ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में मूर्ति विसर्जन में साथ था पुलिस का भारी अमला, फिर भी जुलूस पर चल गईं गोलियां, 1 की मौत

UB India News by UB India News
January 29, 2023
in अध्यात्म, अपराध
0
पटना में मूर्ति विसर्जन में साथ था पुलिस का भारी अमला, फिर भी जुलूस पर चल गईं गोलियां, 1 की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना में सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विजसर्न के दौरान जुलूस में दो जगहों पर फायरिंग हुई। इस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। पटना में जुलूस के दौरान फायरिंग की घटनाएं दो जगहों पर हुईं। कदमकुआं इलाके के नाला रोड में फायरिंग हुई है। इसके अलावा गांधी मौदान इलाके में भी जुलूस के दौरान फायरिंग हुई जिसमें एक युवक की मौत हो गई।

पटना पुलिस से लेकर पुलिस मुख्यालय तक के अधिकारियों ने सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर जो दावे किए थे, वो राजधानी में ही ध्वस्त हो गए। पटना में ही विसर्जन जुलूस के दौरान जमकर हवाई फायरिंग हुई है। एक जगह पर जुलूस में शामिल धीरज की गोल लगने से जान चली गई। सीने के दाहिने तरफ उसे गोली लगी थी। जबकि, दूसरी जगह पर हुए फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया है। दोनों ही घटनाओं के बाद से पुलिस और जिला प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठने लगा है।

RELATED POSTS

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

दरअसल, सैदपुर हॉस्टल में रहने वाले छात्र नाला रोड, बाकरगंज गांधी मैदान होते हुए दीघा घाट पर प्रतिमा का विसर्जन करने निकले थे। इस दौरान वे अवैध हथियार और गोली लेकर चले थे। ऐसे में रास्त में उनके द्वारा कई जगह पर हवाई फायरिंग की गई। इन्हीं लोगों की फायरिंग में धीरज की गोली लगने से मौत हुई। करीब 1 दर्जन से अधिक गोली सैदपुर हॉस्टल के छात्रों की भीड़ में शामिल लोगों ने चलाई है। बड़ी बात यह है कि इस विसर्जन जुलूस में पुलिस की भारी मौजूदगी थी। फिर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इससे साफ समझा जा सकता है कि असामाजिक तत्वों का मनोबल किस कदर बढ़ा हुआ है।

जहानाबाद का रहने वाला है घायल छात्र
पटना यूनिवर्सिटी के सैदपुर हॉस्टल में छात्रों ने सरस्वती मां की प्रतिमा स्थापित की थी। शुक्रवार को प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया। पुलिस की मौजूदगी में निकाले गए इस जुलूस में काफी संख्या में छात्रों की भीड़ थी। गांधी मैदान होते हुए यह जुलूस विर्सजन के लिए जा रहा था। भीड़ में शामिल कुछ छात्रों ने हथियार और गोली अपने पास पहले से ले रखा था। जिला पुलिस मुख्यालय के बगल में ही श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल है।

मृतक धीरज की फाइल फोटो।
मृतक धीरज की फाइल फोटो।

इसके सामने ही भीड़ में शामिल छात्र ने गोली चलाई। कुल 4-5 राउंड हवाई फायरिंग की गई। उसी दरम्यान एक गोली जुलूस में शामिल छात्र धीरज को लग गई। उसकी मौत हो गई है। PMCH ले जाने के दौरान उसकी जान चली गई। इस घटना की SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों ने पुष्टि की है। इनके अनुसार घायल धीरज सैदपुर हॉस्टल में ही रहता है। वो मूल रूप से जहानाबाद का रहने वाला है। विसर्जन के बाद ही पुलिस इस मामले की जांच करेगी।

फायरिंग कर भीड़ में छिपा
विसर्जन जुलूस के दौरान फायरिंग की दूसरी घटना नाला रोड इलाके की बताई जा रही है। जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में साफ तौर पर भीड़ में एक युवक दूसरे युवक से पिस्टल लेते हुए दिखा। फिर उसने एक राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद पकड़े जाने के डर से उसने दूसरे युवक को पिस्टल थमा दिया और भीड़ में अलग हो गया।

गोली की आवाज सुनते ही जुलूस में शामिल पुलिस वाले वहां पर आए। लेकिन, फायरिंग करने वाला और पिस्टल लेकर भागने वाला, दोनों ही पुलिस की गिरफ्त से दूर हो गए। अब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि फायरिंग करने वाले ये लोग कौन थे? उनकी पहचान क्या है?

भारी पुलिस बल की मौजदूगी में फायरिंग

हैरानी की बात है कि जिस वक्त ये फायरिंग की गई उस वक्त जुलूस के साथ पुलिस का भारी अमला चल रहा था। लेकिन फायरिंग करने वाले को पुलिस का कोई खौफ नहीं था। पटना के कदमकुआं इलाके में जुलूस के दौरान शख्स ने फायरिंग की और उसके बाद फौरन अपनी गन दूसरे शख्स के हाथ में पकड़ा दी और वहां से फरार हो गया।

फायरिंग के बाद अपनी पिस्टल दूसरे को पकड़ाई
इसी तरह जुलूस के दौरान फायरिंग में गाधी मैदान के पास एक युवक की मौत हो गई। जिस युवक की मौत हुई है वो जहानाबाद का रहने वाला है। जुलूस में फायरिंग के दौरान उसे बुलेट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। हैरान कर देने वाली बात ये है कि जुलूस के दौरान भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस की कई गाड़ियां वहां साथ थीं। इसके साथ-साथ पुलिस के जवान भी जुलूस के साथ चल रहे थे लेकिन जिस शख्स ने फायरिंग की उसे कोई खौफ नहीं हैं। उसने फायरिंग के बाद अपनी पिस्टल दूसरे शख्स को पकड़ाई और जब तक पुलिस वाले स्पॉट तक पहुंचते तब तक वो वहां से फरार हो गया।

नालंदा जिले में भी मूर्ति विसर्जन के दौरान चले पत्थर  
वहीं बिहार के नालंदा जिले में भी मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे दो समूह आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। नालंदा DSP सदर डॉ शिबली नोमानी ने बताया कि विसर्जन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के लोगों के बीच झड़प की सूचना मिली थी जिसके बाद सोहसराय की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिती को काबू में किया गया है। इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है और मामले की जांच की जा रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय जांच में लापरवाही सामने आने के बाद तीन...

चारा घोटाले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रहेगी बरकरार

चारा घोटाले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रहेगी बरकरार

by UB India News
July 15, 2026
0

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की जमानत रद्द...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

Next Post
तेजस्वी के सामने मांझी की शराबबंदी समाप्त करने की मांग

तेजस्वी के सामने मांझी की शराबबंदी समाप्त करने की मांग

क्या रावण की तरह आपके 100 मुख हैं……

बिहार से कांग्रेस को बंधी ढेरों उम्मीदें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend