ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खुदरा व्यापार में आसानी

UB India News by UB India News
March 9, 2023
in कारोबार, खास खबर
0
खुदरा व्यापार में आसानी

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सरकार ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं के लिए नई राष्ट्रीय वाणिज्य नीति लाने पर काम कर रही है। उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग के संयुक्त सचिव संजीव ने सोमवार को ई–वाणिज्य एवं रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली वस्तुओं–एमएमसीजी–विषयक सम्मेलन में यह बात कही। ई–वाणिज्य और खुदरा व्यापारियों के बीच तालमेल का अभाव काफी समय से महसूस किया जा रहा है। कोरोना महामारी के दिनों और उसके उपरांत तो यह कमी बड़़ी शिद्दत से महसूस की गई जब तमाम कारोबारी गतिविधियां शिथिल पड़़ गई थीं। ऑनलाइन खरीदारी का क्रेज उन दिनों तेजी से बढ़ा और खुदरा व्यापारियों की बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई। उन्होंने सरकार के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया था। असल बात तो यह है कि ऑनलाइन और खुदरा व्यापारियों की समस्याएं काफी पहले की हैं‚ कोरोना महामारी से पहले से ही ऑनलाइन खरीदारी का चलन बढ़ने से खुदरा कारोबारियों में अपने भविष्य को लेकर चिंता व्याप गई थी। अब सरकार ने फैसला किया है कि ऐसी नीति लाई जाए जिससे कारोबार के इन दोनों स्वरूपों के बीच तालमेल बने। दोनों क्षेत्र एक दूसरे को खतरे के रूप में न देखें। खुदरा व्यापारियों में अपने भविष्य को लेकर जो चिंता है‚ उसका निराकरण किया जाए। इसके लिए सरकार आकर्षक बीमा योजना लाने की तैयारी में भी है‚ ताकि खुदरा कारोबारियों को राहत मिल सके। भविष्य को लेकर उनकी चिंता भी छटे। गौरतलब है कि भारत का खुदरा व्यापार क्षेत्र काफी बड़़ी संख्या में रोजगार सृजन करता है। एक आकलन के मुताबिक‚ २०३२ तक यह क्षेत्र दो लाख करोड़़ ड़ॉलर का आंकड़़ा छू लेगा। न केवल इतना‚ बल्कि २०३२ तक इस क्षेत्र में असंगठित क्षेत्र का बड़़ा हिस्सा–करीब ८७ प्रतिशत–समाहित होगा। अभी यह क्षेत्र १० प्रतिशत की दर से वृद्धि कर रहा है। यह वृद्धि दर दुनिया के किसी भी खुदरा बाजार में सबसे ज्यादा है। अलबत्ता‚ यह क्षेत्र खासा बिखरा हुआ है। यह क्षेत्र आधुनिक बुनियादी ढांचे के अभाव और प्रौद्योगिकी के अपेक्षाकृत कम इस्तेमाल की समस्याओं का भी सामना कर रहा है। ऑनलाइन खरीदारी के प्रति उपभोक्ताओं के बढ़ते क्रेज ने भी इस क्षेत्र की समस्याएं बढ़ा दी हैं। सरकार चाहती है कि दोनों क्षेत्र एक दूसरे के बढते कारोबार से चिंतित होने की बजाय आपसी तालमेल से परस्पर पूरक की स्थिति में आ जाएं। सरकार की ईज ऑफ डू़इग बिजनेस नीति के लिहाज से भी यह जरूरी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post
आज 23 फरवरी सन् 2023 का पंचांग

आज 9 मार्च का पंचांग

आज 23 फरवरी सन् 2023 का इतिहास

आज 9 मार्च का इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend