ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चुनावी जीत पर भाजपा नेताओं में उत्साह

UB India News by UB India News
December 10, 2022
in खास खबर, पटना, भाजपा
0
चुनावी जीत पर भाजपा नेताओं में उत्साह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार भाजपा के अध्यक्ष ड़ॉ. संजय जायसवाल ने कुढ़नी उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत–बहुत बधाई दी है। भाजपा की जीत यह बताती है कि पीएम नरेंद्र मोदी जी ने गरीबों के लिए कार्य किया है‚ उसके साथ बिहार की जनता खड़ी है। महागठबंधन की बात सिर्फ ढकोसले और झूठ हैं। नीतीश कुमार जी के राज में अपराधियों का बोलबाला हो गया है‚ शराब व्यवसायियों का एक समानांतर नेटवर्क खड़ा है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भाजपा को धोखा देकर जदयू के राजद से हाथ मिलाने को जनता ने नकार दिया है‚ इसलिए गोपालगंज और कुढ़नी में हार के बाद नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि तीन में दो उपचुनावों में भाजपा की जीत से साफ है कि अतिपिछड़ा वोट पूरी तरह भाजपा के साथ आ गया है। उन्होंने कहा कि २०१४ के संसदीय चुनाव में जदयू के सिर्फ दो सीट जीतने पर नीतीश कुमार ने हार की जिम्मेदारी लेकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था‚ वैसे ही कुढ़नी में हार के बाद उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने कुढ़नी में कई सभाएं की थीं। करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाये गए थे और लालू प्रसाद के किड़नी ट्रांसप्लांट के बहाने इमोशनल कार्ड़ भी खेला गया था। उन्होंने कहा कि कुढ़नी में मुकेश सहनी के जरिये भाजपा के वोट में सेंधमारी की चाल भी बेकार गई। श्री मोदी ने कुढ़नी की जीत के लिए क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया‚ कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया और विजयी प्रत्याशी केदार गुप्ता को बधाई दी।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भाजपा के संस्थापक सदस्य और राज्यसभा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने गुजरात में पार्टी की प्रचंड जीत पर खुशी व्यक्त की है और गुजरात की जनता को बधाई दी है। आरके सिन्हा ने कहा है कि गुजरात में लगातार सातवीं बार भाजपा को मिला बहुमत इस बात का संकेत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और अमित भाई के नेतृत्व में जनता को अभी भी पूर्ण विश्वास है। पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा है कि साल २०२४ के लोकसभा चुनाव में भी जनता का भरोसा भाजपा के साथ होगा और देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में पार्टी की जबरदस्त विजय होगी। बिहार में कुढनी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत को आरके सिन्हा ने शुभ संकेत बताया है। उन्होंने कहा कि कुढ़नी में जेडीयू की हार इस बात का स्पष्ट संकेत है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति अवसान की तरफ जा चुकी है। भाजपा ७ दलों के महागठबंधन के सामने बेहतरीन प्रदर्शन कर जनता का भरोसा जीतने में सफल रही है।

महागठबंधन की उल्टी गिनती शुरूः नंदकिशोर
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने गुरुवार को कुढनी उपचुनाव एवं गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कुढनी से लेकर गुजरात तक भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास की जीत हुई है। कुढनी में भाजपा प्रत्याशी ने सात दलों के समर्थन वाले महागठबंधन के उम्मीदवार को करारी शिकस्त दी है। श्री यादव ने कहा कि कुढनी उपचुनाव का परिणाम बिहार की जनता के मिजाज को प्रदर्शित करता है। बिहार की जनता राज्य में भाजपा की सरकार चाहती है। आनेवाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को ही अपना आशीर्वाद देगी। बिहार में महागठबंधन की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। श्री यादव ने कहा कि गुजरात में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कांग्रेस का सूपडा साफ हो गया है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कुढनी उपचुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर वहां की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा विजयी प्रत्याशी केदार गुप्ता को अपनी हार्दिक बधाई दी है। प्रदेश की जनता ने एनडीए को अपना बहुमत देकर नए बिहार की कल्पना की थी‚ किन्तु प्रदेश को विकास की पटरी पर लाने के भाजपा के प्रयासों से नीतीश कुमार असहज दिखने लगे और आनन फानन में नए सिरे से प्रदेश का नेतृत्व करने हेतु महागठबंधन के साथ चले गए‚ जो जनादेश के खिलाफ था। आज समस्त प्रदेश कुशासन से त्रस्त है और लोग असुरक्षा के माहौल में जीने को विवश हैं। कुढनी उपचुनाव परिणाम के माध्यम से जनता ने नीतीश कुमार की अगुवाई वाले महागठबंधन को नकारते हुए स्पष्ट संदेश दे दिया है कि आगामी चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की जीत तय है। रेणु देवी ने गुजरात विधान सभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर वहां की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विजय सिन्हा ने कुढ़नी की जनता के प्रति व्यक्त किया आभार
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कुढनी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है और कुढनी की जनता को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया। श्री सिन्हा ने कहा कि कुढनी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण नीति‚ सत्य निष्ठा एवं देश सेवा के प्रति समर्पण की जीत है। श्री सिन्हा ने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संदेश है। मुख्यमंत्री जी ने गठबंधन तोड कर जनादेश का अपमान किया था। उन्होंने अहंकार एवं स्वार्थ में जिस प्रकार एनडीए गठबंधन सरकार से हटकर अपराध एवं भ्रष्टाचार के पोषक दलों के साथ महागठबंधन में आकर सरकार बनाई है‚ गोपालगंज एवं आज कुढनी की जनता ने उसे नकार दिया है। श्री सिन्हा ने कहा कि भाजपा पूरी ताकत से जन सरोकार के मुद्’ों एवं अपराध–भ्रष्टाचार के विरोध में सडक से सदन तक संघर्ष करेगी। मुख्यमंत्री में थोडी भी नैतिकता बची है तो उन्हें तत्काल इस्तीफा देकर नया जनादेश प्राप्त करना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
सबको कुछ–न–कुछ

सबको कुछ–न–कुछ

केदार गुप्ता की कुढ़नी उपचुनाव में जीत क्या महागठबंधन के लिए है खतरे की घंटी?

केदार गुप्ता की कुढ़नी उपचुनाव में जीत क्या महागठबंधन के लिए है खतरे की घंटी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend