ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल की यात्रा जम्मू-कश्मीर पहुंची,कहा- जानता हूं यहां के लोग पीड़ा में हैं, मैं दर्द बांटने आया हूं

UB India News by UB India News
January 21, 2023
in खास खबर
0
राहुल की यात्रा जम्मू-कश्मीर पहुंची,कहा- जानता हूं यहां के लोग पीड़ा में हैं, मैं दर्द बांटने आया हूं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जैकेट पहने नजर आए। दरअसल जब यात्रा शुक्रवार सुबह अंतिम पड़ाव जम्मू-कश्मीर के कठुआ पहुंची, तब वहां बारिश हो रही थी। कुछ घंटे बाद जब बारिश बंद हो गई तो उन्होंने जैकेट उतार दिया।

राहुल के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ठंड में टीशर्ट पहनने पर काफी चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने शोध तक कराने की बात कही थी। लेकिन राहुल टी-शर्ट में ही नजर आए।

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

कठुआ में 125वें दिन की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत भी पहुंचे।
कठुआ में 125वें दिन की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत भी पहुंचे।

जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने से पहले गुरुवार शाम राहुल ने पठानकोट बॉर्डर पर कहा, “मैं जानता हूं कि यहां के लोग पीड़ा में हैं, मैं समझता हूं कि हर कोई आहत है। हर इंसान परेशान है। मैं आपका दर्द बांटने आया हूं।’ इस दौरान राहुल के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी 2023 को जम्मू-कश्मीर पहुंची। 125 दिन में राहुल देश के 13 राज्यों से गुजरे। जम्मू-कश्मीर में वे 9 दिन रहेंगे। यात्रा 30 जनवरी को खत्म होगी।

राहुल गांधी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में लखनपुर सीमा पर समर्थकों के साथ मशाल थाम ली।
राहुल गांधी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में लखनपुर सीमा पर समर्थकों के साथ मशाल थाम ली।

पठानकोट बॉर्डर पर राहुल की स्पीच, 3 अहम बातें

1. ऐसा लगा जैसे घर वापस आ गया
जम्मू-कश्मीर में एंट्री से पहले राहुल ने गुरुवार को पठानकोट बॉर्डर पर स्पीच दी। इस दौरान बड़ी तादाद में समर्थक मौजूद थे। राहुल बोले, “पूर्वज जम्मू-कश्मीर से उत्तर प्रदेश गए थे। मैं उसी जगह जा रहा हूं। ऐसा लगा, जैसे घर वापस आ गया। जब कोई अपनी जड़ों की ओर लौटता है तो वह अपने बारे में और अपने देश के लोगों के बारे में काफी कुछ सीखता है।’

2. इस जमीन पर दाखिल होने से पहले सिर झुकाता हूं
उन्होंने कहा, “आपकी जमीन में दाखिल होने से पहले मैं सिर झुकाता हूं। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि भले ही आपका कोई भी धर्म हो, जाति हो, आप अमीर हो गया गरीब हो, जवान हो या बूढ़े हो, ये देश आपका है और आप इस देश के हैं। राहुल ने कहा कि अगले 9 दिन मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों से सिर्फ सीखूंगा। उनसे कुछ भी नहीं कहूंगा।’

3. भाजपा-संघ और करोड़पतियों की टीम मिलकर काम कर रही
कांग्रेस नेता बोले, ‘देश जो वास्तविक समस्याएं झेल रहा है, वो हैं नफरत, बेरोजगारी, महंगाई। इसके अलावा 2 तरह का भारत, एक करोड़पतियों का और दूसरा गरीबों का। भाजपा, संघ और करोड़पतियों की टीम मिलकर काम कर रही है ताकि मुख्य मुद्दों से देश का ध्यान भटकाया जा सके। मीडिया भी केवल हिंदू-मुस्लिम और नफरत जैसे मुद्दे उठा रहा है।’

फारूक अब्दुल्ला ने राहुल की तुलना शंकराचार्य से की

नेशनल कॉन्फ्रेंस लीडर ने गुरुवार को एक इवेंट में राहुल की तुलना आदि गुरु शंकराचार्य से की। उन्होंने कहा कि सदियों पहले शंकराचार्य ने कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा शुरू की थी। राहुल ऐसा करने वाले दूसरे इंसान हैं। राहुल गांधी भारत को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

यात्रा से जुड़ी कुछ और तस्वीरें…

जम्मू में गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सिविल सोसायटी की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
जम्मू में गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सिविल सोसायटी की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

पंजाब में पूरी,अब कश्मीर में होगी यात्रा, यहीं समापन

पठानकोट में भारत जोड़ो यात्रा के बीच एक जनसभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी नेता राहुल गांधी और अन्य।
पठानकोट में भारत जोड़ो यात्रा के बीच एक जनसभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी नेता राहुल गांधी और अन्य।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब से जम्मू कश्मीर पहुंच गई है। गुरूवार को उन्होंने पठानकोट में जनसभा की। जिसके बाद फिरोजपुर कलां से लखनपुर के रास्ते वह कठुआ में एंटर हुए। अब कल जम्मू कश्मीर में पैदल यात्रा होगी। पंजाब- जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी हुई। यहां राहुल गांधी ने बताया कि उनकी यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
2024 का गेमचेंजर? PM मोदी ने 71 हजार युवाओं को दिया सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र

2024 का गेमचेंजर? PM मोदी ने 71 हजार युवाओं को दिया सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र

केदारनाथ मंदिर में भारी बर्फबारी

केदारनाथ मंदिर में भारी बर्फबारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend