ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

48 घंटे बाद पहली मौत ………….

UB India News by UB India News
December 18, 2022
in दुर्घटना, सारण
0
48 घंटे बाद पहली मौत ………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जहरीली शराब का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. बिहार के छपरा जिले के बाद अब अन्य जिलों में भी जहरीली शराब से मौत की खबर आ रही है. छपरा के अलावा सिवान और बेगूसराय में भी जहरीली शराब से मौत की खबर आई है. वहीं छपरा जहरीली शराब कांड की बात करें तो इससे अब तक 73 लोगों की मौत हो गयी है. हालांकि प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 34 शवों का पोस्टमार्टम हुआ है. जिला प्रशासन की ओर से 34 मौत के आधिकारिक आंकड़े दिये जा रहे हैं. छपरा में लगातार हो रही मौतों से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा है.

मरने वालों ने 12 दिसंबर की रात शराब पी थी। 48 घंटे बाद पहली मौत होती है। जिन 70 की मौत हुई, यदि उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाते तो ज्यादातर जिंदा होते। शुरुआत के सबसे जरूरी 12 घंटे घरवालों ने बर्बाद कर दिए। कारण- पुलिस का डर… 2 हजार से 5 हजार रुपए जुर्माना देना पड़ेगा। FIR भी दर्ज हो सकती है।

RELATED POSTS

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

बस इसी जुर्माने और FIR के डर से किसी का पिता तो किसी की पत्नी या बेटा घरेलू इलाज करते रहे। नमक का घोल पिलाकर उल्टी कराई तो किसी को साबुन का घोल दिया गया। तबीयत और बिगड़ी, तो गांव के आसपास झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंचे। ऐसा करते-करते 24 घंटे बीत गए। आंखों से दिखना बंद होने लगा और सांसें फूलने लगीं तो घबराए। जुर्माना और सजा की परवाह किए बगैर मरीज को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरख पहुंचे तब तक 24 से 48 घंटे बीत चुके थे। अधिकतर की हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए और कहा कि छपरा सदर अस्पताल ले जाओ। छपरा यहां से 35 किमी दूर है। मरीजों की सांसें उखड़ने लगीं। इस 35 किमी के सफर में ज्यादातर मौत हो गई।

क्या है शराबबंदी कानून… जिससे डरकर इतनी मौत हुई

बिहार सरकार ने इस साल मार्च में शराबबंदी कानून में संशोधन किया। शराब पीने वालों के लिए थोड़ी राहत के प्रावधान किए। पहली बार शराब पीने वालों पर 2000 से 5000 रुपए तक का जुर्माना लगाया। दूसरी बार शराब पीते पकड़े जाने पर जेल भेजा जाएगा, इसमें एक साल तक की सजा हो सकती है। शराब के मामलों में पुलिस FIR करती है।

अफसरों का भी कहना है कि ऐसे मरीजों से जानकारी ली जाती है कि शराब का सेवन कहां किया और इसका नेटवर्क कैसे चलता है। पुलिस की जांच भी शराब पीने वालों से ही शुरू होती है। इस कारण लोग डरते हैं।

जिनकी मौत हुई है, उनमें ज्यादातर दिहाड़ी मजदूरी करने वाले हैं। इनके लिए 2 या 5 हजार रुपए का जुर्माना दे पाना आसान नहीं रहा होगा। रहा होता तो शायद ब्रांडेड शराब पीते। शराब कांड के दौरान पुलिस किस तरह अमानवीय बर्ताव करती है, यह भी लोग देख चुके हैं, इसलिए भी इनमें खौफ था।

शरीर को ऐसे खराब करती है जहरीली शराब
जहरीली शराब से गैस बहुत अधिक बनती है। मरीजों को पेट दर्द के साथ सांस लेने में भी समस्या होने लगती है। शुगर लेवल भी तेजी से बढ़ता है। शुगर और बीपी कंट्रोल करने की दवाएं दी जाती हैं। ऑक्सीजन लेवल पर टॉक्सिन का बड़ा असर होता है। सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन दी जाती है।

कैसे होता है जहरीली शराब पीने वालों का इलाज
पहले मरीजों को उल्टी कराने का प्रयास किया जाता है। ब्लड प्रेशर और गैस की दवाएं देकर टॉक्सिन का प्रभाव कम किया जाता है। कितनी मात्रा में शरीर में टॉक्सिन है, उस हिसाब से दवाओं की डोज बढ़ती है। सलाइन चढ़ाते हैं ताकि शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाए। ऑक्सीजन और शुगर के साथ ब्लड प्रेशर की मॉनिटरिंग करते हैं। जरूरत होने पर ऑक्सीजन दी जाती है।

अगर हार्ट और लिवर के साथ किडनी तक इफेक्ट है तो इसके लिए तय दवाएं दी जाती है। सिम्टेमैटिक ट्रीटमेंट को आगे बढ़ाते है। शरीर के जिस ऑर्गन में समस्या वहां का उपचार किया जाता है। छपरा के मशरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर गोपाल कृष्ण बताते हैं- मात्रा अधिक है तो मरीजों के लिए शुरुआती 4 घंटे काफी अहम होते हैं। शरीर में जहरीली शराब का टॉक्सिन फैलने में 10 से 12 घंटे लगते हैं। मरीज को वॉमिटिंग कराई जाती है, जिससे खून में फैलने से पहले टॉक्सिन को बाहर निकाला जा सकें।

पहले लिवर फिर हार्ट डैमेज होता है
जहरीली शराब के मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर्स के अनुसार शराब वाले टॉक्सिन का असर पहले लिवर और दिमाग पर होता है। मिथनॉल की वजह से मेटाबॉलिज्म (पाचन तंत्र) बिगड़ जाता है। इससे शुगर तेजी से बढ़ जाता है। मरीजों का शुगर 300-400 पार हो जाता है। बीपी में तेजी से उतार-चढ़ाव होता है। ऑक्सीजन सेचुरेशन गिरने लगता है। फार्मेल्डिहाइड होने से फॉर्मिक एसिड बनता है। इससे ऑप्टिक न्यूराइटिस से आंखों की रोशनी चली जाती है। दूसरा, खून भी गाढ़ा हो जाता है, इसकी वजह से हार्ट चोक हो जाता है। किडनी भी काम करना बंद कर देती है। कार्डियक अरेस्ट होता है। ऐसी कंडीशन में मरीज को बचाना मुश्किल होता है।

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर बोले- अधिकांश का लिवर बड़ा होकर सफेद पड़ गया
छपरा में हुए पोस्टमार्टम में टॉक्सिन से मौतों के मामले सामने आए हैं। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर संतोष कुमार का कहना है- मरीजों ने इलाज में देरी नहीं की होती तो इतनी मौत नहीं होती। अधिकतर के फॉर्मिक एसिड बढ़े थे। इसकी वजह से मल्टी ऑर्गन फेल हुए हैं। लंग्स और हॉर्ट फेल हो गए। लिवर की साइज बढ़ी हुई थी और वो सफेद पड़ गया था।

जहरीली शराब यानी क्या..
फीजिशियन डॉक्टर राणा एसपी सिंह ने बताया- नशा बढ़ाने के लिए स्पिरिट (मेथनॉल) की मात्रा बढ़ा दी जाती है। साथ ही नशे की गोलियां भी डालते हैं। स्पिरिट ज्यादा होने से शराब जहरीली हो जाती है। सारण के मामले में भी यही हुआ है। शराब में मेथनॉल की मात्रा 15 एमएल से ज्यादा रही होगी। शराब की फैक्ट्रियों में हर स्तर पर तय मानक के अनुसार ही काम्बिनेशन किया जाता है। लैब में जांच होती है, सो अलग।

बाजार में आसानी से मिलता है मेथनॉल: इसका उपयोग पेंट, प्लास्टिक के सामान बनाने में ज्यादातर होता है। पॉलिश में भी इसका यूज होता है। अस्पतालों और बाजार में सप्लाई होने वाले स्पिरिट का रंग नीला रखा जाता है, ताकि मिलावट न हो सके।

पिछले 12 घंटे में नहीं आया नया मरीज 

हालांकि छपरा जहरीली शराबकांड से जुड़ी राहत की बात यह है कि पिछले 12 घंटे में एक भी नया मरीज सामने नहीं आया है. लेकिन, छपरा के अलावा सीवान और बेगूसराय में जहरीली शराब से मौत हुई है. सीवान में दो दिन के अंदर संदिग्ध परिस्थिती में पांच लोगों की मौत हो चुकी है, यहां भी मौत की वजह जहरीली शराब ही बताई जा रही है. पांच लोगों की मौत से सीवान में भी हाहाकार मच गया है. पांच लोगों की मौत में एक चैकीदार भी शामिल है. कुछ मृतकों के परिजन जहरीली शराब पीने से मौत की बात कह रहे हैं. जिला प्रशासन ने अपनी देखरेख में एक शख्स शंभु यादव का पोस्टमार्टम करवाया जबकि दो लोगों का दाह संस्कार परिजनों द्वारा कर दिया गया, वहीं दो अन्य का शव गांव में है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 10, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 7, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 6, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

Next Post
गैंगरेप केस में 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बिलकिस बानो

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की बिलकिस बानो की पुनर्विचार याचिका, दोषियों की रिहाई को दी थी चुनौती

बिहार में शराबबंदी की हकीकत : 4 लाख मामले, 4.5 लाख लोगों को गिरफ्तार मात्र 1300 लोग हुए दोषी करार

बिहार में शराबबंदी की हकीकत : 4 लाख मामले, 4.5 लाख लोगों को गिरफ्तार मात्र 1300 लोग हुए दोषी करार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend