ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दो गज की दूरी फिर से जरूरी…..

UB India News by UB India News
March 18, 2023
in खास खबर, स्वास्थ
0
दो गज की दूरी फिर से जरूरी…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढने से चिंता और ड़र का माहौल है। केंद्र सरकार ने इस बाबत छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर सतर्कता नियमों पर तत्काल जोर देने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय महाराष्ट्र‚ केरल‚ कर्नाटक‚ तमिलनाडु़‚ तेलंगाना और गुजरात को इस संबंध में पत्र लिखा है। समझना आसान है कि मामले को हल्के में लेना मुसीबत को बुलाना होगा। इसलिए बिना वक्त गंवाए सरकार को इस दिशा में आगे बढ़ना होगा। यह भी चिंता की बात है कि जिन राज्यों को पत्र लिख कर सजग रहने को कहा गया है‚ उनमें से ज्यादातर राज्य दक्षिण के हैं। इससे पहले २०२० और २०२१ में सबसे ज्यादा तेजी से संक्रमण इन्हीं राज्यों में हुए थे। केरल में तो देश में सबसे पहले २०२० में कोरोनाग्रसित मरीज मिला था। साफ है कि लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। मामले जिस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं‚ अगर इसकी रोकथाम के उपाय नहीं तलाशे गए तो स्थिति भयावह हो जाने की आशंका है। पहले भी हमने इस तरह की दिक्कतों को झेला है। इस नाते अब फिर से कोरोना के लक्षणों वाले मरीजों की पहचान कर और उन्हें उपचारित करने की आवश्यकता है। कोरोना के दोनों ड़ोज और बाद के प्रतिरोधी ड़ोज का अब बेअसर होने लगा है‚ इसकी भी पड़़ताल जरूरी है। देश में चूंकि अभी एच३एन२ भारत इंफ्लुएंजा ने आम जन को जकड़ रखा है‚ और पिछले कुछ दिनों में एच३एन२ के चलते कुछ मरीजों की मौत के मामले भी सामने आए हैं। अब कोरोना ने भी एक बार फिर से सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है। गुरु वार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले २४ घंटे में कोविड के ४२६ नये मरीज सामने आए हैं। राज्यों के आंकड़़ों के साथ ही भारत में कुल कोरोना मरीजों की संख्या ४६२३ हो चुकी है। देश का पॉजिटिविटी रेट 0.61% है। वैसे तो केंद्र ने छह राज्यों को पत्र लिखा है‚ मगर समझदारी इसी में है कि केंद्र सरकार गाइड़लाइंस जारी करे और सभी राज्य सरकारों से भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहे। कोरोना ने पहले भी हमें यह समझाया है कि दो गज की दूरी‚ मास्क का इस्तेमाल‚ सफाई का विशेष ध्यान रखने पर ही इस महामारी को हराया जा सकता है।

 

RELATED POSTS

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
आज 23 फरवरी सन् 2023 का पंचांग

आज 18 मार्च 2023 का पंचांग

आज 23 फरवरी सन् 2023 का इतिहास

आज 18 मार्च का इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend