ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Budget 2023: वित्त मंत्री ने दिया महिलाओं को तोहफा

UB India News by UB India News
February 2, 2023
in खास खबर, महिला युग
0
Budget 2023: वित्त मंत्री ने दिया महिलाओं को तोहफा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 में कई बड़ी घोषणाएं की हैं. जिसमें हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ ना कुछ खास है. वित्त मंत्री ने बजट में महिलाओं को भी बड़ा तोहफा देते हुए महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Saving Certificate) शुरू करने की घोषणा की है. इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज मिलेगा. यह महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट दो साल के लिए साल 2025 तक होगा. इसके जरिए महिलाएं एक अच्छी बचत कर सकती हैं. सरकार की इस घोषणा को काफी सराहा जा रहा है.

इस योजना के तहत किसी महिला या बालिका के नाम पर जमा किया जा सकता है. इसके तहत अधिकतम जमा राशि दो लाख रुपये रखी गई है और योजना में आंशिक निकासी की सुविधा भी होगी. उन्होंने यह भी कहा कि दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ग्रामीण महिलाओं को एकत्र कर 81 लाख स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं.

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

SCSS में बढ़ाई निवेश की सीमा
वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत छोटे किसानों को 2.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता मुहैया कराई गई है. इसके साथ ही करीब तीन करोड़ महिला किसानों को योजना के तहत 54,000 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं.

सीतारमण ने वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) में निवेश की जाने वाली अधिकतम राशि को बढ़ाकर 30 लाख रुपये किए जाने की भी घोषणा की. यह राशि अभी 15 लाख रुपये है. डाक मासिक आय योजना (PMIS) की भी सीमा में वृद्धि की गई है. किसी एक व्यक्ति के नाम पर अब 4.5 लाख रुपये के बदले 9 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकेगा.

सरकार ने पीएम-किसान योजना के तहत 2.2 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है. इससे किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़े कामों के लिए बैंकों से ऋण लेने में आसानी होने वाली है. पीएम किसान के अलावा वित्त मंत्री ने बागवानी परियोजनाओं के लिए 2200 करोड़ की रकम जारी की जाएगी. उन्होंने कहा कि हम पर्यावरण की रक्षा के साथ ही विकास करेंगे. इसके अलावा इस साल 20 लाख करोड़ तक किसानों को क्रेडिट कार्ड के जरिए ऋण बांटने का लक्ष्य रखा गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

Next Post
मोदी सरकार के बजट से आम आदमी को क्या-क्या मिला?

मोदी सरकार के बजट से आम आदमी को क्या-क्या मिला?

Budget 2023-क्या सस्ता क्या महंगा

Budget 2023-क्या सस्ता क्या महंगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend