कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को सियासी भूचाल ला दिया था, जब उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सबूत मांगे थे। मंगलवार को राहुल गांधी ने साफ कहा कि कांग्रेस या उनका दिग्विजय के बयान से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय का यह व्यक्तिगत दृष्टिकोण हो सकता है। हमारा नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उन्हें सेना पर पूरा भरोसा है। भारतीय सेना कुछ करती है तो उसे सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर पहुंची है। इस दौरान सोमवार को दिग्विजय सिंह ने कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत कहां हैं? उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर भी सवाल खड़े किए थे। इस पर मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया था।
अमेज़न स्मार्टफोन अपग्रेड डेज पर 40% तक की छूट पाएं – सेल 31 जनवरी तक लाइव है
‘हमें आर्मी पर भरोसा’
दिग्विजय सिंह के बयान पर राहुल गांधी ने कहा, ‘हमें आर्मी पर पूरा भरोसा है। अगर आर्मी कुछ करती है तो उन्हें सबूत देने की जरूरत है। यह दिग्विजय सिंह का व्यक्तिगत दृष्टिकोण है, मेरा या काग्रेंस पार्टी का उसे कोई समर्थन नहीं है।’
राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान से पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा- सेना के शौर्य पर कभी सवाल नहीं उठाया है। अगर सेना कुछ करती है तो उस पर सबूत की जरूरत नहीं। ये दिग्विजयजी की निजी राय है। मैं इससे सहमत नहीं हूं।
राहुल बोले- दिग्विजय के बयान से पूरी तरह असहमत
जब हम अंग्रेजों से लड़ रहे थे, तब भाजपा-संघ के लोग उनके साथ थे। उन्हीं के नेताओं ने दो देशों का कॉन्सेप्ट दिया। जहां तक दिग्विजय जी के बयान की बात है। उन्होंने जो सर्जिकल स्ट्राइक पर कहा, उससे हम पूरी तरह डिसएग्री करते हैं। हमारी आर्मी पर हमें पूरा भरोसा है। अगर आर्मी कुछ करे तो सबूत देने की जरूरत नहीं। मैं दिग्विजय सिंह के बयान से पूरी तरह असहमत हूं। निजी तौर पर मेरा यह मानना है कि दिग्विजयजी ने जो कुछ भी कहा, वह उनकी निजी राय है। कांग्रेस पार्टी भी इससे सहमत नहीं है।

दिग्विजय से मीडिया ने सवाल किया, भड़के जयराम रमेश
जम्मू में ही मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से सवाल पूछने पर साथी जयराम रमेश भड़क गए। मीडिया दिग्विजय से सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान पर सवाल कर रहा था। इसी दौरान जयराम रमेश आए और कहने लगे- बहुत हो गया। आप लोग हमें चलने दीजिए। हम सभी सवालों के जवाब दे चुके हैं। आप प्रधानमंत्री से जाकर सवाल पूछिए।
दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही कहा था कि सरकार ने कभी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं दिया। विवाद बढ़ा तो बाद में सफाई भी दी थी कि हम भारतीय सेना का सम्मान करते हैं और वह हमारे लिए सबसे ऊपर है।
शिवराज सिंह चौहान बोले- कांग्रेस DNA में ही पाकिस्तान परस्ती
दिग्विजय के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- दिग्विजय के शासन में मध्य प्रदेश सिमी का गढ़ था। ये कैसी भारत जोड़ो यात्रा है। इसमें टुकड़े-टुकड़े गैंग चल रहा है। राहुल कह रहे हैं कि सेना कमजोर हो गई है। कांग्रेस के DNA में ही पाकिस्तान परस्ती है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं। कभी भगवान राम पर सवाल उठाते हैं।
आर्टिकल 370 के रिस्टोरेशन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 370 पर हमारा स्टैंड बिल्कुल क्लियर है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में राज्य दर्जा का मुद्दा है. हमें लगता है कि जल्द से जल्द इसे राज्य का दर्जा मिलना चाहिए और यहां जल्द से जल्द विधानसभा की फिर से शुरूआत होनी चाहिए.







