ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छपरा हिंसा में पिटाई से जख्मी एक और की हुई मौत, 10 फरवरी तक इंटरनेट बैन

UB India News by UB India News
February 10, 2023
in अपराध, खास खबर, सारण
0
छपरा हिंसा में पिटाई से जख्मी एक और की हुई मौत, 10 फरवरी तक इंटरनेट बैन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

छपरा मॉब लिंचिंग मामले में घायल हुए एक और शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई है. छपरा के मुबारकपुर मामले में बुरी तरीके से घायल राहुल ने  बुधवार रात 8:00 बजे पटना के रुबन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया राहुल के शव को रुबन अस्पताल से पीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया राहुल की मौत से ना सिर्फ परिजन, उसका गांव बल्कि पूरा इलाका गमगीन हो चुका है हॉस्पिटल के बाहर जुटे परिजनों को यकीन  ही नहीं हो रहा है कि पढ़ाई करने वाले एक युवक के साथ इस तरह की दुःखद घटना हो सकती है, लेकिन राहत की बात यह है कि इस वारदात में बुरी तरीके से घायल तीसरे युवक आलोक की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और अब उसे अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है.

अचानक बिगड़ी राहुल की हालत

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पांच दिनों से राहुल की हालत गंभीर बनी हुई थी। बुधवार की शाम में अचानक हालत और बिगड़ गई और राहुल की मौत हो गई। हालांकि डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। राहुल को वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसके बाद शाम में उनका ब्लड प्रेशर काफी नीचे चला गया और शरीर में हरकत बंद हो गई। इसके बाद पांच डॉक्टरों की टीम उन्हें बचाने की जुगत में लगी रही, लेकिन अंततः राहुल की मौत हो गई।

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

बता दें कि बीते रविवार को छपरा के मुबारकपुर में मुखिया पति की दबंगई देखने को मिली थी. जहां, मुखिया के पति और उनके समर्थकों ने तीन युवकों की इतनी बुरी तरह से पिटाई कर दी थी कि एक युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई थी और दो युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घटना के बाद से ही पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई. युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा और आरोपी के घरों को आग के हवाले कर दिया था. जिसके बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए. बढ़ते मामले को देखते हुए फिलहाल गांव में धारा 144 लगा दी गई थी और आज यानि 8 फरवरी 2023 तक के लिए इलाके में इंटरनेट सेवाएं गृह विभाग के निर्देश पर स्थगित कर दी गई थीं लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 फरवरी 2023 कर दिया गया है. यानि दो दिन और इंटरनेट सेवाएं इलाके में बाधित रहेंगी.

कुर्की के आदेश

छपरा के मुबारकपुर कांड में पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. बता दें कि पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुखिया पति विजय यादव के घर पर कुर्की और जब्ती की कार्रवाई की है. वहीं, इसके साथ ही चार अन्य आरोपियों के घर की भी कुर्की की गई है. इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पहले नोटिस चिपकाया गया था. आरोपियों के सरेंडर नहीं करने के बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है. अब इस मामले में कुर्की के बाद गिरफ्तारी का वारंट जारी होगा और चार्जशीट दायर करने के बाद अगली कार्रवाई होगी, जबकि जिले में अभी भी अगले 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद रहेगी और बवाल और पिटाई के मामले में अबतक 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में 8 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
विपक्ष पर मोदी का तीर, कल लोकसभा में तो आज राज्यसभा में विपक्ष पर बोलेंगे हमला !

विपक्ष पर मोदी का तीर, कल लोकसभा में तो आज राज्यसभा में विपक्ष पर बोलेंगे हमला !

2047 तक इस्लामिक देश बनाने का मकसद, दिए थे घरों में चाकू-तेजाब रखने निर्देश!

2047 तक इस्लामिक देश बनाने का मकसद, दिए थे घरों में चाकू-तेजाब रखने निर्देश!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend