ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Hypersonic Weapons विकसित करने के लिए भारत ने किया एक और परीक्षण

UB India News by UB India News
January 29, 2023
in खास खबर, विज्ञान
0
Hypersonic Weapons विकसित करने के लिए भारत ने किया एक और परीक्षण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत (India) ने शुक्रवार को हाइपरसोनिक हथियार (Hypersonic Weapons) बनाने की चंद देशों की होड़ के बीच स्क्रैमजेट इंजन से चलने वाले हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल (HSTDV) का परीक्षण किया. हाइपरसोनिक हथियार ध्वनि (Sound Speed) से पांच गुना अधिक रफ्तार की गति से लक्ष्य तक का सफर तय करते हैं और किसी भीअत्याधुनिक मिसाइल रक्षा प्रणाली (Missile Defence System) को चकमा देने में सक्षम हैं. गौरतलब है कि चीन, रूस और अमेरिका के बीच पहले से ही हाइपरसोनिक हथियारों को लेकर होड़ मची हुई है. सूत्रों ने कहा कि भविष्य में 5 मैक से अधिक गति वाले हाइपरसोनिक हथियारों के लिए एक महत्वपूर्ण बिल्डिंग ब्लॉक के रूप में काम करने में सक्षम स्वदेशी एचएसटीडीवी का परीक्षण ओडिशा तट से दूर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से दोपहर में किया गया. हालांकि रक्षा मंत्रालय या भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से इस परीक्षण के बाबत कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, जिससे पता चल सके कि परीक्षण सफल रहा या नहीं. एक सूत्र ने सिर्फ इतना ही कहा कि शुरुआती लांच और टेक ऑफ सफल रहा. एचएसटीडीवी के स्क्रैमजेट इंजन के प्रदर्शन से कई प्रश्न जुड़े हुए हैं, जिसके लिए डाटा का विस्तार से विश्लेषण किया जाना है.

मोदी सरकार ने जून 2019 में किया था पहली बार परीक्षण
गौरतलब है कि एचएसटीडीवी का जून 2019 में  पहला परीक्षण विफल रहा था, लेकिन सितंबर 2020 में दूसरा परीक्षण कुछ हद तक सफल रहा. दूसरे परीक्षण में स्क्रैमजेट-संचालित क्रूज़ वाहन या एचएसटीडीवी ने लांच से अलग होने के बाद मैक 6 गति से 30 किमी की ऊंचाई पर 22-23 सेकंड तक उड़ान भरी. इस परीक्षण में लांच व्हीकल में अग्नि-I बैलिस्टिक मिसाइल के ठोस रॉकेट मोटर का इस्तेमाल किया गया था. समग्र परीक्षण के दौरान उड़ान का समय कम से कम कुछ मिनट होना चाहिए. इसके बाद ही हाइपरसोनिक हथियार विकसित करने की दिशा में कुछ प्रगति हो सकेगी. उस वक्त माना गया था कि भारत के लिए हाइपरसोनिक हथियार आने वाले पांच से छह वर्षों के बाद एक हकीकत होंगे. यहां यह भी नहीं भूलना चाहिए कि हाइपरसोनिक हथियारों को विकसित करने की भारत की मंशा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा स्पष्ट कर दी गई थी. उन्होंने दिसंबर 2021 में डीआरडीओ को निर्देश दिया था कि वे विरोधियों के खिलाफ देश की न्यूनतम विश्वसनीय प्रतिरोधकता को ‘बनाए रखने’ के लिए इस तरह के एक शस्त्रागार को विकसित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ें.

RELATED POSTS

अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन दो रूसी सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

राजनाथ सिंह ने भी साफ की थी मंशा
चीन द्वारा उस वर्ष जुलाई में हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल और परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम मिसाइल परीक्षण के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह निर्देश आया था. परमाणु हथियारों के साथ हाइपरसोनिक हथियार विकसित करने में चीन अमेरिका से भी आगे निकल गया है. वास्तव में चीन और रूस दोनों को परमाणु हथियारों के साथ उपयोग के लिए वायुगतिकीय रूप से गतिशील हाइपरसोनिक हथियारों को डिजाइन करने में अमेरिका से आगे माना जाता है. हाइपरसोनिक हथियार मूल रूप से दो तरह के होते हैं. एक, हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइलें जो अपनी पूरी उड़ान के दौरान हाई-स्पीड, एयर-ब्रीदिंग इंजन या स्क्रैमजेट द्वारा संचालित होती हैं. दूसरे, हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन जो मैक 5 से अधिक की गति से अपने लक्ष्य पर ग्लाइडिंग करने से पहले बैलिस्टिक मिसाइलों के ऊपर लांच किए जाते हैं.

भारत के पास है ब्रह्मोस के रूप में सुसोनिक क्रूज मिसाइल
हाइपरसोनिक हथियार वर्तमान मिसाइल और वायु रक्षा प्रणालियों के लिए  गतिशीलता के कारण एक चुनौती पेश करते हैं. इसके साथ ही यह उड़ान के दौरान हाइपरसोनिक हथियार लंबवत या क्षैतिज दिशा में रुख मोड़ने में भी सक्षम होते हैं. भारतीय सशस्त्र बलों के पास पहले से ही पारंपरिक रैमजेट-संचालित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें हैं, जो रूस के साथ संयुक्त रूप से विकसित मैक 2.8 की गति से उड़ती हैं. उनकी स्ट्राइक रेंज को मूल 290 किलोमीटर से बढ़ाकर अब 450 किलोमीटर कर दिया गया है, लेकिन जहां रैमजेट इंजन लगभग 3 मैक के आसपास सुपरसोनिक गति से अच्छी तरह से काम करते हैं, वहीं हाइपरसोनिक गति पर उनकी दक्षता कम हो जाती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन दो रूसी सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे

अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन दो रूसी सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे

by UB India News
July 15, 2026
0

भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन मंगलवार को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के...

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

Next Post
भारत सिर्फ एक भूभाग नहीं है, बल्कि हमारी सभ्यता की अभिव्यक्तिः PM मोदी

भारत सिर्फ एक भूभाग नहीं है, बल्कि हमारी सभ्यता की अभिव्यक्तिः PM मोदी

राजस्थान: भरतपुर में क्रैश हुआ विमान निकला एयर फोर्स का फाइटर जेट, DSP ने की पुष्टि

राजस्थान: भरतपुर में क्रैश हुआ विमान निकला एयर फोर्स का फाइटर जेट, DSP ने की पुष्टि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend