ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमित शाह का हेमंत सरकार पर हमला, बताया-आदिवासी विरोधी सरकार

UB India News by UB India News
January 8, 2023
in खास खबर, झारखण्ड
0
अमित शाह का हेमंत सरकार पर हमला, बताया-आदिवासी विरोधी सरकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमित शाह 2 दिवसीय झारखंड के दौरे पर हैं. जिसके चलते केंद्रीय गृह मंत्री चाईबासा पहुंचे, यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान BJP कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया. मंच पर बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे. चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में यह कार्यक्रम रखा गया. मंच पर सांसद बिधूत वरन महतो, बीडी राम, संजय सेठ, सुनील सिंह, समीर उरांव, सुनील सोरेन, पीएन सिंह, निशिकांत दुबे, सुदर्शन भगत, आदित्य साहू, रांची मेयर आशा लकड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी समेत अन्य नेता मौजूद रहे.

शाह के संबोधन की बड़ी बातें 

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

चाईबासा में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने हेंनत सरकार पर जमकर निशाना साधा. शाह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन ने झारखंड को तबाह कर दिया है. ये सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है. पूरे भारत की गरीबी यहां से मिटाई जा सकती है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. जब हमारी सरकार यहां थी तो हमारी सरकार ने यहां शिक्षा और विद्युत… हर तरह का काम शुरू किया था, लेकिन फिर ऐसी सरकार आई जिसने राज्य को तबाह कर के रख दिया. अटल जी ने बिहार से राज्य को अलग करने की मांग को पूरा किया था.

भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर : शाह

उन्होंने कहा कि इस राज्य का मुख्यमंत्री तो जनजातियों का है मगर ये उन्ही का विरोधी है. भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है. जबरन उनकी जमीन लूटी गई है. राज्य में घुसपैठिओं से रक्षा करने की जिम्मेदारी किनकी है उनकी है या नहीं, लेकिन अपनी वोट बैंक के लिए जो माता बहनों के साथ जो वो कर रहे हैं. जनता उन्हें माफ नहीं करेगी. इसका परिणाम उन्हें 2024 में देखने को मिल जाएगा. 2024 में कमल खिल जाएगा. राज्य में नौकरी के नाम पर युवाओं और खतियान के नाम पर आदिवासियों के साथ धोखा हुआ है.

आदिवासी महिला को बनाया राष्ट्रपति : शाह

शाह ने कहा कि हमने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया है. द्रौपदी मुर्मू जी आज देश की राष्ट्रपति है जो की पहली बार हुआ है जब किसी आदिवासी को ये पद दिया गया है. वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि हेमंत सरकार ने आदिवासियों की जमीन बेचने का काम किया है. सोरेन सरकार घुपैठियों के मध्यम से यहां के आदिवासियों के जमीन हड़पने का काम करवा रही है. इस सरकार ने केवल और केवल भ्रष्टाचार किया है. इस बार झारखंड की सरकार में परिवर्तन आएगा.

बाबू लाला मरांडी ने सरकार को घेरा

बाबू लाला मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी लोग लाल पानी पिने को मजबूर हैं. झारखंड में विकास कोसो दूर है. वर्तमान सरकार को लोगों की नहीं अपनी चिंता करती है, अपने परिवार की चिंता करती है. आज तो राज्य में लुटेरों और बिचौलियों की सरकार है. जा राज्य को लूट रहे हैं.

रांची में शाह का भव्य स्वागत

आपको बता दें कि अमित शाह कल रात साढ़े नौ बजे विशेष विमान से रांची पहुंचे थे. इस दौरान एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा शाह का भव्य स्वागत किया गया था. अमित शाह रात को रांची ही रुके थे. अमित शाह आज सुबह 9:50 बजे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से चाईबासा के लिए रांची से हुए. चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में सभा से पहले चाईबासा लोकसभा कोर कमेटी के सदस्य के साथ अमित शाह बैठक की. बैठक के बाद अमित शाह टाटा कॉलेज चाईबासा मैदान में चुनाव की तैयारी में लगे पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इसके बाद शाह का वापस रांची लौटने का कार्यक्रम है. जहां से वे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

Next Post
प्रदर्शनकारियों को जैनियों से सीखना चाहिए……….

प्रदर्शनकारियों को जैनियों से सीखना चाहिए..........

ऋषभ पंत के घुटने का हुआ ऑपरेशन

ऋषभ पंत के घुटने का हुआ ऑपरेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend