महीने के लिए दुबई भी गया है. उसके दुबई में रुकने की व्यवस्था खालिस्तानी आतंकी लांडा हरिके ने की थी. इसके अलावा दिल्ली का एक और बड़ा फाइनेंसर भी कलसी के लिए काम करता था.
यह भी पढ़ें

सूत्रों के मुताबिक, दलजीत कलसी के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में होने के सबूत मिले हैं. कलसी के लिंक बमबीहा गैंग के करीबी गैंगस्टर से भी जुड़े पाए गए. दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवानिया से भी कलसी की करीबी है. काफी पहले कलसी ने दिल्ली में अपना ऑफिस खोला हुआ था और पंजाब में मॉडलिंग या फिल्मों में काम दिलवाने का काम करता था. सूत्रों के मुताबिक, कलसी अमृतपाल का सबसे बड़ा राजदार और करीबी है.

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

अमृतपाल सिंह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसके नेपाल में छिपे होने की आशंका भी जताई जा रही है. ऐसे में भारत ने नेपाल सरकार से अनुरोध किया है कि वह भगोड़े कट्टरपंथी अलगाववादी अमृतपाल सिंह को किसी तीसरे देश में भागने की अनुमति न दे और यदि वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करके भागने का प्रयास करता है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाये. मीडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई.

ऐसा माना जा रहा है कि अमृतपाल नेपाल में छिपा है. ‘काठमांडू पोस्ट’ अखबार ने खबर दी है कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को वाणिज्य सेवा विभाग को भेजे पत्र में यहां की विभिन्न सरकारी एजेंसी से अनुरोध किया है कि यदि अमृतपाल नेपाल से भागने की कोशिश करता है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए. स्थानीय भारतीय मिशन से इस पत्र के बारे में तत्काल कोई पुष्टि नहीं हो सकी है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान , 10 मई को चुनाव, 13 मई को नतीजे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान , 10 मई को चुनाव, 13 मई को नतीजे

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज जमीन के बदले नौकरी घोटाले में मामले में सभी को 50 हज़ार के निजी मुचलके पर दी ज़मानत

नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में अब 8 मई को होगी अगली सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend