ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली के उपराज्यपाल ने केजरीवाल को लिखा पत्र, ‘कौन एलजी’ वाले बयान के जवाब में कही ये बात

UB India News by UB India News
January 21, 2023
in Lokshbha2024
0
दिल्ली के उपराज्यपाल ने केजरीवाल को लिखा पत्र, ‘कौन एलजी’ वाले बयान के जवाब में कही ये बात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके ‘कौन एलजी’, ‘कहां से आया एलजी’ वाले बयान को लेकर जवाब दिया है। उपराज्यपाल ने केजरीवाल को पत्र लिखकर उन पर ‘भ्रामक, अपमानजनक टिप्पणी’ करने और ‘निचले स्तर की बयानबाजी’ पर उतरने का आरोप लगाया है। एलजी वी के सक्सेना ने इसमें लिखा कि मैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘हेड मास्टर’ के रूप में नहीं, बल्कि लोगों की एक सौम्य और कर्तव्यनिष्ठ आवाज के रूप में काम कर रहा हूं।

“मैंने इनवाइट किया, आपने राजनीतिक दिखावा किया”

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

उपराज्यपाल ने केजरीवाल पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप विधायकों के साथ 16 जनवरी को राजनिवास तक मार्च के दौरान “राजनीतिक दिखावा” करने का भी आरोप लगाया। सक्सेना ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल को एक बैठक के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन मुख्यमंत्री अपने सभी विधायकों के साथ उनसे मुलाकात करने के बहाने की आड़ में बैठक में नहीं आए। एलजी ने कहा कि इतने शॉर्ट नोटिस और केजरीवाल की ओर से अचानक मांग को देखते हुए एक साथ 70 से 80 लोगों के साथ बैठक करना संभव नहीं होता और न ही इससे कोई ठोस उद्देश्य पूरा होता। दुर्भाग्य से, आपने सुविधाजनक राजनीतिक दिखावा करने के लिए ये कह दिया कि ‘एलजी ने मुझसे मिलने से इनकार कर दिया’।”

“मैं यह जानकर हैरान था कि…”
एलजी ने केजरीवाल को लिखा, “मैं यह जानकर हैरान था कि भले ही दिल्ली कई गंभीर विकास संबंधी मुद्दों से जूझ रहा है, बजाय इसके कि मुझसे मिलकर निष्कर्ष निकालते, आपको इतने लंबे समय तक चलने और एक विरोध प्रदर्शन करने का समय मिला, जो कि इस मुद्दे को तार्किक रूप से लेने के बजाय केवल दिखावे के लिए था।

“कौन एलजी का जवाब मिल सकता है”
दो दिन पहले विधानसभा में केजरीवाल द्वारा उन पर किए गए हमले का जिक्र करते हुए सक्सेना ने कहा कि ‘कौन एलजी’ और ‘वह कहां से आए’ का जवाब मिल सकता है, अगर आप सरसरी तौर पर भारत के संविधान का रुख करेंगे। लेकिन ऐसे लोगों को इसका जवाब नहीं दिया जा सकता, जो बेहद निम्न स्तर की बयानबाजी पर उतर आए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना शहर की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सुधारने के बजाय गंदी राजनीति कर रहे हैं। उपराज्यपाल की चिट्ठी का जवाब देते हुए केजरीवाल ने लिखा कि ‘संविधान ने आपको दिल्ली की कानून व्यवस्था ठीक करने का काम दिया है, आप वो काम कीजिए ना? संविधान ने हमें बाकी काम दिए हैं, हमें अपने काम करने दीजिए। आपको हमारे कामों में विघ्न डालने का कोई अधिकार नहीं है।’

सक्सेना को मीटिंग बुलाने का अधिकार नहीं’

इससे पहले उपराज्यपाल के साथ बढ़ती खींचतान के बीच केजरीवाल ने दावा किया था कि सक्सेना ने सरकारी अधिकारियों के साथ कई बैठकें बुलाईं, जबकि उनके पास ऐसा करने का अधिकार नहीं है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। एलजी इसे सुधारने के लिए कदम उठाने के बजाय गंदी राजनीति करने में व्यस्त हैं। उन्होंने आज दिल्ली सरकार के अधिकारियों की कई बैठकें बुलाई हैं, जबकि उनके पास ऐसा करने और निर्वाचित सरकार के कामकाज में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है।’

उपराज्यपाल ने केजरीवाल को लिखी थी चिट्ठी
बता दें कि इससे पहले उपराज्यपाल ने केजरीवाल को पत्र लिखकर उन पर ‘भ्रामक, अपमाजनक टिप्पणी’ करने और ‘निचले स्तर की बयानबाजी’ पर उतरने का आरोप लगाया। उन्होंने केजरीवाल पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के विधायकों के साथ 16 जनवरी को राज निवास तक मार्च निकाले जाने के दौरान ‘राजनीतिक ढोंग’ करने का आरोप भी लगाया। सक्सेना ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल को एक बैठक के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन मुख्यमंत्री अपने सभी विधायकों के साथ उनसे मुलाकात करने के बहाने की आड़ में बैठक में नहीं आए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
तीन तलाक के बाद अब बहुविवाद और निकाह हलाला का आया नंबर, सुप्रीम कोर्ट ने बना दी नई संवैधानिक बेंच

तीन तलाक के बाद अब बहुविवाद और निकाह हलाला का आया नंबर, सुप्रीम कोर्ट ने बना दी नई संवैधानिक बेंच

युवाओं को हर हाल में रेलवे में नौकरी मिलनी चाहिए

युवाओं को हर हाल में रेलवे में नौकरी मिलनी चाहिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend