ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में तीसरा दिन

UB India News by UB India News
December 8, 2022
in Lokshbha2024
0
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में तीसरा दिन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में तीसरा दिन है। कोटा में चल रही यात्रा में दिन का पहला फेज पूरा हो गया है। सुबह छह बजे शुरू हुई यात्रा 13 किलोमीटर के सफर के बाद मंडाना में है। अब दोपहर 3.30 बजे से यात्रा का सेकेंड फेज शुरू होगा।

लंच ब्रेक के दौरान हुई प्रेस कांफ्रेंस में जयराम रमेश ने बताया कि 10 दिसंबर को यात्रा में राहुल के साथ केवल महिलाएं चलेंगी। मध्य प्रदेश की तरह यहां भी एक दिन महिलाओं के लिए रिजर्व रखा गया है। इसकी शुरुआत 19 नवंबर को इंदिरा गांधी जयंती से हुई थी। वहीं, कल यात्रा आधे दिन की ही होगी। इसके बाद राहुल गांधी दिल्ली जा सकते हैं। रमेश ने बताया कि कल का सफर सुबह 11 बजे पूरा हो जाएगा। इस दौरान यात्री करीब 24 किलोमीटर चलेंगे।

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

इससे पहले आज सुबह राहुल ने यात्रा के दौरान जैसलमेर-बाड़मेर से आए मांगणियार लोक कलाकारों से चर्चा की। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने हाड़ौती की सियासत को गरमा ​दिया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र से निकलकर अब यात्रा कोटा जिले में चल रही है।

आज राहुल गांधी की यात्रा दर्रा कोटा नेशनल हाईवे पर चल रही है। यात्रा की स्पीड आज तेज है, क्योंकि यहां आबादी क्षेत्र नहीं है। इस बीच राहुल की यात्रा में एंबुलेंस को रास्ता दिया गया। एंबुलेंस मरीज को लेकर कोटा जा रही थी।

खेत पर बने मकान की छत पर किया नाश्ता
राहुल गांधी करीब 10 किलोमीटर चलने के बाद गोपालपुरा गांव में खेत पर बने मकान में नाश्ते के लिए रुके। कांग्रेस नेता और पूर्व उपप्रधान अशोक मीणा के खेत पर बनाए मकान की छत पर राहुल गांधी ने नाश्ता किया और चाय पी। टी ब्रेक की करीब 35 मिनट का हुआ।

राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इसी मकान की छत पर नाश्ता किया। ये फोटो राहुल गांधी के नाश्ता करने के दौरान का ही है।
राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इसी मकान की छत पर नाश्ता किया। ये फोटो राहुल गांधी के नाश्ता करने के दौरान का ही है।
राजस्थान में यात्रा की एंट्री के बाद से प्रदेश कांग्रेस के कई नेता राहुल के साथ लगातार नजर आ रहे हैं। इनमं पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट के अलावा स्थानीय विधायक और कई मंत्री भी हैं।
राजस्थान में यात्रा की एंट्री के बाद से प्रदेश कांग्रेस के कई नेता राहुल के साथ लगातार नजर आ रहे हैं। इनमं पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट के अलावा स्थानीय विधायक और कई मंत्री भी हैं।
यात्रा की कुछ तस्वीरें ऐसी हैं जो नेताओं के बदलते आपसी रिश्तों को भी बयां कर रही हैं।
यात्रा की कुछ तस्वीरें ऐसी हैं जो नेताओं के बदलते आपसी रिश्तों को भी बयां कर रही हैं।
राहुल गांधी की यात्रा आज हाईवे पर चल रही है। आबादी क्षेत्र नहीं होने के कारण राहुल गांधी तेज गति से चल रहे हैं।
राहुल गांधी की यात्रा आज हाईवे पर चल रही है। आबादी क्षेत्र नहीं होने के कारण राहुल गांधी तेज गति से चल रहे हैं।

राजस्थान कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा आज राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे। रंधावा देर रात 3 बजे कोटा पहुंच गए थे। राजस्थान प्रभारी बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी से मिलेंगे।

सीएम अशोक गहलोत को लगातार लेटर लिखकर नाराजगी जताने वाले कांग्रेस के सांगोद विधायक भरत सिंह के क्षेत्र से आज यात्रा निकल रही है। जिस दरा क्षेत्र से यात्रा की शुरुआत हुई है, वह सांगोद विधानसभा क्षेत्र का इलाका है। भरत सिंह की खान मंत्री प्रमोद जैन और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल से नहीं बनती। भरत सिंह सीएम अशोक गहलोत को लगातार लेटर लिखकर मंत्रियों की शिकायत करने के अलावा कई मुद्दों पर नाराजगी जताते रहे हैं।

रात्रि विश्राम के दौरान राहुल गांधी ने देर रात भारत जोड़ो यात्रियों के साथ विश्व कप फुटबॉल देखा।
रात्रि विश्राम के दौरान राहुल गांधी ने देर रात भारत जोड़ो यात्रियों के साथ विश्व कप फुटबॉल देखा।

राहुल की नाराजगी के बावजूद पुलिस की सख्ती बरकरार
राहुल गांधी भारत यात्रा के दौरान अलग अलग प्रोफेशन से जुड़े लोगों से बातचीत कर रहे हैं। उधर राहुल गांधी से मिलकर ज्ञापन देने वाले लोगों पर पुलिस की निगाह है। कोटा सिटी एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लिखित निर्देश जारी करके राहुल गांधी की यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वालों और ज्ञापन देने वालों पर विशेष निगरानी रखने को कहा है।

अपनी समस्याओं को लेकर राहुल गांधी से मिलकर ज्ञापन देने वालों पर निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए हैं। राहुल गांधी ने राजस्थान में यात्रा की एंट्री के साथ ही भारी पुलिस जाप्ता लगाने पर नाराजगी जताई थी।

यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट

  • कोटा जिले के दरा स्टेशन, गणेश मंदिर से सुबह छह बजे यात्रा शुरू हुई। 10 बजे राहुल गांधी की यात्रा लाडपुरा क्षेत्र के मण्डाना पहुंचेगी, जहां लंच ब्रेक होगा। इसके बाद 3:30 बजे मण्डाना के मांदल्या रोड से यात्रा का दूसरा फेज शुरू होगा। शाम 6:30 बजे राहुल गांधी की यात्रा लाडपुरा पहुंचेगी।
  • लाडपुरा में सासा रिसोर्ट के सामने राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। यह यात्रा का आखिरी पॉइंट होगा। कोटा के जगपुरा में मदन मोहन मालवीय फार्म हाउस​ योजना में भारत जोड़ो यात्रा का नाइट स्टे रखा गया है।
  • राहुल गांधी ने यात्रा के राजस्थान में प्रवेश करते ही भारी पुलिस का जाप्ता सुरक्षा में लगाने पर नाराजगी जताई थी। पुलिस की सख्त निगरानी की वजह से ग्राउंड कनेक्ट में दिक्कत आती है, राहुल गांधी ने इसी का हवाला देकर पुलिस के ज्यादा कड़े इंतजामों पर नाराजगी जताई थी। राहुल गांधी के नाराजगी जताने के बाद अब यात्रा में पुलिस ड्रेस की जगह सिविल ड्रेस पहने जवान ज्यादा नजर आ रहे हैं।
  • भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंगलवार को कोटा में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भारतीय जनता पार्टी पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कि गुजरात चुनाव में बीजेपी ने सारी हदें पार कर दीं। चुनावों में बीजेपी की रैलियों में स्कूल ड्रेस में बच्चों को लाया गया था। चुनाव की वोटिंग के दिन पीएम के रोड शो में बीजेपी का प्रचार किया गया।
  • यात्रा के दौरान राहुल गांधी सॉफ्ट हिंदुत्व पर फोकस कर रहे हैं। वे यात्रा के रूट में आने वाले कुछ मंदिरों में भी जा सकते हैंं। राहुल ने एक दिन पहले ही जय सियाराम और हे राम नारे को लेकर BJP-RSS को निशाने पर लिया था। उन्होंने कहा- भाजपा को जय सियाराम बोलना ही पड़ेगा।

राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा का तीसरा दिन तस्वीरों में….

राहुल गांधी ने मांगणियार कलाकारों से मुलाकात की और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में जाना।
राहुल गांधी ने मांगणियार कलाकारों से मुलाकात की और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में जाना।
राहुल गांधी के साथ राजस्थान के सभी बड़े नेता भी चल रहे हैं।
राहुल गांधी के साथ राजस्थान के सभी बड़े नेता भी चल रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कुछ अलग दिखने की चाह में लोग लोकल पहनावे के साथ शरीर पर यात्रा से संबंधित पेंटिंग्स भी बनाकर पहुंच रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कुछ अलग दिखने की चाह में लोग लोकल पहनावे के साथ शरीर पर यात्रा से संबंधित पेंटिंग्स भी बनाकर पहुंच रहे हैं।
राहुल की यात्रा में बड़ी संख्या में युवा भी शामिल हैं। कोटा के अलावा दूसरे जिलों से भी लोग यहां पहुंचे हैं।
राहुल की यात्रा में बड़ी संख्या में युवा भी शामिल हैं। कोटा के अलावा दूसरे जिलों से भी लोग यहां पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री अशोक और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शुरुआत में राहुल गांधी के साथ रहे, इसके बाद धीरे-धीरे कई ने राहुल से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री अशोक और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शुरुआत में राहुल गांधी के साथ रहे, इसके बाद धीरे-धीरे कई ने राहुल से मुलाकात की।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
बोरवेल में गिरे 6 साल के मासूम का रेस्क्यू जारी

बोरवेल में गिरे 6 साल के मासूम का रेस्क्यू जारी

पटना हाईकोर्ट ने पलटा 10 लोगों की फांसी की सजा का फैसला

छात्रों की करियर बर्बाद कर रहे बिहार के विश्वविद्यालय? एग्जाम कैलेंडर तक नहीं बता पाए, VC पर 5-5 हजार का जुर्माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend