ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कानपुर में मां-बेटी की मौत का जिम्मेदार कौन?

UB India News by UB India News
February 22, 2023
in Lokshbha2024, दुर्घटना
0
कानपुर में मां-बेटी की मौत का जिम्मेदार कौन?

RELATED POSTS

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के एक गांव में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मां-बेटी के आत्मदाह करने के मामले में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इस कांड के बाद 11 लोगों पर नामजद एफआईआर हो गई है. इसके अलावा लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं योगी सरकार में मंत्री प्रतिभा शुक्ला (Pratibha Shukla) ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद गंभीर आरोप लगाए हैं.

  • घटना सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे हुई, जब अवैध कब्जा कर बनी झोपड़ी पुलिस हटाने गई थी. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने झोपड़ी में आग लगा दी और मां-बेटी को झोपड़ी से बाहर नहीं निकलने दिया.
  • सूत्रों के अनुसार अब बुधवार को मां-बेटी का अंतिम संस्कार किया जाएगा. जबकि परिवार ने सीएम योगी आदित्यनाथ से सख्त एक्शन और मुआवजे की मांग रखी है.
  • इसके पहले कानपुर रेंज का आईजी आईजी प्रशांत कुमार ने बताया है कि एफआईआर दर्ज हो गई है. गांव के कुछ लोग और कुछ प्रशासनीक अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज है.
  • मंत्री प्रतिभा शुक्ला के बयान से हलचल बढ़ा दी. उन्होंने आत्मदाह करने के मामले में मंगलवार को जिलाधिकारी को जिम्मेदार ठहराया. शुक्ला ने दावा किया कि डीएम ने पीड़ितों की मदद करने से इनकार कर दिया था.
  • दूसरी ओर ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिसने भी यह काम किया है उन पर कार्रवाई करेंगे. हमने उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनाई है. जांच में पाए गए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अफसर हों या पुलिस प्रशासन हों कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी.
  • दूसरी ओर शिवपाल यादव ने ब्रजेश पाठक का एक वीडियो शेयर करते हुए पीड़ित परिवार से वीडियो कॉल पर बात करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, “शर्मनाक! विपक्ष को पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार से मिलने से रोकना और सरकार के उप मुख्यमंत्री का स्वयं में सरकार होते हुए शोकाकुल परिवार को फोन पर सरकार के साथ खड़े होने का आश्वासन देना दुर्भाग्यपूर्ण है.”
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए पीड़ित परिवार को न्याय देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
  • इसके अलावा सपा विधायक मनोज पांडेय के नेतृत्व में 11 सदस्यों वाले डेलिगेशन को कानपुर भेजने की बात कही गई थी. हालांकि सपा का आरोप है कि डेलिगेशन को रास्ते में पुलिस ने रोक दिया.
  • इसके बाद बुधवार को सपा डेलिगेशन में शामिल विधायकों को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय बुलाया गया था. लेकिन बुधवार की सुबह ही उनके घर पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया.
  • इस कांड के बाद एसडीएम को सस्पेंड करने के लिए पत्र लिखा गया है. सूत्रों के अनुसार एसडीएम और लेखपाल के खिलाफ भी हत्या का केस दर्ज किया गया है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

by UB India News
July 15, 2026
0

होर्मुज में UAE के शिपिंग टैंकरों पर हुए ईरानी हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई और...

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 10, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 7, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

Next Post
3 राज्यों में करीब 60 स्थानों पर आईएसआईएस से सहानुभूति रखने वालों को तलाश रही एनआईए

3 राज्यों में करीब 60 स्थानों पर आईएसआईएस से सहानुभूति रखने वालों को तलाश रही एनआईए

श्रीहरि एजुकेशन कंसल्टेंट का कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस एंड असेसमेंट के साथ हुआ गठजोड़

श्रीहरि एजुकेशन कंसल्टेंट का कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस एंड असेसमेंट के साथ हुआ गठजोड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend