ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुरैना में एक सुखोई-30 और मिराज 2000 लड़ाकू विमान क्रैश

UB India News by UB India News
January 29, 2023
in दुर्घटना, सेना
0
मुरैना में एक सुखोई-30 और मिराज 2000 लड़ाकू विमान क्रैश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्य प्रदेश के मुरैना में शनिवार को भारतीय वायुसेना के 2 लड़ाकू विमानों के क्रैश होने से हड़कंप मच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुरैना में एक सुखोई-30 और मिराज 2000 लड़ाकू विमान क्रैश कर गए। इन दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी जहां एक एक्सर्साइज चल रही थी। इस हादसे में वायुसेना के 2 पायलट बचाए गए।

#WATCH | Wreckage seen. A Sukhoi-30 and Mirage 2000 aircraft crashed near Morena, Madhya Pradesh. Search and rescue operations launched. The two aircraft had taken off from the Gwalior air base where an exercise was going on. pic.twitter.com/xqCJ2autOe

— ANI (@ANI) January 28, 2023

RELATED POSTS

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

Su30 MKi और Mirage2000 हादसे का शिकार

बताया जा रहा है कि दोनों फाइटर जेट ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी जो सुरक्षा अभ्यास में शामिल थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरफोर्स चीफ से हादसे की जानकारी ली है। रक्षा मंत्री CDS के भी संपर्क में हैं। मुरैना में सुखोई 30 और मिराज 2000 विमान क्रैश हो गए हैं। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। पूरे इलाके को घेर लिया गया है। वहीं मुरैना के डीएम ने बताया कि वह एसपी के साथ हादसे की जगह जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद हैं। फायर ब्रिग्रेड की गाड़िया मौके पर रवाना कर दी गई हैं।

विमान हादसे पर पीएमओ और रक्षा मंत्री एक्टिव
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय वायु सेना के दो विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर वायु सेना प्रमुख द्वारा जानकारी दी गई है। रक्षा मंत्री ने भारतीय वायुसेना के पायलटों की हालत के बारे में जानकारी ली और घटनाक्रम की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक़ इन दोनों लड़ाकू विमानों के क्रैश की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइज़र को भी दी गई है।

कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश
ग्वालियर एयर बेस पर सेंट्रल एयर कमान अभ्यास चल रहा था। ये अभ्यास Su30 MKi और Mirage2000 की क्षमता और स्थिति जांचने के लिए किया जा रहा था। ग्वालियर बेस मिराज का बेस है और हादसे से पहले रडार और एटीसी सक्रिय थे। इस घटना को लेकर कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। एयर मार्शल एपी सिंह इस इन्क्वायरी की अध्यक्षता कर रहे हैं। एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंच चुके हैं।

सीएम शिवराज ने बचाव-राहत कार्य के दिए निर्देश
मुरैना हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, “मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को त्वरित बचाव एवं राहत कार्य में वायुसेना के सहयोग के निर्देश दिए हैं। विमानों के पायलट के सुरक्षित होने की ईश्वर से कामना करता हूं।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 15, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

by UB India News
July 15, 2026
0

होर्मुज में UAE के शिपिंग टैंकरों पर हुए ईरानी हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई और...

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 10, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

Next Post
ब्रिटेन में भी शुरू हुआ BBC की डॉक्यूमेंट्री का विरोध, 29 जनवरी को कई शहरों में प्रदर्शन

ब्रिटेन में भी शुरू हुआ BBC की डॉक्यूमेंट्री का विरोध, 29 जनवरी को कई शहरों में प्रदर्शन

आप आज के बाद पूछिएगा, हम प्रणाम कर लेंगे………..

आप आज के बाद पूछिएगा, हम प्रणाम कर लेंगे...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend