ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

13 दिन बाद अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 15% चढ़े…..

UB India News by UB India News
February 9, 2023
in कारोबार
0
13 दिन बाद अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 15% चढ़े…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

डानी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर मंगलवार को सुबह के कारोबार में चढ़ गए. अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 फीसदी की बढ़त के साथ अपनी ऊपरी सर्किट सीमा को छू गया था. शुरुआती कारोबार में अडानी समूह की आठ कंपनियों के शेयर लाभ में थे, जबकि दो में नुकसान था.

अडानी एंटरप्राइजेज ने छुआ अपर सर्किट

बीएसई पर अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 फीसदी के उछाल के साथ अपनी ऊपरी सीमा यानी 1,808.25 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.06 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन 8.96 फीसदी की बढ़त के साथ 595 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.28 लाख करोड़ रुपये पर था.

RELATED POSTS

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

अडानी समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों में से केवल दो कंपनियों के शेयर नुकसान में

अडानी विल्मर शुरुआती कारोबार में पांच फीसदी चढ़कर 399.40 रुपये, अडानी ट्रांसमिशन पांच फीसदी की बढ़त के साथ 1,324.45 रुपये, अडानी ग्रीन एनर्जी 2.10 फीसदी के लाभ के साथ 906.15 रुपये पर था. अडानी समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों में से केवल दो कंपनियों के शेयर नुकसान में थे. अडानी टोटल गैस पांच फीसदी टूटकर अपने निचले सर्किट यानी 1,467.50 रुपये पर आ गया. अडानी पावर 4.99 फीसदी के नुकसान के साथ 173.35 रुपये पर था. एसीसी का शेयर 2.17 फीसदी चढ़कर 2,012.55 रुपये पर और अंबुजा सीमेंट्स तीन फीसदी के लाभ से 391.15 रुपये पर पहुंच गया. एनडीटीवी पांच फीसदी की बढ़त के साथ 225.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

कल आई थी दो कंपनियों को लेकर बड़ी खबर

भारतीय शेयर बाजार में हालिया गिरावट की बड़ी वजह बने अडानी समूह के शेयरों को लेकर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने एक बड़ा फैसला किया है. इसका अडानी समूह के दो शेयरों के निवेशकों पर असर देखा जाएगा. भारतीय बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) ने अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड की सर्किट सीमा को संशोधित कर 5 फीसदी कर दिया है.

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1.28 लाख करोड़ रुपये पर था

बीएसई पर अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 प्रतिशत के उछाल के साथ अपनी ऊपरी सीमा यानी 1,808.25 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2.06 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशन इकनॉमिक जोन 8.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 595 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1.28 लाख करोड़ रुपये पर था।

अडाणी विल्मर शुरुआती कारोबार में पांच प्रतिशत चढ़कर 399.40 रुपये, अडाणी ट्रांसमिशन पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,324.45 रुपये, अडाणी ग्रीन एनर्जी 2.10 प्रतिशत के लाभ के साथ 906.15 रुपये पर था। समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से दो कंपनियों के शेयर नुकसान में थे।

भुगतान कर अपनी कंपनियों के गिरवी रखे शेयर छुड़वाएंगे

अडाणी टोटल गैस पांच प्रतिशत टूटकर अपने निचले सर्किट यानी 1,467.50 रुपये पर आ गया। अडाणी पावर 4.99 प्रतिशत के नुकसान के साथ 173.35 रुपये पर था। एसीसी का शेयर 2.17 प्रतिशत चढ़कर 2,012.55 रुपये पर और अंबुजा सीमेंट्स तीन प्रतिशत के लाभ से 391.15 रुपये पर पहुंच गया। एनडीटीवी पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ 225.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था। अडाणी समूह ने सोमवार को कहा कि उसके प्रवर्तक समय से पहले 111.4 करोड़ डॉलर का भुगतान कर अपनी कंपनियों के गिरवी रखे शेयर छुड़वाएंगे।

अमेरिका की शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह पर धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर का आरोप लगाया गया था। उसके बाद से समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया था। हालांकि, आज निवेशकों को कुछ राहत मिली है।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद बीते 13 दिन की बड़ी बातें...
24 जनवरी: हिंडनबर्ग ने 106 पेज की रिपोर्ट जारी कर अडाणी ग्रुप पर शेयर बाजार में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे बड़े आरोप लगाए।
27 जनवरी: अडाणी एंटरप्राइजेज 20,000 करोड़ का FPO लाया। पहले दिन सिर्फ 1% सब्सक्रिप्शन मिला। इस ऑफर का प्राइस बैंड 3112 से 3276 रुपए प्रति शेयर रखा गया था।
29 जनवरी: अडाणी एंटरप्राइजेज का FPO फुल सब्सक्राइब हो गया। इसी दिन अडाणी ग्रुप ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को गलत बताया। कहा- यह भारत पर साजिश के तहत हमला है। ग्रुप ने 413 पन्नों में इसका जवाब दिया।
30 जनवरी: हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा- अडाणी से 88 सवाल पूछे गए। उनमें से वो 62 का जवाब देने में विफल रहे। धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद के नाम पर छुपाया नहीं जा सकता। हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के जवाब को ब्लोटेड रिस्पॉन्स करार दिया।
1 फरवरी: अडाणी ग्रुप ने 20 हजार करोड़ रुपए के फुली सबस्क्राइब्ड FPO को रद्द कर इन्वेस्टर्स का पैसा लौटाने की बात कही।
2 फरवरी: गौतम अडाणी ने FPO रद्द करने के बाद एक वीडियो मैसेज दिया। इसमें उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए निवेशकों का हित सर्वोपरि है।’ इसी दिन संसद पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया RBI ने देश की सभी बैंकों से अडाणी ग्रुप को दिए कर्ज और निवेश का ब्योरा मांगा है। NSE ने अडाणी ग्रुप के तीन शेयरों को शॉर्ट टर्म के लिए एडिशनल सर्विलांस मेजर्स (ASM) लिस्ट में शामिल किया।
3 फरवरी: एडवोकेट एमएल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर निवेशकों का शोषण करने और उन्हें ठगने के लिए हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउंडर नाथन एंडरसन और उनके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।
6 फरवरी: सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल कर रिटायर्ड जज की अगुआई में अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की जांच कराने की मांग की गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

by UB India News
July 11, 2026
0

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को गदगद कर दिया...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

24 देशों से समझौता और 11 से बातचीत…मोदी राज में क्रिटिकल मिनरल्स की रेस में ऐसे बढ़ रहा भारत

24 देशों से समझौता और 11 से बातचीत…मोदी राज में क्रिटिकल मिनरल्स की रेस में ऐसे बढ़ रहा भारत

by UB India News
July 8, 2026
0

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, डिफेंस और ग्रीन एनर्जी जैसी आधुनिक तकनीकों की बढ़ती मांग ने क्रिटिकल मिनरल्स को दुनिया...

Next Post
अडानी मुद्दे पर संसद में गतिरोध जारी …..

अडानी मुद्दे पर संसद में गतिरोध जारी .....

तुर्किए में भूकंप का जिक्र कर पीएम मोदी हुए इमोशनल

तुर्किए में भूकंप का जिक्र कर पीएम मोदी हुए इमोशनल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend