ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CM सुक्खू ने विधायकों को मिलने वाली सुविधाओं को लिया वापस, OPS भी करेंगे लागू

UB India News by UB India News
December 14, 2022
in Lokshbha2024
0
CM सुक्खू ने विधायकों को मिलने वाली सुविधाओं को लिया वापस, OPS भी करेंगे लागू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Assembly Election 2022) में कांग्रेस ने जीत हासिल की है. राज्य में कांग्रेस की सरकार बन गई और सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने सीएम पद की शपथ भी ग्रहण कर ली है, लेकिन अब इस सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां हैं. मुख्यमंत्री की कमान संभालते ही सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने विधायकों की बैठक में बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने सभी विधायकों को मिलने वाली सुविधाओं को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Himachal Pradesh CM) ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों की मीटिंग में सोमवार को फैसला लिया गया है कि हिमाचल भवन, सदन में जो लोगों से पैसा लिया जाता है वहीं अब MLAs से लिया जाएगा. आम नागरिक की तरह अब विधायक सब बकाया भुगतान करेंगे. साथ ही विधायकों को मिलने वाली सुविधाओं को रिटर्न यानी वापस लिया गया है.

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में हुई थी OPS आंदोलन की शुरुआत

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन की शुरुआत लखनऊ से विजय कुमार बंधु (Vijay Kumar Bandhu) के नेतृत्व में कर्मचारियों ने की थी. आज उनके इस आंदोलन का असर देश भर में देखने को मिल रहा है. राज्य कर्मचारियों के बाद यह पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन अब रेवले कर्मचारियों तक पहुंच गया है. रेल कर्मचारियों ने झारखंड के धनबाद में एक सभा का आयोजन किया है. इसमें भी विजय बंधु मुख्य अतिथि हैं.

यूपी से 2013 में हुई थी पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन की मांग

अटेवा के प्रदेश मीडिया प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता NMOPS डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन यूपी में 2013 में शुरू किया गया था. अब यह आंदोलन एनएमओपीएस (NMOPS) के रूप में पूरे देश में फैल गया है. इसी का परिणाम है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब के बाद हिमाचल प्रदेश में भी पुरानी पेंशन लागू होने जा रही है.

कांग्रेस ने भांप लिया कर्मचारियों का मूड

पुरानी पेंशन बहाली के लिये देशभर में एकजुट होते कर्मचारियों का मूड कांग्रेस ने भांप लिया है. यही कारण है कि उसने हिमाचल प्रदेश में खुलकर पुरानी पेंशन बहाली का समर्थन किया था. इसका फायदा उन्हें विधानसभा चुनाव में मिला और कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में बन गयी है. इससे पहले छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों ने पुरानी पेंशन बहाली कर दी थी. इससे हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को यह भरोसा हो गया कि कांग्रेस पुरानी पेंशन जरूर लागू करेगी.

यूपी में समाजवादी पार्टी ने किया था पेंशन लागू करने का वादा

यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पुरानी पेंशन लागू करने का वादा किया था. इसका फायदा उन्हें कमजोर रणनीति के कारण पूरी तरह से नहीं मिल पाया. लेकिन बैलेट वोटिंग में समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को पछाड़ दिया था. इससे अनुमान लगाया गया था कि कर्मचारियों ने सपा के पक्ष में वोट किया. इसके बावजूद सपा सरकार नहीं बना पायी थी. हालांकि इस विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का वोट प्रतिशत जरूर बढ़ गया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
छपरा जहरीली शराब कांड: लगातार बढ़ रही मृतकों की संख्या, अब तक 20 लोगों ने गंवाई जान , बढ़ सकती है जान गंवाने वालों की संख्या

छपरा जहरीली शराब कांड: लगातार बढ़ रही मृतकों की संख्या, अब तक 20 लोगों ने गंवाई जान , बढ़ सकती है जान गंवाने वालों की संख्या

नीतीश कुमार 71 की उम्र में क्यों बोल रहे ‘तू-तड़ाक’ की भाषा ,बीजेपी विधायकों से कहा-‘तुम लोग शराब बिकवा रहे हो, शराबी हो’

नीतीश कुमार 71 की उम्र में क्यों बोल रहे 'तू-तड़ाक' की भाषा ,बीजेपी विधायकों से कहा-'तुम लोग शराब बिकवा रहे हो, शराबी हो'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend