जमीयत उलेमा–ए–हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा है कि भारत हमारी मातृभूमि है। जितना नरेन्द्र मोदी और मोहन भागवत का है‚ उतना ही महमूद का भी है। न हम उनसे एक इंच कम हैं‚ न वे हमसे एक इंच ज्यादा। दिल्ली के रामलीला मैदान में जमीयत के तीन दिनी ३४वें आम अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को मदनी ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि पाकिस्तान ले लिया‚ फिर यहां क्यों रहते हैंॽ कुछ लोग मुस्लिम बादशाहों से नाम जोड़़ते हैं। महमूद ने कहा कि जिन्हें पाकिस्तान जाना था‚ वे १९४७ में चले गए। हमारे पूर्वजों की तरह हमारी भी खाक यहीं दफन होगी। स्वाभाविक था कि महमूद मदनी के कथन पर कड़़ी प्रतिक्रियाएं आएंगी‚ और ऐसा हुआ भी। विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि मौलाना मदनी बात बराबरी की करते हैं‚ पर जहर अलगाववाद का बोते हैं। इस्लाम बाहर से नहीं आने की बात कहने वाले किसी मुसलमान को वंदे मातरम् और भारत माता की जय बोलने को नहीं कहते। विहिप ने पूछा है कि हिंसा‚ अलगाववाद और आतंकवाद के साथही परस्पर वैमनस्य फैलाने के लिए कौन जिम्मेदार है। दरअसल‚ जब–तब किसी–न–किसी बयान पर आरोप–प्रत्यारोप का शुरू होना आम बात है। यह स्थिति कहीं–न–कहीं दर्शाती है कि अन्य पक्ष को मत को जाने–समझे बिना न केवल अधीरता बरती जा रही है‚ बल्कि लगता है कि जुबान बचकानेपन तक पहंुच गई है। परिपक्वता का तकाजा है कि हमारे मत–अभिमत के बरक्स दूसरों का भी अपना मत–अभिमत होता है। उनके विचार और सोच को भी स्पेस देना होगा। महज इसलिए ही बोलने नहीं लग पड़़ना चाहिए कि देश उदारचेता है‚ लोकतांत्रिक है‚ जिसमें विरोध या असहमति का स्वर भी सुना जाता है‚ लेकिन कुछ भी कहने से पहले ध्यान रखा जाना चाहिए कि समाज में विग्रह पैदा करने की कोशिश नहीं की जाए। एजेंड़ा के तहत न बोला जाए। महमूद मदनी ने कहा है कि सनातन धर्म यानी बहुसंख्यकों से उनका कोईविरोध नहीं है। इससे लगता है कि वे परस्पर मिल–बैठकर बातचीत की गुंजाइश निकाल रहे हैं। बेशक‚ हाल के वर्षों में अनेक मसलों पर असहमतियां उभरी हैं। ध्यान देना होगा कि मसले बातचीत से सुलझा लिए जाएं तो बेतुके मुद्दे नहीं बनने पाते। कोई भी मसला ऐसा नहीं होता जिसका बातचीत से सौहार्दपूर्ण हल न निकाला जा सकता हो। अतिवादी होने से मसले सुलझते नहीं बल्कि उलझते हैं। जिम्मेदार लोग खासकर धर्मगुरुओं का दायित्व है कि वे तर्कसंगत बोलें। एजेंड़ा के साथ तो कतई नहीं।
PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...






