ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

युवाओं को हर हाल में रेलवे में नौकरी मिलनी चाहिए

UB India News by UB India News
January 21, 2023
in खास खबर, नालंदा, पटना, मुख्यमंत्री
0
युवाओं को हर हाल में रेलवे में नौकरी मिलनी चाहिए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि रेलवे का बजट अलग से होना चाहिये‚ क्योंकि आने–जाने को लेकर एक–एक लोग को रेलवे में रुचि रहती है। शुक्रवार को समाधान यात्रा के क्रम में नालंदा जिले का भ्रमण कर विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों द्वारा केंद्र सरकार की ओर से कैम्प लगाकर नौकरी देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयीजी की सरकार में रेल मंत्री थे‚ तो हमने रेलवे में काफी तादाद में युवकों को नौकरी दिलवायी थी। हमलोगों ने रेलवे को काफी विकसित किया था। रेलवे में युवाओं को नौकरी मिलनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि रेलवे बजट पर जब सदन में चर्चा होती थी‚ तो रात भर सदन को चलाना पडता था। हम जितने दिन केंद्र सरकार में मंत्री रहे‚ तो बजट के समय रात भर सदन में चर्चा होती थी। इसको लेकर उस समय काफी चर्चा होती थी। संसद के सभी सदस्य इस पर अपनी राय रखते थे। रेलवे का काफी महत्व है। हमलोग तो चाहते हैं कि रेलवे का बजट अलग से हो। आने–जाने को लेकर एक–एक लोगों को रेलवे में रुचि रहती है। सीएम ने कहा कि आबादी बढी है‚ तो रेलवे को और आगे बढाना जरूरी है। युवाओं की बहाली होनी ही चाहिए। हमलोग तो चाहते हैं कि पहले की तरह रेलवे का अलग से बजट होना चाहिए। पता नहीं क्या इनलोगों को हुआ कि रेलवे को आम बजट के साथ मिला दिया गया। पहले रेलवे बजट की पूरे देश में चर्चा होती थी। रेलवे बजट में सभी पार्टी के संसद सदस्य हिस्सा लेते थे। केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में हमलोग जब काम करते थे‚ तो सभी लोग उसको पसंद करते थे। सभी लोगों को बैठाकर उनका काम करते थे। ऐसा करने में मुझे काफी खुशी होती थी। इन सब चीजों को याद रखना जरूरी है। हमलोग सब दिन श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयीजी को याद रखेंगे। उनके प्रति मेरा हमेशा सम्मान रहेगा। आपलोग कभी लालकृष्ण आडवाणी जी से भी पूछ लीजिये।

जाति आधारित गणना पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि जाति आधारित गणना लोगों के हित में है। लोगों के विकास के लिए ही राज्य में यह काम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत लोग समझ रहे थे कि फैसला इसके विपरीत आयेगा‚ जबकि सुप्रीम कोर्ट ने इसके पक्ष में अपना फैसला दिया है। उन्होंने कहा कि जाति आधारित गणना सबके हित में है। यह केंद्र सरकार का काम है‚ हमलोग जाति आधारित गणना करवा रहे हैं। हमलोग अपने राज्य में एक–एक चीज की जानकारी के लिए इसे कर रहे हैं। हमलोग सभी लोगों की आर्थिक स्थिति की जानकारी चाहते हैं। जब एक–एक चीज की जानकारी होगी‚ तो विकास के काम को आगे बढाने में सुविधा होगी। कैसे लोगों की मदद करें‚ कैसे लोगों को आगे बढायें‚ इसी मकसद से जाति आधारित गणना करवायी जा रही है। इसे सभी पार्टी की सहमति से करवायी जा रही है। हमने अखबार में देखा था कि बिहारशरीफ के ही किसी व्यक्ति ने इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
पीएम मोदी पर विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री औपनिवेशिक मानसिकता की उपज

पीएम मोदी पर विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री औपनिवेशिक मानसिकता की उपज

WFI चीफ कामकाज से अलग रहेंगे, पहलवानों को भविष्य में शोषण से बचाना सरकार की जिम्मेदारी

WFI चीफ कामकाज से अलग रहेंगे, पहलवानों को भविष्य में शोषण से बचाना सरकार की जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend