अडानी मुद्दे पर संसद में जारी गतिरोध के बीच आज एक बार फिर संसद की कार्यवाही हंगामे के बीच शुरू हुई। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते प्रश्नकाल नहीं हो सका और सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए सथगित कर दी गई। वहीं राज्यसभा में हंगामे के बीच प्रश्नकाल शुरू हुआ। हालांकि हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित करनी पड़ी।विपक्षी पार्टियां अडानी मु्द्दे पर जेपीसी की मांग कर रही हैं। दोपहर 12 बजे राज्यसभा की कार्यवही हंगामे के चलते दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई जबकि लोकसभा की कार्यवाही जारी रही।
राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के चलते दो बजे तक स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी दलों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
विपक्षी दलों की बैठक, संसद चलाने पर एक राय बनी थी
अडाणी ग्रुप को लेकर संसद में आज फिर हंगामा हुआ। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के नेताओं ने नारेबाजी की और अडाणी मामले पर चर्चा की मांग की। स्पीकर ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में आज एक जैसी विचारधारा वाली विपक्षी पार्टी के फ्लोर नेताओं की बैठक हुई। कांग्रेस के जयराम रमेश ने ट्वीट किया- ज्यादातर विपक्षी दलों ने आज से संसदीय कार्यवाही में भाग लेने का फैसला किया। हम PM से जुड़े अडाणी महाघोटाले के लिए JPC की अपनी मांग जारी रखेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, AAP और BRS ने संसदीय चर्चा में हिस्सा लेने से इनकार किया। नेताओं का कहना है कि जब तक JPC नहीं बनाई जाती, तब तक कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे।
क्या है कांग्रेस सहित दूसरे दलों की मांग
विपक्षी दलों की मांग है कि अडाणी ग्रुप के वित्तीय लेनदेन की जांच संसदीय पैनल (JPC) या सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से करवाई जाए। इसके लिए सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने देशभर में LIC और SBI के ऑफिस के बाहर की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सरकार अडाणी पर संसद में बहस नहीं चाहती। सरकार डरी हुई है। मोदीजी पूरी कोशिश करेंगे कि अडाणी पर संसद में बहस नहीं हो। मैं 2-3 साल से यह मुद्दा उठा रहा हूं। अडाणी के पीछे कौन सी शक्ति है। यह सामने आना चाहिए। कांग्रेस के पास 15 विपक्षी पार्टियों का समर्थन हैं।







