ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एमसीडी चुनाव में भले ही जीत गई AAP लेकिन मेयर चुनाव में बीजेपी कर सकती है ‘खेल’

UB India News by UB India News
December 9, 2022
in Lokshbha2024
0
एमसीडी चुनाव में भले ही जीत गई AAP लेकिन मेयर चुनाव में बीजेपी कर सकती है ‘खेल’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली के एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भले ही बीजेपी को पटखनी दे दी हो, लेकिन इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भी मेयर उसी का बने, ये निश्चित नहीं है। दरअसल, मेयर चुनाव में बीजेपी खेल कर सकती है। इसकी वजह ये है कि दिल्ली नगर निगम पर दल-बदल विरोधी कानून लागू नहीं होता। इससे मेयर चुनाव में पार्षद आसानी से क्रॉस-वोटिंग कर सकते हैं क्योंकि उन्हें अयोग्य ठहराए जाने का डर नहीं होगा। बीजेपी ने भी दावा कर दिया है कि दिल्ली में मेयर तो उसी की पार्टी का होगा।

2014 के डेप्युटी मेयर चुनाव में हो चुका है ये ‘खेल’
एमसीडी के 250 वार्डों में से आम आदमी पार्टी ने 134 पर जीत हासिल की है। बीजेपी के खाते में 104, कांग्रेस को 9 और अन्य के खाते में 3 सीटें आई हैं। जिस ‘खेल’ की बात की जा रही है उसे 2014 में डेप्युटी मेयर के चुनाव में खेला जा चुका है। तब बीजेपी साउथ कॉर्पोरेशन में सत्ता में थी लेकिन कांग्रेस के पार्षद प्रवीण राना डेप्युटी मेयर का चुनाव जीतने में कामयाब हो गए थे।

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

बुधवार को एमसीडी चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने इशारा किया कि मेयर का चुनाव अब भी खुला हुआ है। उन्होंने चंडीगढ़ नगर निगम का जिक्र किया जहां बीजेपी की प्रतिद्वंद्वी के पास सबसे ज्यादा सीटें हैं लेकिन मेयर बीजेपी का है।

बीजेपी नेता चंडीगढ़ का दे रहे नजीर जहां पार्षद कम होने के बावजूद बीजेपी का मेयर
बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इसी तरह के एक सवाल का जवाब देते हुए दावा किया है कि शहर में एक बार फिर उनकी पार्टी का मेयर होगा। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता कहते हैं, ‘कुछ भी हो सकता है।’

दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी को भी अंदाजा है कि बीजेपी मेयर चुनाव में खेल करने की कोशिश कर सकती है। दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने तो बुधवार को ही आरोप लगा दिया कि उनके नवनिर्वाचित पार्षदों को खरीदने की कोशिश हो रही है। एमसीडी चुनाव के लिए आप के प्रभारी दुर्गेश पाठक ने भरोसा जताया है कि बीजेपी उनकी पार्टी के पार्षदों को तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाएगी।

7 लोकसभा सांसद, 3 राज्यसभा एमपी और स्पीकर के चुने 13 एमएलए भी करेंगे वोटिंग
मेयर चुनाव में चुने गए पार्षदों के अलावा दिल्ली के सभी सातों लोकसभा सांसद, तीनों राज्यसभा सांसद और विधानसभा स्पीकर की तरफ से चिह्नित किए गए 13 विधायक भी वोटिंग में हिस्सा लेते हैं। इसके अलावा एलजी के तरफ से भी 10 पार्षद मनोनीत किए जाते हैं लेकिन उन्हें वोटिंग का अधिकार नहीं होता। दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है जबकि तीनों राज्यसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी का।

दिल्ली में आमतौर पर मेयर को वित्तीय वर्ष की शुरुआत यानी अप्रैल में एक साल के लिए चुना जाता है। हालांकि, इस बार तीनों निगमों के एकीकरण की वजह से एमसीडी चुनाव देरी से दिसंबर में हुए जो आम तौर पर मार्च अप्रैल में होते थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
राहुल की यात्रा में युवक ने खुद को लगाई आग:धारीवाल का कोटा में शक्ति प्रदर्शन; रणथंभौर पहुंचीं सोनिया गांधी

राहुल की यात्रा में युवक ने खुद को लगाई आग:धारीवाल का कोटा में शक्ति प्रदर्शन; रणथंभौर पहुंचीं सोनिया गांधी

कुढ़नी में कांटे का मुकाबला, BJP फिर निकली आगे, सत्ताधारी जेडीयू की बढ़ी धड़कन

कुढ़नी में कांटे का मुकाबला, BJP फिर निकली आगे, सत्ताधारी जेडीयू की बढ़ी धड़कन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend