ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दो बार मौत को करीब से देखा है!’ अपहरण और ताज हमले में कैसे बचे थे गौतम अडानी, बताई आपबीती

UB India News by UB India News
January 9, 2023
in Lokshbha2024, कारोबार
0
दो बार मौत को करीब से देखा है!’ अपहरण और ताज हमले में कैसे बचे थे गौतम अडानी, बताई आपबीती
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुनिया के तीसरे और एशिया के सबसे अमीर आदमी गौतम अडानी (Gautam Adani) ने बिजनेस और लाइफ में सफलता के लिए मेहनत को एकमात्र फॉर्मूला बताया. उनका ये भी कहना है जो अपने हाथ में न हो उस पर चिंता नहीं करनी चाहिए. अडानी खुद कई बार विपरीत परिस्थितियों से गुजर चुके हैं. उनका अपहरण हुआ था. 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में वे ताज होटल में फंस गए थे.

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी का लंबा इंटरव्यू शनिवार को एक निजी चैनल पर प्रसारित हुआ. इसमें दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी ने बिजनेस के अलावा जिंदगी के कई अनसुने किस्सों के बारे में भी बात की. गौतम अडानी ने बताया कि वह अपनी जिंदगी में दो बार मौत का सामना कर चुके हैं.

RELATED POSTS

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

अपहरण की रात भी सोये
पहला किस्सा है 90 के दशक का जब गौतम अडानी का अपहरण हो गया था. अपहरण का सदमा बड़ा होता है, लोग जिंदगी भर इससे नहीं उबर पाते लेकिन अडानी इसे बुरा वक्त कहते हुए भूलने की बात कहते हैं. उन्होंने कहा हर किसी की जिंदगी में कुछ ऐसा समय आता है जिसको जितना जल्दी भूल जाइए उतन अच्छा होता है.

उन्होंने आगे कहा “मेरा स्वभाव है कि हर परिस्थिति के हिसाब से कितना जल्दी खुद को ढाल लूं. जो अपने हाथ में नहीं है, उसको लेकर बहुत चिंता नहीं करनी चाहिए.” अडानी ने बताया “अपहरणकर्ताओं ने उन्हें पकड़ने के अगले दिन छोड़ दिया था, लेकिन उस रात भी मैं अच्छी तरह से सोया था.”

ताज होटल पर हमले के दौरान थे अंदर
दूसरी बार गौतम अडानी का मौत से सामना 26 नवम्बर 2008 को हुआ था जब आतंकियों ने मुंबई के ताज होटल पर हमला बोल दिया था. हथियारों से लैस आतंकी होटल में घुस गए थे और गोलियां बरसा रहे थे.

गौतम अडानी ने बताया कि “उस वक्त मैं होटल में ही था और जब पहली राउंड फायरिंग हुई थी तो उसे मैने अपनी आंखों से देखा था.” वाकये को याद करते हुए अडानी ने कहा “मैने जिंदगी में दो बार मौत को सामने से देखा और ये भगवान का आशीर्वाद है कि मैं बाल-बाल बच गया.”

दोस्त ने रोक लिया वरना…
अडानी ने कहा कि उस दिन दुबई से उनके एक दोस्त आए थे जिनके साथ वह डिनर करने ताज होटल गए थे. अडानी डिनर का बिल चुकाकर बाहर निकलने ही वाले थे लेकिन उनके दोस्त की कुछ देर और बात करने की इच्छा थी, इसलिए  कॉफी पीने के लिए बैठ गए.

घटना को याद करते हुए अडानी ने कहा अगर मैं खाना खाकर रुका न होता और चल पड़ा होता तो शायद वहां (गोलीबारी में) फंस जाता. इस दौरान अडानी ने ताज ग्रुप के कर्मचारियों की तारीफ की.

कैसे बचकर निकले?
वहां से बचकर कैसे निकले इसके बारे में भी उन्होंने बताया. अडानी ने कहा कि पूरी रात वह वहां फंसे रहे. ताज होटल के कर्मचारी पीछे के रास्ते से ऊपर चेंबर में लेकर गए. अगले दिन सुबह 7 बजे जब कमांडो पहुंचे तो उन्होंने पूरी तरह सुरक्षा देते हुए उन्हें होटल से बाहर निकाला. सुबह करीब 8 बजे के करीब अडानी बाहर निकल पाए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

by UB India News
July 10, 2026
0

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को गदगद कर दिया...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

24 देशों से समझौता और 11 से बातचीत…मोदी राज में क्रिटिकल मिनरल्स की रेस में ऐसे बढ़ रहा भारत

24 देशों से समझौता और 11 से बातचीत…मोदी राज में क्रिटिकल मिनरल्स की रेस में ऐसे बढ़ रहा भारत

by UB India News
July 8, 2026
0

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, डिफेंस और ग्रीन एनर्जी जैसी आधुनिक तकनीकों की बढ़ती मांग ने क्रिटिकल मिनरल्स को दुनिया...

Next Post
कांग्रेस बड़ी पार्टी है… राहुल गांधी बड़े आदमी हैं :प्रशांत किशोर

कांग्रेस बड़ी पार्टी है... राहुल गांधी बड़े आदमी हैं :प्रशांत किशोर

बिहार में जल्द लागू होगा चौथा कृषि रोड मैप

महागठबंधन के अंदर आये सियासी तूफान के सबसे बड़े खलनायक सुधाकर सिंह!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend