ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हथियारों के मामले में भी भारत की बादशाहत!

UB India News by UB India News
February 15, 2023
in कारोबार, सेना
0
हथियारों के मामले में भी भारत की बादशाहत!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बेगलुरु में आज एयरो इंडिया शो 2023 का आयोजन किया गया. इस शो में आज पीएम मोदी ने शिरकत की. यह शो हर दो साल में रखा जाता है. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, इस शो के जरिए भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि वह महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है. शो में भारत ने अपने स्वदेशी लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन किया है. पीएम का कहना है कि इस समय भारत से कई देश हथियारों की डिमांड कर रहे हैं. डिफेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव आया है.

पीएम ने कहा एयरो इंडिया का आयोजन भारत की बढ़ती ताकत का संकेत है. इस शो में करीब 100 देशों की मौजूदगी होना, यह दर्शाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है. एयरो इंडिया के 14 वें संस्करण पर पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा ऐसा क्षेत्र है, जिसकी तकनीक, मार्केट और सतर्कता सबसे ज्यादा जटिल मानी जाती है. हमारा यह लक्ष्य है कि 2024-25 तक इसके निर्यात के आंकड़ों को बढ़ाकर पांच बिलियन डॉलर तक ले जाया जाए. इस बयान के बाद हर किसी के मन में यह जानने की उत्सुक्ता है कि ऐसे कौन से देश हैं जो भारत से हथियारों की मांग कर रहे हैं।

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

भारत पांचवीं पीढ़ी के विमान विकसित कर रहा है. यह पूरे तरह से स्वदेशी और इसे एचएएल विकसित कर रहा है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमेटेड ने HLFT-42 नाम से एक सुपरसोनिक ट्रेनर विमान के मॉडल का प्रदर्शन किया है. ये आधुनिक जंग में अहम भूमिका निभा सकता है. इस विमान में एक्टिव इलेक्ट्रिानिकली सकेंड अरे, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट, वायर कंट्रोल प्रणाली, इंफ्रारेड सर्च एंड ट्रैक विद फ्लाई जैसी आधुनिक सविधाएं उपलब्ध हैं. एचएएल की ओर से 15 हेलीकॉप्टर तैयार किए गए हैं. यह हल्के यूटिलिटी हेलीकॉटर हैं, इनमें कई खूबियां हैं.

किन देशों के साथ रक्षा सौदा करता है भारत

भारत ने हाल ही में कई मुल्‍कों के साथ रक्षा सौदे पर हामी भरी है. इनमें फिलीपींस, वियतनाम और आर्मेनिया के नाम प्रमुखता से शामिल हैं. भारत ने आर्मेनिया से दो हजार करोड़ रुपये का रक्षा करोबार किया है. इस करार के तहत भारत आर्मेनिया को मिसाइल, राकेट और कई तरह के अन्य ​हथियार देगा. भारत ने फिलीपींस के साथ 37.4 करोड़ डॉलर के रक्षा सौदे करार किया है. इसके तहत भारत फ‍िलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइल प्रदान करेगा.

मारीशस हथियार आयात करते हैं

भारत से अन्य देश जैसे म्यांमार, श्रीलंका और मारीशस हथियार आयात करते हैं. इस मामले में म्यांमार सबसे प्रमुख है. उसे चीन और रूस के बाद भारत की ओर से तीसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता माना गया है. म्‍यांमार के कुल रक्षा उपकरणों के आयात का 17 फीसद भाग भारत का है. अमेरिका, रूस और फ्रांस दुनिया के बड़े हथियार निर्यातक हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

 भारत ने अपनी इंपोर्ट पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. भारत ने जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात पर...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

वैश्विक तनाव से भारत में महंगाई की आहट……………

जून में थोक महंगाई 9.81%, 44 महीने में सबसे ज्यादा…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

देश में थोक महंगाई (WPI) जून 2026 में बढ़कर 9.87 फीसदी पर पहुंच गई है. मई में यह 9.68 फीसदी...

CETA पर साइन होने के लगभग एक साल बाद कल से होगा लागू,कैसे बदलेगा भारत-UK व्यापार का चेहरा?

CETA पर साइन होने के लगभग एक साल बाद कल से होगा लागू,कैसे बदलेगा भारत-UK व्यापार का चेहरा?

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत 15 जुलाई, 2026 से टैरिफ में कटौती शुरू होने...

Next Post
2024 लोकसभा चुनाव में BJP के लिए कोई चुनौती नहीं, PM मोदी को है देश का पूरा समर्थन: अमित शाह

2024 लोकसभा चुनाव में BJP के लिए कोई चुनौती नहीं, PM मोदी को है देश का पूरा समर्थन: अमित शाह

त्रिस्तरीय संकट की कगार पर पाकिस्तान

दिवालिया घोषित होगा पाकिस्तान?210 रुपए लीटर दूध तो चिकन हुआ 780 रुपए kg

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend