ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका से किनारा और जिनपिंग का शाही स्‍वागत, आखिर क्‍या चाल चल रहे सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान

UB India News by UB India News
December 8, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
अमेरिका से किनारा और जिनपिंग का शाही स्‍वागत, आखिर क्‍या चाल चल रहे सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग का सऊदी अरब दौरा बुधवार से शुरू हो गया है। रियाद में चीनी राष्‍ट्रपति के लिए शाही स्‍वागत की तैयारी हो चुकी है। यह सब देखकर अमेरिका को भी काफी तकलीफ हो रही होगी। इस साल जून में अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन सऊदी अरब के दौरे पर गए थे। उनका यह दौरा काफी असफल साबित हुआ और वह खाली हाथ देश लौट आए। अमेरिका, सऊदी अरब का सबसे अहम रणनीतिक साझीदार है और चीन उसका सबसे बड़ा दुश्‍मन। ऐसे में जब क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान (MBS) जिनपिंग का स्‍वागत करकेअमेरिका और बाइडेन को बड़ा संदेश देने वाले हैं।

बाइडेन हुए शर्मिंदा
जिनपिंग अपने इस दौरे पर खाड़ी देशों के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। साल 2017 में तत्‍कालीन अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप, सऊदी अरब के दौरे पर गए थे। तीन दिनों का उनका वह दौरा काफी सावधानी से प्‍लान किया गया था। जब बाइडेन सऊदी अरब के दौरे पर गए थे तो बिना मुस्‍कुराते हुए एमबीएस ने उनका स्‍वागत किया था। इसके बाद प्रिंस ने मुलाकात में जब अमेरिका की मांग को ठुकरा कर तेल के उत्‍पादन में सीमित इजाफे का फैसला किया तो सार्वजनिक तौर पर बाइडेन को शर्मिंदगी का अहसास हुआ। इसके चार महीने बाद सऊदी अरब ने तेल के उत्‍पादन में दोगुनी कटौती का ऐलान कर दिया।

RELATED POSTS

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

अमेरिका को बड़ा संदेश
जिनपिंग का सऊदी दौरा अमेरिका को बड़ा संदेश है। अमेरिका की कई अपील के बाद भी चीन, सऊदी अरब का करीबी होता जा रहा है। वह अब न सिर्फ यहां पर व्‍यापार बल्कि सुरक्षा के मामलों में भी दखल रखता है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में यूएई के विशेषज्ञ और सीनियर फेलो अब्‍दुलखालिक अब्‍दुल्‍ला मानते हैं कि जो पहला संदेश अमेरिका को दिया जाएगा, वह होगा कि अब यह एक नया सऊदी है और नया खाड़ी क्षेत्र है। यही नई वास्तविकता है और इसे स्‍वीकारना होगा। उनकी मानें तो अब यही सच है कि चीन आगे बढ़ रहा है और एशिया तरक्‍की कर रहा है। अमेरिका को यह बात पसंद आए या ना आए लेकिन खाड़ी देशों को चीन से ऐसे ही डील करना है।

चीन के साथ बढ़ता व्‍यापार
एमबीएस को पश्चिम के कई देशों ने जर्नलिस्‍ट जमाल खाशोगी की हत्‍या के बाद प्रतिबंधित कर दिया था। अब वहीं प्रिंस सलमान,चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग और अरब देशों के 14 नेताओं के साथ मुलाकात करने को तैयार हैं। दूसरी ओर चीन के लिए यह वह मौका है जब वह अपने कदम अमेरिका के सबसे करीबी साथी के घर में मजबूती से रखने को तैयार है। चीन को सऊदी से और ज्‍यादा तेल की जरूरत है और अब उसने कोविड की सख्‍त नीति में भी ढील दे दी है। दो दशक पहले चीनी नेता सऊदी अरब को ज्‍यादा तवज्‍जो नहीं देते थे। अमेरिका उसका सबसे बड़ा खरीददार था और उसकी आय का सबसे बड़ा जर‍िया था। अब स्थिति बदल चुकी है और चीन, सऊदी अरब का सबसे बड़ा ग्राहक है और व्‍यापार साझीदार है। पिछले वर्ष चीन को होने वाला निर्यात में 50 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

बदल रहा है नजरिया
व्‍यापार के क्षेत्र में बदलते रिश्‍तों की वजह से अमेरिका का नजरिया अपने अरब साथियों की तरफ बदला। साल 2016 में तत्‍कालीन अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन ने ईरान के साथ एक बड़ा परमाणु समझौता साइल किया था। ईरान के साथ इस डील के लिए सऊदी अरब को किनारे कर दिया गया था। अमेरिका ने हमेशा सऊदी और दूसरे खाड़ी देशों पर मानवाधिकार उल्‍लंघन और तानाशाही का आरोप लगाया है। इस क्षेत्र में अमेरिकी सेना बड़े स्‍तर पर मौजूद है लेकिन इसके बाद भी रिश्‍ते कुछ खास आगे बढ़ नहीं पाए हैं।

अहम साबित होगा दौरा
विशेषज्ञों की मानें तो चीन के साथ रिश्‍तों में मिलिट्री भी शामिल होगी। उनका कहना है कि सऊदी अरब आज भी अमेरिका को अपना अहम साथी मानता है। लेकिन वह यह भी समझ चुका है कि हर तरह की मदद के लिए सिर्फ अमेरिका पर निर्भर रहना सही नहीं है। ऐसे में चीन उसके लिए बड़ा मददगार साबित हो सकता है। जिनपिंग का दौरा, चीन और सऊदी अरब के रिश्‍तों को एक पायदान और आगे लेकर जाने वाला साबित होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

महज 5 दिन में ही क्यों अंतर्ध्यान हो गए बाबा बर्फानी , जम्मू से अब तक का सबसे बड़ा जत्था 9837 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना …………

by UB India News
July 8, 2026
0

वार्षिक अमरनाथ यात्रा ने बुधवार को नया कीर्तिमान रच दिया। भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से एक ही दिन में...

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

by UB India News
July 8, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान पर बड़े सैन्य हमले किए. अमेरिकी सेना ने इन हमलों को शक्तिशाली बताया है. अमेरिका...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

Next Post
गुजरात में मोदी का जादू बरकरार , बीजेपी की 7वीं बार वापसी ,रुझानों में 151 सीटों पर जीत के आसार

गुजरात में मोदी का जादू बरकरार , बीजेपी की 7वीं बार वापसी ,रुझानों में 151 सीटों पर जीत के आसार

हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस में कांटे का मुकाबला

हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस में कांटे का मुकाबला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend